Back
बारां के तीन गोदामों से 40 करोड़ रु के विस्फोटक जब्त, दो गिरफ्तार
RMRam Mehta
Feb 24, 2026 05:46:58
Baran, Rajasthan
तीन दिन में जांच पूरी
पटाखा गोदाम में 40 करोड़ का अवैध विस्फोटक जब्त, अभी तक दो जनों को किया गिरफ्तार
बारां शहर के समीप अटरू-बारां मेन रोड पर मंडोला के पास स्थित आरडी ब्रदर्स के तीन गोदामों में अवैध पटाखा भंडारण और निर्माण सामग्री के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई तीन दिन बाद पूरी हो गई। पुलिस, प्रशासन और विशेषज्ञ टीमों की संयुक्त कार्रवाई में करीब 2 लाख 31 हजार 300 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 40 करोड़ रुपए आंकी है।
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि 20 फरवरी को अवैध भंडारण की सूचना मिलने के बाद एएसपी राजेश चौधरी के निर्देशन और डीएसपी हरिराम सोनी के सुपरविजन में प्रशिक्षु आरपीएस व कोतवाली प्रभारी भजनलाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में भारी मात्रा में विस्फोटक पटाखे और निर्माण सामग्री मिलने पर नगर परिषद आयुक्त और जिला प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद नगर परिषद आयुक्त, एसडीएम, बीडीएस टीम, एफएसएल टीम, अग्निशमन दल और सेफ्टी उपकरणों के साथ 21 व 22 फरवरी को विस्तृत जब्ती कार्रवाई की गई। तीनों गोदामों की छतों और टीन शेड पर सूखने के लिए रखे गए नीले रंग के सूतली बमों को कट्टों में भरवाया गया। कुल 1350 सफेद कट्टों में भरे सुतली बम मिले, जिनका वजन 338 क्विंटल रहा। इसके अलावा 5500 कार्टूनों में भरे पटाखों का वजन करीब 1918 क्विंटल पाया गया।
गोदामों से 12 क्विंटल पोटेशियम नाइट्रेट, सल्फर, চারकोल पाउडर, एल्युमिनियम पाउडर, नीला थोथा, मिश्रित विस्फोटक पदार्थ व फास्फेट बरामद हुए। 130 बोरियों में भरा 45 क्विंटल जर्दा, लाल बत्ती के 20 बंडल, पैकिंग मशीनें और विभिन्न लेबल भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान यह सामने आया कि फर्म के पास 1 लाख 20 हजार किलोग्राम भंडारण क्षमता का लाइसेंस था, जबकि मौके पर उससे दोगुना से अधिक सामग्री मिली। फायर सेफ्टी उपकरण भी नहीं पाए गए। तीनों गोदामों को सील कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर व वहीं कोतवाली पुलिस ने अभी तक दो जनों को गिरफ्तार किया है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowFeb 24, 2026 07:03:220
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 24, 2026 07:03:10Noida, Uttar Pradesh:अपने पिता की हत्या करने वाले अक्षत ने निभाया था रावण का रोल
अपने घर के सामने हुई रामलीला में निभाई थी रावणकी भूमिका
zee मीडिया के पास exclusive video
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 24, 2026 07:02:490
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 24, 2026 07:02:430
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 24, 2026 07:02:230
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 24, 2026 07:01:510
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 24, 2026 07:01:120
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowFeb 24, 2026 07:00:530
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowFeb 24, 2026 07:00:360
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 24, 2026 07:00:130
Report
0
Report
1
Report
KSKashish Singh
FollowFeb 24, 2026 06:49:080
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 24, 2026 06:48:170
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 24, 2026 06:47:570
Report