icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डॉक्टर मीणा ने सवाई माधोपुर में भाजपा प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दिया

Sawai Madhopur, Rajasthan:जयपुर में स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद नगर निकाय चुनावों के दौरान पहली बार कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा आज अपने विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर पहुँचे , जहाँ उन्होंने भाजपाइयों से नगर निकाय चुनावों को लेकर फीडबैक लिया और नगर परिषद चुनावों में चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशियों को जीत का मंत्र दिया । इस दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा भाजपा प्रत्याशी माया गोयल सहित बजरिया ओर पुराने शहर के वार्डो से चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर पहुंचे और जीते का आशीर्वाद दिया । साथ ही आमजन से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील की । इस दौरान डॉक्टर किरोडी ने कहा कि में नगर परिषद के चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थन में घर घर जाकर चुनाव प्रचार करता , लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण ये संभव नही हो सकता । इस दौरान उन्होंने भाजपाइयों से एक जुट होकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने एंव भाजपा को जीतकर नगर परिषद में पूर्ण बहुमत से भाजपा का बोर्ड बनाने की अपील की । डॉक्टर किरोडी ने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर भाजपा का प्रदेश संघठन से लेकर स्थानीय संगठन पुरजोर तरीके से जुटा हुवा ओर इस बार के निकाय चुनावो में भाजपा की जीत निश्चित है ,उंन्होने कहा कि सवाई माधोपुर का विकास जितना इस सरकार में हुवा है उतना पहले किसी सरकार में नही हुवा ,280 करोड़ रुपये शहर के लटिया नाले के विकास और करीब 150 करोड़ रुपये शहर के विकास में खर्च किया जा रहा है ,शहर में कभी बाढ़ जैसे हालात नही बने इसे लेकर विशेष प्लान के साथ लटिया नाले का विकास किया जा रहा है , साथ ही यहाँ अमरूद प्रोसैसिंग यूनिट लगाने ,एक्सप्रेक्स वे के नजदीक सुविधाएं विकसित करना एंव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किये जा रहे है ,डॉक्टर किरोडी ने कहा कि सवाई माधोपुर में विश्व स्तरीय टाइगर सेंचुरी है लेकिन अब तक उसके हिसाब से सवाई माधोपुर का विकास नही हुवा ,डॉक्टर किरोडी ने कहा कि में सवाई माधोपुर की जनता को विश्वास दिलाता हु की अगर जनता ने भाजपा को समर्थन दिया और नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बना दिया तो सवाई माधोपुर के चहुँमुखी विकास की गारंटी देता हूं , उंन्होने कहा कि जनता जानती है कि डॉक्टर किरोडी कभी झुट नही बोलता ओर जो कहता है वो करके दिखता है । डॉक्टर किरोडी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया ओर भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की ।
0
0
Report

ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद खाद नहीं मिल रही, किसान परेशान

RMRam MehtaJust now
Baran, Rajasthan:बारां। जिले में खाद वितरण व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग और फार्मर आईडी होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल रही है। समरानियां क्षेत्र के किसानों को परेशान होकर दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। समरानियां क्षेत्र के कई किसानों ने फार्मर आईडी के माध्यम से मांगरोल और सीसवाली क्षेत्र में खाद के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक किया था। स्लॉट बुक होने के बाद किसान निर्धारित दुकानों पर पहुंचे, लेकिन दुकानदारों ने खाद होने के बावजूद देने से इनकार कर दिया और किसानों को बैरंग लौटा दिया। समरानियां के किसान वसीम खान ,ओम प्रकाश मेहता का कहना है कि दुकानदारों द्वारा खुलेआम मनमानी की जा रही है। एक तरफ सरकार ऑनलाइन सिस्टम से पारदर्शी वितरण का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत कुछ और ही है। किसानों ने इसकी शिकायत कृषि विभाग को भी की, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत के बाद भी कृषि विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। खरीफ सीजन में खाद नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दुकानदारों के लाइसेंस निरस्त कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और किसानों को जल्द से जल्द खाद उपलब्ध कराई जाए।
0
0
Report

बांसवाड़ा में बाबा महाकाल की राजशाही सवारी ने भक्तों की भारी भीड़ खींची

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा\nविधानसभा- बांसवाड़ा\nलोकेशन - बांसवाड़ा\nएंकर - बांसवाड़ा शहर में सोमवार को बाबा महाकाल की भव्य राजशाही सवारी गाजे-बाजे और धार्मिक उल्लास के साथ निकली। हर साल की भांति इस वर्ष भी बाबा महाकाल शहर भ्रमण पर निकले। शाही सवारी शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। सवारी के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।\nशाही सवारी के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने बाबा महाकाल का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा शहर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक माहौल बना रहा।\nशाही सवारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस के जवान और अधिकारी मार्गों पर तैनात रहे तथा यातायात और कानून-व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। गाजे-बाजे के साथ निकली बाबा महाकाल की राजशाही सवारी ने शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।
0
0
Report
Advertisement

गोलूवाला थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर जुआ खेलते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया

Hanumangarh, Rajasthan:ताश के पत्तों पर जुआ खेलते छह गिरफ्तार, 1.08 लाख रुपए जब्त, गोलूवाला थाना पुलिस की कार्रवाई, ग्रीन पैलेस कैंचियां में चल रहा था जुए का खेल हनुमानगढ़ जिले में गोलूवाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1 लाख 8 हजार रुपए की जुआ रकम भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि कैंचियां चौकी प्रभारी एसआई गुरदेव सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे इसी दौरान ग्रीन पैलेस, कैंचियां क्षेत्र में पहुंचे। यहां ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 1 लाख 8 हजार रुपए की जुआ राशि बरामद कर जब्त की।पुलिस ने इस कार्रवाई के संबंध में आरोपियों के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है。
0
0
Report

बीजेपी का आखिरी अल्टीमेटम: बाग़ी उम्मीदवारों को पार्टी से बाहर निकाला जाएगा

Jaipur, Rajasthan:विजुअल और बाइट फाइल रिकॉर्ड है। एंकर बीजेपी ने शहरी निकायों में पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बाग़ियों को आखरी अल्टीमेटम दे दिया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने चेतावनी दी है कि अगर बाग़ी नहीं मानें तो मंगलवार को उनको पार्टी से बाहर निकाल दिया जायेगा। अब मान मनव्वल चलेगा, न ही कोई रियायत बरती जायेगी। बार बार की अपीलों को नजरंदाज करने वाले बाग़ियों पर अब भारतीय जनता पार्टी ने निष्कासन की तलवार लटका दी है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज चेतावनी भरे लहजे में कहा, अब मान मनौव्वल का वक्त नहीं बचा, पार्टी के प्रति थोड़ी बहुत भी निष्ठा बची है, तो मैदान से हट जायें, नहीं हटे तो पार्टी से बाहर निकाल दिये जायेंगे। तीन सौ नौ नगरीय निकायों में भाजपा के सामने दर्जनों बाग़ी सिरदर्द बने हुए हैं। नगर निगम, नगरपरिषद के साथ नगरपालिकाओं में बड़ी तादाद में निर्दलीय मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों की आसान समझी जा रही जीत की राह में कांटे कई जगह कांटे बिछा दिये हैं। निर्दलीयों के मैदान में आने से आमने सामने का मुकाबला कई जगह त्रिकोणीय तो कई जगह चतुष्कोणीय में बदल गया है। बीजेपी ने बार बार आग्रह किया, चेतावनी भी दी, पर जब बगावत का झंडा शांत नहीं हुआ, तो अब पार्टी ने अनुशासन का कौड़ा चलाने का फैसला किया है। प्रदेश भर से बाग़ियों की पूरी जानकारी प्रदेश मुख्यालय में मंगवाई गई है। आज देर रात तक बाग़ी उम्मीदवार के समर्थन में बैठ जायेंगे, या फिर पार्टी उन्हें बाहर निकाल देगी। मदन राठौड़ ने साफ कहा कि पार्टी अब ज्यादा इंतजार नहीं करेगी। वैसे शहरों में बीजेपी के नाम का डंका बजता है, कांग्रेस और भाजपा की आमने सामने की चुनावी जंग में बीजेपी हमेशा बाजी मारती है। पर जिसने जीवन भर बीजेपी के साथ काम किया, वो अचानक बाग़ी बनकर मैदान में आ डटे, तो पार्टी के सामने मुश्किलें आयेंगी। अब बीजेपी ऐसे नेताओं को हाशिये पर धकेलने की तैयारी में जुटी है, हालांकि जहां निर्दलीय जीतते दिखेंगे, पार्टी का मन भी उनके लिए बदलते वक्त नहीं लगेगा। आखिर लड़ाई मेयर, सभापति और चेयरमेन बनाने की है।
0
0
Report

हिसार में सफाई-सीवर कर्मियों के समर्थन में भीम आर्मी का मार्च; माँगों के साथ ज्ञापन प्रस्तुत

Hisar, Haryana:anchor: हिसार में अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले 33 दिनों से धरने पर बैठे सफाई और सीवर कर्मचारियों के समर्थन में भीम आर्मी मैदान में उतर आई है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिंदल टावर से नगर निगम कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन ₹30,000 करने, ₹5,000 जोखिम भत्ता देने और ₹50 लाख का दुर्घटना बीमा कराने की मांग की गई। साथ ही, फरीदाबाद अग्निकांड के पीड़ित दमकल कर्मियों के परिवारों को सहायता, सीवर सफाई में कड़े सुरक्षा इंतजाम और बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने की भी वकालत की गई。 बाईट : 1. एडवोकेट संतलाल आंबेडकर - प्रदेश महासचिव, भीम आर्मी हरियाणा
0
0
Report
Advertisement

करेली पुलिस ने हथियारबाज बदमाशों को गिरफ्तार किया; जुलूस लेकर कानून का डर दिखाया

Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-​नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा के निर्देशन में असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करेली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने और आम लोगों को हथियार लेकर धमकाने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। करेली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से लगातार यह सूचना मिल रही थी कि कुछ बदमाश नुकीले हथियार (छुरा) लेकर आम नागरिकों को डरा-धमका रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का खौफ पैदा हो सके। आरोपियों के विरুদ্ধ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बाइट- रत्नाकर हिंग्वे थाना प्रभारी करेली
0
0
Report

मनेर में राशन लाते बाढ़ पीड़ित नदी में डूबकर मौत, SDRF ने शव बरामद

Danapur, Bihar:पटना के मनेर में राशन लाने जा रहे बाढ़ पीड़ित एक व्यक्ति की नदी में डूबने से हुई मौत SDRF की टीम ने शव किया बरामद परिजनों में मचा कोहराम पटना के मनेर स्थित बाढ़ प्रभावित दियारा में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, यह हादसा मनेर के दुधैला गांव की बताई जा रही है घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 100 को गंगा नदी से बरामद कर लिया घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है की है कि मनेर स्थित किता चौहत्तर पूर्वी पंचायत के दुधैला गांव निवासी बालेश्वर राय के 54 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार हाथी टोला स्थित दुकान से राशन लाने जा रहा था। और पैर के फिसलने से गहरे पानी में चला गया। और तेज धार में बह गया, घटना की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दानापुर ने बताया कि मनेर के दुधैला गांव में एक व्यक्ति राशन लाने जा रहे थे जिसकी नदी में डूबने से मौत हो गई है तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा जल्द मिले इसकी प्रक्रिया हमने शुरू कर दिए जल्द ही पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की राशि मिल जाएगी
0
0
Report
Advertisement

बिहार महोत्सव 2026 बेंगलुरु में समापन, कृषि क्षेत्र में नई क्रांति पर जोर

Patna, Bihar:आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर बंगलुरु में आयोजित चार दिवसीय बिहार महोत्सव का हुआ भव्य समापन बेंगलुरु। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बेंगलुरु में आयोजित बिहार महोत्सव 2026 के समापन के अवसर पर कहा कि यह महोत्सव बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवटता और उज्ज्वल भविष्य का उत्सव के साथ साथ प्रवासी बिहारियों को अपने जड़ों से जुड़े रहने का बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सफल प्रयास है. उन्होंने कहा कि बिहार केवल इतिहास की भूमि नहीं, बल्कि भविष्य की भी भूमि है। कृषि क्षेत्र में बिहार नई क्रांति की ओर अग्रसर है। किसानों की आय बढ़ाने, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने, आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि यंत्रीकरण, सिंचाई तथा डिजिटल कृषि के विस्तार पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है。 विजय सिन्हा कृषि मंत्री बिहार सरकार
0
0
Report

भिवंडी में गणेश पाट-चौरंग बिक्री महंगाई के बीच जोर पकड़ती है

Thane, Maharashtra:गणेशोत्सव अवघ्या काही दिवसांवर येऊन ठेपला असून भिवंडीत गणेशोत्सवासाठी लागणारे चौरंग आणि लाकडी पाट विक्रीसाठी दाखल झाले आहेत. नाशिकच्या सिन्नर येथून आलेल्या कारागिरांनी शहरातील उड्डाणपुलाखाली आपले स्टॉल लावले आहेत. मात्र यंदा महागाई आणि ऑनलाईन शॉपिंगमुळे त्यांच्या व्यवसायावर परिणाम झाल्याचे चित्र आहे. गणपती बाप्पाच्या आगमनासाठी चौरंग आणि पाटाला विशेष महत्त्व असते. त्यामुळे दरवर्षीप्रमाणे सिन्नर येथील कारागीर भिवंडीत दाखल झाले आहेत. मात्र यंदा पेट्रोल-डिझेलच्या दरवाढीमुळे वाहतूक खर्च वाढला असून त्याचा थेट परिणाम किमतीवर झाला आहे. शंभर रुपयांपासून मिळणारा पाट आता १५० ते ५०० रुपयांपर्यंत गेला आहे. गणपती पाट २५० ते ७०० रुपये, चौरंग २५० रुपये, छोटा पाट ८० रुपये आणि पोलपाट २५० रुपयांना विकला जात आहे. ग्राहकालांकडून मोठ्या प्रमाणात घासाघीस केली जाते. शिवाय ऑनलाईन खरेदीचा ट्रेंड वाढल्याने पारंपरिक पद्धतीने पाट विकणाऱ्या या कारागिरांच्या विक्रीत घट झाली आहे. त्यामुळे शासनाने आमच्याकडे लक्ष द्यावे अशी मागणी या कारागिरांनी केली आहे.
0
0
Report

कुणाल षाड़ंगी ने दिवंगत मंत्री सोनू के परिजनों से संवेदना जताई

Giridih, Jharkhand:झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से शोक की लहर के बीच सोमवार को बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह झामुमो प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उत्सव उपवन स्थित आवास पर पहुंचकर उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान पूरे आवास का माहौल बेहद गमगीन नजर आया। कुणाल षाड़ंगी ने दिवंगत मंत्री के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन परिवार के लिए व्यक्तिगत क्षति के साथ-साथ झामुमो और पूरे झारखंड के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत मंत्री के साथ बिताए समय को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा दुख जताया. मुलाकात के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने शोकाकुल परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में पार्टी और वे स्वयं परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत सुदिव्याक सोनू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की कामना की।
0
0
Report
Advertisement

नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ

Giridih, Jharkhand:नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार कल रविवार 6 सितंबर को उसरी नदी के हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ हो चुका है. आज सोमवार को उनके हरसिंगरायडीह स्थित आवास पर शोक मिलने का सिलसिला जारी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बेला प्रसाद आज आवास पहुंचे. उन्होंने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया. साथ में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मौजूद रहे. चित्र पर माल्यार्पण के बाद डॉ. इरफान अंसारी भावुक हो गए और बोले, क्या दिन आ गया है, कल तक जो साथ थे आज उनके चित्र को प्रणाम करना पड़ रहा है. इसके अलावा हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव भी आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.
0
0
Report

चतरा पुलिस ने 272.75 किलोग्राम डोडा बरामद, बड़ी कार्रवाई

Ansar Nagar, Jharkhand:नशे के सौदागरों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने फिर की बड़ी कार्रवाई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 272.750 किलोग्राम डोडा बरामद किया है। बरामद डोडा को 15 बोरों में रखा गया था। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने बताया कि एसपी सर को सूचना मिली थी कि ग्राम सतीटांड से मरगड्डा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे सुनसान क्षेत्र में स्थित एक मिट्टी के घर में भारी मात्रा में डोडा का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई। निर्देश के अनुसार छापेमारी के दौरान ग्राम सतीटांड के सुनसान क्षेत्र में स्थित एक घर से भारी मात्रा में डोडा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी दल में लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पु०अ०नि० विधायक प्रसाद यादव तथा लावालौंग थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
0
0
Report

बरेली में बारिश का तांडव, सड़क गली मोहल्लो से लेकर शमशान तक जलमग्न

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow17m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया और प्रमुख सड़कें, कालोनी तालाब में तब्दील हो गईं। वही निचले इलाकों में पानी घरों और दुकानों तक पहुंच गया। शहर के सबसे पाश इलाके रेजीडेंसी गार्डन में पांच से छ फ़ीट तक घरों में पानी भर गया। जिससे घरों से फॅसे एक हजार से अधिक लोगो रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। नगर निगम, पुलिस प्रशासन की टीम ट्रैक्टर ट्राली के जरिए पानी वाले इलाकों में पहुँचकर लोगो को बाहर निकाला। वही संजय नगर के शमशान भूमि में 6 से आठ फ़ीट तक पानी भर गया जिससे शवो को अंतिम संस्कार के लिए दूसरी जगह भेजा जा रहा है। हजियापुर और मलूकपुर में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर गार्डन, राजेंद्रनगर, डेलापीर, मढ़ीनाथ और दरगाह आला हजरत मोड़ समेत कई स्थानों पर सड़कें पानी से लबालब भर गई। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और जल निकासी के लिए 6 समबेल, मोटर पम्प को लगाया गया है। नगर आयुक्त ने बताया- लगातार अधिक पानी बरसने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई है नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर प्रयास किया जा रहा है जिससे लोगो पानी से निजात मिल सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top