Back
बारां में अतिक्रमण हटाने के दौरान हिंसा: ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर पथराव, गाड़ियां क्षतिग्रस्त
RMRam Mehta
Jan 30, 2026 02:00:36
Baran, Rajasthan
अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पथराव में सरकारी गाडिय़ोंं के कांच टूटे,रात को पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपीयों को पकड़ा
बारां के शाहाबाद क्षेत्र के कलोनी गांव में गुरुवार को चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। उग्र भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ पथराव किया, इससे सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए और कई गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी। प्रशासन की टीम पुलिस जाब्ते के साथ कलोनी गांव में चारागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने पहुंची थी। जैसे ही जेसीबी चला, ग्रामीण एकजुट हो गए और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध ङ्क्षहसक हो गया और भीड़ ने टीम पर पत्थरों से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव के दौरान पुलिस की जवान को चोट आई. चोटिल अवस्था में पुलिस जवान को शाहाबाद अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार किया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की ओर से पथराव किया गया। इससे सरकारी वाहनों के काँच टूटे है। एक जवान के भी मामूली चोट आई है। इस मामले में प्रशासन की ओर से रिपोर्ट देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है इसके बाद सीओ शाहाबाद रिछपाल मीणा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक वीडियो के आधार पर देर रात करीब एक दर्जन उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमले के बाद शाम करीब छह बजे कलोनी गांव अब पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। प्रशासन पर हुए हमले और पथराव की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है हुई तोडफ़ोड़ और अधिकारियों के साथ मारपीट के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आस-पास के थानों से भी अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया है। गांव के हर चौराहे और प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात है। सीओ रिछपाल मीणा खुद स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच और वीडियो फुटेज के आधार पर उन लोगों की सूची तैयार की गई है, जिन्होंने सरकारी गाडिय़ों पर पत्थर बरसाए थे। सीओ रिछपाल मीणा ने बताया कि हमले में शामिल मुख्य आरोपियों सहित करीब एक दर्जन लोगों को वीडियो के आधार पर हिरासत में लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रिछपाल मीणा शाहबाद एसडीएम, तहसीलदार शाहबाद सीआई रामकेश मीणा, मनोज विश्नोई समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल जाप्ता मौजूद रहा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 30, 2026 03:02:410
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 30, 2026 03:02:290
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 30, 2026 03:02:200
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 30, 2026 03:01:580
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 30, 2026 03:01:260
Report
KJKamran Jalili
FollowJan 30, 2026 03:01:160
Report
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowJan 30, 2026 03:00:250
Report
0
Report
0
Report