Back
चकाई में शराबी बस चालक के कारण बड़ा हादसा टला; 45 यात्री सुरक्षित
ANAbhishek Nirla
Feb 27, 2026 06:04:47
Jamui, Bihar
जमुई :शुक्रवार तड़के चकाई मुख्य चौक पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नवादा जिले के बणगंगा से देवघर मुंडन संस्कार के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर मुख्य चौक स्थित गोलंबर से टकरा गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे यह बस चकाई से गुजर रही थी। बस को उस समय पंकज साह ग्राम चोरमा, थाना- नारदीगंज, नवादा चला रहा था, जो कि मूल रूप से बस का खलासी है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, चालक शराब के नशे में धुत था। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि किसी ट्रक द्वारा चकमा दिए जाने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गोलंबर से जा टकराई।हादसे की सूचना मिलते ही चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में अवर निरीक्षक मोतीलाल साह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। बस में बच्चे और महिलाओं समेत कुल 45 लोग सوار थे, जिन्हें मामूली चोटें आईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की और सभी 45 लोगों को सुरक्षित देवघर रवाना किया।चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी खलासी पंकज साह शराब के नशे में बस चला रहा था, जिसकी जांच में भी पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चालक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 27, 2026 07:21:190
Report
SKSATISH KUMAR
FollowFeb 27, 2026 07:20:580
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 27, 2026 07:20:390
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 27, 2026 07:20:090
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 27, 2026 07:19:490
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 27, 2026 07:19:330
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 27, 2026 07:18:57Betul, Madhya Pradesh:रिहायशी एरिया में बांस की झाड़ियों में लगी भीषण आग
नपा के फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बुझाई आग
समय रहते आग पर पाया गया काबू
कोतवाली थाना क्षेत्र के चक्का रोड की घटना
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 27, 2026 07:18:370
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 27, 2026 07:18:270
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 27, 2026 07:18:060
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 27, 2026 07:17:500
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 27, 2026 07:17:350
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 27, 2026 07:17:220
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 27, 2026 07:16:390
Report
