Back
योगी सरकार Holi पर किसानों के जीवन में समृद्धि का रंग भरने को तैयार
RRRakesh Ranjan
Feb 26, 2026 16:17:54
Noida, Uttar Pradesh
होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार
त्योहार पर किसानों को फिर मिलेगा कृषि यंत्रों का तोहफा
अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए किसानों को चार मार्च तक करना होगा आवेदन
कृषि विभाग की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर करना होगा ऑनलाइन आवेदन
वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी तक 7777 कृषि यंत्र, 51 कस्टम हायरिंग सेंटर एवं 64 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित करने के बिल पोर्टल पर हुए अपलोड
लखनऊ, 26 फरवरीः योगी सरकार होली पर किसानों के जीवन में ‘समृद्धि’ का रंग घोलेगी। उप्र कृषि विभाग द्वारा त्योहार पर किसानों को कृषि यंत्र का तोहफा देने की पहल की गई है। अनुदान पर मिलने वाले कृषि यंत्रों के लिए बुकिंग प्रारंभ हो गई है, जो चार मार्च तक चलेगी। किसानों को विभाग की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
चार मार्च तक इन यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान
कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यंत्र तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रबंधन के अन्य एकल कृषि यंत्र एवं अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण के आवेदन चार मार्च तक किए जा सकते हैं। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत बैच ड्रायर एवं मेज सेलर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन करनी होगी बुकिंग
कृषि यंत्रों की बुकिंग या आवेदन विभाग की वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन करनी होगी। इस लिंक पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यंत्रों से जुड़ी समस्त जानकारी व अनुदान प्रक्रिया पर इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। लाभार्थियों का चयन/बुकिंग टोकन कन्फर्म होने की तिथि से कृषि यंत्र खरीद कर उसकी रसीद व फोटो 10 दिन के भीतर www.agridarshan.up.gov.in या upyantratraking.in अपलोड करना होगा।
2017 से 2025 तक लगभग तीन लाख कृषि यंत्रों का वितरण
2017-18 से 2025 तक उत्तर प्रदेश में लगभग तीन लाख कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। इसमें 2.31 लाख एकल कृषि यंत्र, 8405 कस्टम हायरिंग सेंटर, 7351 फॉर्म मशीनरी बैंक आदि प्रमुख हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनवरी तक 7777 कृषि यंत्र, 51 कस्टम हायरिंग सेंटर एवं 64 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित के बिल पोर्टल पर अपलोड हुए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NJNEENA JAIN
FollowFeb 26, 2026 17:32:100
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 26, 2026 17:31:510
Report
SPSatya Prakash
FollowFeb 26, 2026 17:31:26Raipur, Chhattisgarh:रायपुर: फिल्म ‘शतक’ छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा. संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित है फिल्म.
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 26, 2026 17:30:440
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 26, 2026 17:30:290
Report
0
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 26, 2026 17:16:110
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 26, 2026 17:15:270
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowFeb 26, 2026 17:04:41Noida, Uttar Pradesh:शरद भारद्वाज.. सुनील महासचिव कुमार लेफ्ट JNU ने अभी JNU गेट खाली कर दिया है पुलिस से मांग की है जिन छात्रों को पकड़ा है छोड़ें नहीं प्रदर्शन उग्र होगा
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 26, 2026 17:04:180
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 26, 2026 17:03:560
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 26, 2026 17:03:360
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 26, 2026 17:03:26Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग
चलते केंटर के केबिन मे लगी भयंकर आग
शॉर्ट सर्किट के चलते लगी केबिन मे आग
चालक ने केंटर से कूदकर बचाई जान
फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
थाना बुढ़ाना क्षेत्र के उमरपुर का मामला
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 26, 2026 17:03:100
Report
AKAlok Kumar
FollowFeb 26, 2026 17:02:560
Report