Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Baran325205

बारां विधायक ने घटिया निर्माण रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

RMRam Mehta
Dec 24, 2025 02:46:14
Baran, Rajasthan
घटिया निर्माण पर भड़के बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, एनीकट कार्य तत्काल बंद कराने के निर्देश बारां–अटरू विधायक श्री राधेश्याम बैरवा ने घटिया निर्माण कार्य को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। बारां विधानसभा क्षेत्र के डडवाड़ा गांव के पास भूपसी नदी पर चल रहे एनीकट निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर विधायक ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों की शिकायत को सही पाया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एनीकट में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही थी। निर्माण सामग्री व कार्य की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त था। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक श्री बैरवा ने जल संसाधन विभाग के एईएन को मौके पर बुलाकर कड़ी नाराजगी जताई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने घटिया निर्माण को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश दिए तथा पूरे कार्य की तकनीकी जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की है, ऐसे में दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। श्री बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए और मानकों के अनुरूप पुनः कार्य शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को सुरक्षित और टिकाऊ संरचना का लाभ मिल सके। विधायक की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष देखा गया और उन्होंने जनहित में त्वरित कदम उठाने के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBHARAT SHARMA
Dec 24, 2025 04:18:15
:अमृतसर हल्का अटारी के गांव माहल में आज एक गंभीर और सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। स्थानीय निवासी मनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ नशा बेचने वाले युवकों ने उनके घर पर हमला किया और घर, वाहन व कीमती सामान को नुकसान पहुंचाया। मनदीप सिंह ने बताया कि कुछ लड़के नशा बेचते हैं और उनकी गली में खुलेआम निकलते हैं। उन्होंने इन्हें चेतावनी दी थी कि गली में इस तरह का व्यवहार न करें। लेकिन आज इन युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया。 5-6 युवकों ने घर में तोड़फोड़ कर लाखों का नुकसान किया मनदीप के मुताबिक, कुल 5-6 युवकों ने घर में तोड़-फोड़ की और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस हमले में मोटरसाइकिल, स्कूटर, टीवी और कंप्यूटर सहित लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। परिवार के सदस्यों को भी चोटें आई हैं। मनदीप सिंह ने बताया कि इस हमले में लंबु और साहिल सहित कुछ अनजान युवक भी शामिल थे, जो गाँव महल के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं。 युवकों ने घर का बूहा तोड़ा और कोठे तक जाकर घर के सामान को नुकसान पहुंचाया। उनकी बुलट, एक्टिवा और दूसरी मोटरसाइकिल तोड़ी गई। इसके अलावा, घर के 3 एलसीडी टीवी और कंप्यूटर भी नष्ट कर दिए गए। मनदीप की पत्नी सिमरन कौर ने कहा कि नशा बेचने वालों को रोकने के कारण घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। उनके मुताबिक, लड़के कभी-कभी स्कूटर और बुलेट लेकर भी उनके घर के पास आते हैं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल है。 परिवार की मांग मनदीप सिंह और उनका परिवार प्रशासन और पुलिस से तुरंत सुरक्षा और न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि घर पर हमला और संपत्ति का नुकसान उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर गंभीर असर डाल रहा है。 पुलिस की प्रतिक्रिया मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना का CCTV फुटेज प्राप्त हो गया है, जिसमें कुछ युवकों की पहचान साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पूरी जांच जारी है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Dec 24, 2025 04:18:00
Farrukhabad, Uttar Pradesh:एशिया की सबसे बड़ी मंडी और आलू किसान मदी के शिकार कोल्ड स्टोरेज नहीं हो सके अभी तक खाली. कोल्ड स्टोरेज मालिक सब्जियों का राजा आलू अब सड़क पर फेंका जा रहा। एक बार फिर आलू की दुर्दशा पर किसान बेहाल. कोल्ड स्टोरेज मालिक परेशान नहीं हो रही; सप्लाई सब रहा. आलू नई फसल आने के बाद आलू की दुर्दशा. भाव 300 से 400 के बीच, कोर्ट में पड़ा आलू अब सड़क पर। फर्रुखाबाद जिले में लगभग 109 कोल्ड स्टोरेज हैं, जिनकी कुल क्षमता करीब 10.4 लाख मीट्रिक टन है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कोल्ड स्टोरेज से बाहर फेंके जाने वाले आलू पर सख्ती है, लेकिन बाजार मंदी के कारण सड़ते आलू को बाहर फेंकने की शिकायतें आती रहती हैं. फर्रुखाबाद से एक विशेष खबर: उत्तर प्रदेश के आलू उत्पादन का प्रमुख केंद्र फर्रुखाबाद में कोल्ड स्टोरेज की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जिले में कुल 109 कोल्ड स्टोरेज हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता लगभग 10.4 लाख मीट्रिक टन है. उद्यान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन में करीब 7.8 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित किया गया, लेकिन बाजार में मंदी के कारण 4.60 लाख मीट्रिक टन से अधिक आलू अभी भी स्टोरेज में पड़ा बेकार. फर्रुखाबाद के किसान और व्यापारी भारी संकट से जूझ रहे हैं. आलू के भाव गिरने से निकासी रुकी हुई है, जिससे कोल्ड स्टोरेज मालिकों को प्रति क्विंटल 2000 रुपये तक का नुकसान हो रहा है. जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह के अनुसार, शीतगृहों में 50 हजार मीट्रिक टन आलू शेष है और 30 नवंबर तक की समयसीमा बढ़ाई जा सकती है. सरकारी निर्देश हैं कि खराब या सड़ा आलू कोल्ड स्टोरेज के बाहर न फेंका जाए, वरना संचालकों पर कार्रवाई होगी. फिर भी, भाव मंदी के कारण सड़न से प्रभावित आलू बाहर फेंके जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, हालांकि उद्यान विभाग के पास फेंके गए आलू की स्पष्ट मात्रा का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. प्रशासन राहत उपायों पर विचार कर रहा है ताकि किसानों का नुकसान कम हो।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Dec 24, 2025 04:17:27
Alwar, Rajasthan:रेणी में रफ्तार बोलेरो ने पानी पूरी के ठेले को टक्कर मारी, ड्राइवर फरार अलवर जिले के रैणी कस्बे के रामपुरा रोड स्थित बैरवा मोहल्ले में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने पानी पूरी के ठेले को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर पानी पूरी सहित अन्य सामान बिखर गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति ठेले के पास नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। घटना से नाराज़ स्थानीय लोगों और युवाओं ने सड़क पर विरोध जताया। सूचना मिलने पर रैणी पुलिस मौके परReached पर पहुंची और लोगों को समझाइश कर शांत कराया। पुलिस ने फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Dec 24, 2025 04:17:10
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले से हाथियों की आतंक की दो अलग-अलग वीडियो आये सामने, एक तस्वीर में घर तोड़कर घर के भीतर धन खाते दिख रहा है हाथी, दूसरी तस्वीर में धान खरीदी केन्द्र से धान बोरी लेकर भाग रहा है हाथी, लैलूंगा रेंज के एंकरा गांव में बीते दो दिनों से घर तोड़ रहा है, पिछले दिनों घर में सो रहे परिवार ने दीवाल तोड़कर निकले थे घर से बाहर और बचाई थी जान, रायगढ़ वनमंडल के बंगुसिया गांव में पिछले एक सप्ताह से हाथी लगातार धान खरीदी केंद्र पहुंचकर धान की दावत उड़ा रहे हैं, बंगुसिया धान खरीदी केंद्र में देर रात तीन हाथी पहुंचा था धान खाने, देर रात 19 धान बोरी को हाथियों ने पहुंचा नुकसान, रायगढ़ वन मंडल में 34 हाथी का दल और धर्मजयगढ़ वन मंडल में 51 हाथी का दल कर रहा है विचरण, जिले में हाथियों की दहशत में लोग रहने को मजबूर, दोनों जगह से वीडियो आई सामने
0
comment0
Report
AKAMAR KANE
Dec 24, 2025 04:16:56
kolhapur, Maharashtra:नागपूर सायबर पोलिसांकडून शालार्थ आयडी घोटाळा प्रकरणात बनावट कागदपत्र प्रकरणात आणखी एक मोठी कारवाई... तत्कालीन नागपूर जिल्हा परिषदेचे प्राथमिक शिक्षण अधिकारी रवींद्र काटोलकरला सायबर पोलिसांनी केली अटक... प्राथमिक शिक्षण अधिकारी पदावर कार्यरत असतात 2021 ते 2022 दरम्यान बनावट नियुक्त्या केल्याचे चौकशी निष्पन्न... शालार्थ आयडीचे प्रस्तावात बनावट कागदपत्र असताना शहानिशा न करता त्याला प्राथमिक शिक्षणाधिकारी म्हणून मंजुरी दिल्याचा आरोप... शालार्थ आयडी प्रकरणात मंजुरी देताना शासनाचा सुमारे 12 कोटी रुपयांचा महसूल स्वतःच्या आर्थिक फायद्यासाठी बुडवल्याण्याचा आरोप... या प्रकरणात एकूण 26 आरोपींना अटक, तपासात मोठे रॅकेट उघड... 25 सप्टेंबर पर्यंत रवींद्र काटोलकर यांना पोलीस कोठडी... सायबर पोलीस, SIT पथकाकडून तपास सुरूच, आणखी अटक होण्याची शक्यता.
0
comment0
Report
AGAyan Ghosal
Dec 24, 2025 04:16:38
Kolkata, West Bengal:১) পূর্বাভাস অনুয়ায়ী পারদ পতন হল। রাতের পারদ ফের নামল ১৪ এর ঘরে। দিনের পারদ এই সময়ের স্বাভাবিকের तुलনায় প্রায় ২ ডিগ্রি কম। ফলে বড়দিনের প্রাক্কালে জমিয়ে শীতের আমেজ ফিরল কলকাতা সহ গোটা রাজ্যে। ২) আগামী সাতদিন শুষ্ক আবহাওয়া। সর্বনিম্ন তাপমাত্রা ধীরে ধীরে কমবে। ফলে জুবুথুবু শীতে কাঁপুনি ধরার আগাম পূর্বাভাস হাওয়া অফিসের। উত্তরবঙ্গে কুয়াশার ঘনঘটা। রাজ্যের কোথাও কোনো বৃষ্টির কোন সম্ভাবনা নেই। ৩) দার্জিলিং জলপাইগুড়ি কোচবিহার উত্তর ও দক্ষিণ দিনাজপুরে কিছু এলাকায় অত্যন্ত ঘন কুয়াশার সম্ভাবনা। আগামী দুদিন সকালের দিকে এই ঘন কুয়াশা থাকতে পারে। বিঘ্নিত হতে পারে দৃশ্যমানতা। এর প্রভাব পড়তে পারে বাগডোগরা বিমানবন্দরে। ৪) দক্ষিণবঙ্গে অতি ঘন কুয়াশার সতর্কবার্তা নেই। তবে কলকাতা সহ দক্ষিণবঙ্গের জেলাগুলিতে সকালের দিকে হালকা মাঝারি কুয়াশার সম্ভাবনা। ৫) সর্বনিম্ন তাপমাত্রা উত্তর ও দক্ষিণ বঙ্গের বেশ কয়েক জেলাতে স্বাভাবিকের থেকে এক থেকে দুই ডিগ্রি সেলসিয়াস নীচে রয়েছে। আগামীকাল থেকে দক্ষিণবঙ্গের জেলাগুলিতে ক্রমশ নামবে পারদ। সর্বনিম্ন তাপমাত্রা দু থেকে তিন ডিগ্রি সেলসিয়াস নামতে চলেছে এই সপ্তাহেই। *কলকাতায় এখনও পর্যন্ত শীতলতম দিনের তাপমাত্রা গত রবিবারের ১৪.৪ ডিগ্রি। সেই সিংহাসন এই সপ্তাহে টলে যেতে পারে এমন সম্ভাবনাও উড়িয়ে দিচ্ছে না আবহাওয়া দফতর।* ৬) উত্তরবঙ্গে আজ ক্রিসমাস ইভ পর্যন্ত পারদে কোনো লক্ষ্যনীয় উত্থান পতন নেই। বড়দিন থেকে উত্তরবঙ্গে ঝুপ করে পারদ নামবে। দু দুয়ে তিন দিনের মধ্যে দুই ডিগ্রি সেলসিয়াস পর্যন্ত তাপমাত্রা নামতে পারে কিছু এলাকায়। উত্তরবঙ্গের দার্জিলিং সহ পার্বত্য এলাকায় চার থেকে ছয় ডিগ্রি সেলসিয়াসের মধ্যে তাপমাত্রা। উপরের দিকের Five জেলায় ১০ থেকে ১২ ডিগ্রি সেলসিয়াস এবং নিচের জেলাগুলিতে ১২ থেকে ১৪ ডিগ্রি সেলসিয়াস থাকবে সর্বনিম্ন তাপমাত্রা। ৭) দক্ষিণবঙ্গের ক্ষেত্রে পশ্চিমের জেলাগুলিতে ৮ থেকে ১২ ডিগ্রি সেলসিয়াস এর মধ্যে থাকবে তাপমাত্রা। উপকূল ও সংলগ্ন জেলায় ১২ থেকে ১৫ ডিগ্রি সেলসিয়াস এর মধ্যে থাকবে সর্বনিম্ন তাপমাত্রা।
0
comment0
Report
PPPRAFULLA PAWAR
Dec 24, 2025 04:16:21
Chendhare, Alibag, Maharashtra:माणगावच्‍या डम्पिंग ग्राउंडवर रात्रीस खेळ चालू असलेल्या कचऱ्यामुळे धुराचे साम्राज्य पसरले. धुरामुळे विद्यार्थ्यांच्या आरोग्याचा प्रश्न ऐरणीवर आला असून अनेकांना गंभीर आजार झाले आहेत. शिक्षकांनी शासनाकडे तक्रार केली आहे. अँकर – रायगडच्‍या माणगाव नगरपालिकेच्या डम्पिंग ग्राउंडवरील कचऱ्याचा योग्य विल्हेवाट लागत नसल्याने येथे वनवासी कल्याण आश्रम शाळेतील विद्यार्थ्यांना अनेक समस्या भासत आहेत. रात्री अंधारात कचरा जाळला जातो, त्‍याच्‍या धुराचे लोट संपूर्ण माणगाव परिसरात पसरत असल्याने नागरिकांच्या आरोग्याचा प्रश्न उघड झाला आहे. विशेषतः डम्पिंग ग्राऊंड शेजारी असलेल्या आश्रम शाळेतील विद्यार्थ्यांना अनेक आजार उद्भवत आहेत. या शाळेत जवळपास 400 विद्यार्थी शिक्षण घेत असल्यामुळे आतापर्यंत 50 हून अधिक विद्यार्थी न्यूमोनिया, खोकला, सर्दी, दमा अशा आजारांनी त्रस्त आहेत. या बेकायदा डम्पिंग ग्राउंडमुळे विद्यार्थी आणि आजूबाजूला राहणारे नागरिक भीतीच्या छायेखाली आहेत, लवकरात लवकर या समस्येवर तोडगा काढावा अशी मागणी शाळेतील शिक्षकांनी शासनाकडे केली आहे.
0
comment0
Report
SBSantosh Bhagat
Dec 24, 2025 04:15:59
Godda, Jharkhand:गोड्डा जिले के मेहरमा में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। धमड़ी-बरारी मुख्य मार्ग पर धान से लदा एक ट्रैक्टर पानी भरे गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और सहचालक की मौके पर ही जान चली गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर शंकरपुर के बरारी स्थित झल्ला टोला से धान लादकर बाराहाट की ओर जा रहा था। धमड़ी के पहले गहरे पानी भरे गड्ढे के पास ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत सहचालक की पहचान मेहरमा थाना क्षेत्र के बरारी निवासी आजादी पासवान के 20 वर्षीय पुत्र विकास पासवान के रूप में हुई है। वहीं, ट्रैक्टर चालक का नाम मंगला सोरेन उर्फ पाड़े बताया गया है, जो झल्ला टोला, थाना मेहरमा निवासी बेहड़ सोरेन का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढे से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों शवों को भी बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतक विकास पासवान के पिता आजादी पासवान ने बताया कि उनका पुत्र धान लोड कर बाराहाट स्थित गोदाम जा रहा था, तभी उन्हें हादसे की सूचना मिली। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने पुष्टि की कि गड्ढे में धान लदे ट्रैक्टर के पलटने से दो लोगों की मौत हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट परिजन
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Dec 24, 2025 04:15:35
Bhagalpur, Bihar:एंकर- बिहार में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। एक ओर जहां राज्य सरकार द्वारा अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जा रही है, वहीं अब रेलवे प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। इसी क्रम में नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नारायणपुर क्षेत्र में रेलवे ने बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे की भूमि पर बने कई घर, दुकानें, झोपड़ियां और अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। नारायणपुर रेलवे स्टेशन से पहले रेलवे ढाला के पास वर्षों से अतिक्रमण के कारण रास्ता बेहद संकरा हो गया था। इससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही थी, साथ ही रेलवे के परिचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से जगह खाली करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर से कार्रवाई की। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब कार्रवाई से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए। विरोध कर रहे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और कुछ स्थानों पर आगजनी भी की, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और यातायात को सामान्य कराया। वहीं दूसरी ओर, कार्रवाई से प्रभावित लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
0
comment0
Report
Dec 24, 2025 04:07:23
0
comment0
Report
KCKumar Chandan
Dec 24, 2025 04:04:11
Ranchi, Jharkhand:रांची झामुमो महासचिव और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, केंद्र की सरकार बड़े बड़े ढिंढोरे पीटती है, हम ये कर रहे, वो कर रहे, पर धरातल पर देखा जाए तो , वैसे राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार होता है, जहां उनकी सरकार नहीं होती है। इसके पीछे उनकी मानसिकता होती है आप हमारे साथ आ जाओ तभी आपका हक , राज्य की जनता का हक मिलेगा। कहीं कहीं इनका चल जाता है पर झारखंड में चलने वाला नहीं है।केंद्र सरकार अपने हिस्सेदारी पर कुंडली मार कर बैठी है और एक दबाव बना रही है। हर विभाग का केंद्रांश केंद्र नहीं दे रहा ,जिससे यहां हाहाकार मचा हुआ है, पर हमारे सीएम इससे विचलित नहीं होने वाले हैं, बहुत जल्द अब कुछ पटरी पर आएगा। केंद्र सरकार की मंशा झारखंड विरोधी और जन विरोधी है। बाइट ... मिथिलेश ठाकुर, महासचिव झामुमो वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, एक ही झूठ को सौ अलग अलग जगह से बोलने से लोग कुछ सच मानने लगते थे ,अब राज्य के वित्त मंत्री खुद कहते हैं पैसे कि कोई कमी नहीं है केंद्र का जो बकाया है सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार तो देना ही है। जब वित्त मंत्री कह रहे हैं पैसे कि कोई कमी नहीं तो फिर बयानबाजी क्यों बाइट ...प्रतुल शाहदेव, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Dec 24, 2025 04:03:56
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 में स्थित एक जनरल स्टोर में आठ दिनों के अंदर तीन बार चोरी की घटना से दुकानदार दीपक लखेरा परेशान हो गए। 14 दिसंबर को 5500 रुपये, 18 दिसंबर को 4500 रुपये और 22 दिसंबर की रात को लगभग 5000 रुपये नकद चोरी हो गए। दुकान की शटर पिछले कुछ महीनों से खराब होने के कारण सुरक्षा कमजोर थी। दुकानदार के पिता पहले दुकान के अंदर सोया करते थे, लेकिन भीषण ठंड के चलते वे घर चले गए। इसी का फायदा उठाकर चोर ने लगातार चोरियां कीं। लगातार चोरियों से तंग आकर दीपक ने दुकान में CCTV कैमरे लगवाए। तीसरी चोरी की घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चोरी करते युवक की स्पष्ट तस्वीर सामने आई। फुटेज से आरोपी की पहचान कपिल गुप्ता पुत्र रामधनी गुप्ता के रूप में हुई। पीड़ित ने CCTV फुटेज सहित कोठी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top