Back
राजकीय प्राथमिक विद्यालय दलाणियों की ढाणी में बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ विदाई समारोह
Alisaron Ki Basti, Rajasthan
राजकीय प्राथमिक विद्यालय दलाणियों की ढाणी में बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ विदाई समारोह, वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह उपखंड सेडवा के सारला ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय दलाणियों की ढाणी में बुधवार को कक्षा-5 के छात्रों का विदाई समारोह, वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह उत्सव के रूप मनाया गया जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों व अभिभावकों ने भाग लिया कार्यक्रम में विधालयी छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को और खुशनुमा बना दिया । मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने पधारे प्रकाशचंद बिश्नोई सीबीईईओ सेडवा ने छात्रों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब भी यहां आता हूं तो यह देखकर बड़ी खुशी होती है कि इस विद्यालय के अभिभावक शिक्षा के प्रति इतने जागरूक है । और यहां शिक्षा का बड़ा अच्छा माहौल है । सीबीईईओ साहब ने छात्रों को प्रेरणा दायक कहानियां सुना कर मोटिवेट किया और कहा कि यदि हम हिलमिल कर संगठित रहे तो बड़ी से बड़ी बाधा को भी आसानी से पार कर सकते है , उन्होंने शिक्षा को ही हर मर्ज की दवा करार दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोहनलाल सेंवर सरपंच सारला ने 20 हजार रुपये की एक आलमारी विधालय में भेंट की तथा साउंड सिस्टम के लिए 15 हजार रुपए का नगद आर्थिक सहयोग करने की घोषणा करते है हुए मंच को संबोधित किया और कहा कि विद्यालय के भौतिक संसाधनों के विकास में मेरी तरफ से कोई कौर-कसर नहीं छोडी जाएगी तथा बहुत जल्द 8 लाख रुपये की लागत से एक हॉल निर्माण का कार्य विद्यालय में चालू कर दिया जाएगा । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्याम सारण ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ग्रामीणों को बराबर विद्यालय में सहयोग की भावना रखनी चाहिए , सारण ने विद्यालय को उन्नति और ज्ञान का सबसे बड़ा मंदिर बताया । और विद्यालय के एक गरीब प्रतिभावान छात्र नरेंद्र मेघवाल की पढ़ाई का जिम्मा उठाते हुए कहा कि इस बालक को बाड़मेर हॉस्टल में रखकर नवोदय विद्यालय की तैयारी हेतु जो भी खर्चा होगा वो मैं खुद वहन करूगां। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई के पिता श्री रामनारायण विश्नोई भी मौजूद रहे उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में शैक्षिक स्तर , वातावरण और छात्र संख्या बहुत अच्छी है जिसे देखते हुए हम इस विद्यालय को कक्षा आठ तक कर्मोंन्नत करवाने का पूरा प्रयास करेंगे । कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रुपेश परेवा भी भीलवाड़ा से बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंचे । जिसे देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और अपने प्रिय शिक्षक को जिंदाबाद के नारों के साथ मंच तक लेकर आएं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक बांकाराम सेंवर, गेनाराम सेंवर , तिलोकाराम सुथार उपसरपंच सारला,एसएमसी अध्यक्ष रुपाराम सेंवर , हेमाराम सेंवर, पुनमाराम सेंवर,बुरहान खान,हमीराराम मेघवाल, चेनाराम भील, केसाराम प्रजापत, चुन्नीलाल सुथार,भारताराम सारण वीरतेजा पब्लिक स्कूल, रामजीराम भील, पुरुषोत्तम बेनीवाल एसएमसी सदस्य रूपाराम गुलाणी,तिलोकाराम बांकाणी, गंगाराम सुथार, अभिभावक केसाराम सेंवर , आनंद बेनीवाल , रवि सुथार देराजराम सेंवर, प्रधानाध्यापिका पेम्पो चौधरी, अध्यापक हिमथाराम सेंवर और हरकेश मीणा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 27, 2026 06:04:470
Report
JPJai Pal
FollowFeb 27, 2026 06:04:350
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:04:220
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 27, 2026 06:04:040
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 27, 2026 06:03:550
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 27, 2026 06:02:470
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 27, 2026 06:02:260
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 27, 2026 06:02:120
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:01:480
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 27, 2026 06:01:300
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 27, 2026 06:01:150
Report
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowFeb 27, 2026 06:00:540
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 27, 2026 06:00:310
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 27, 2026 05:45:110
Report