icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
325205
Ram MehtaRam MehtaFollow15 Apr 2025, 06:12 am

Baran - शाहाबाद में पराली जलाने पर 10 किसानों पर 50,000 रुपए का जुर्माना

Baran, Rajasthan:

शाहाबाद क्षेत्र में पराली जलाने पर 10 किसानों पर जुर्माना, जिला प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई जिला कलक्टर ने की अपील पर्यावरण बचाने के लिए पराली नहीं जलाएं बारां के शाहाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गदरेटा एवं खांढाशहरोल में गेहूं की पराली जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है. जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार शाहाबाद तहसीलदार राहुल कलोरिया के नेतृत्व में गठित संयुक्त निरीक्षण दल ने खेतों में गेहूं की पराली जलाते पाए गए 10 किसानों पर प्रति व्यक्ति 5,000 रुपए का जुर्माना लगाते हुए उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी. संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर पराली जलाने की घटनाओं की पुष्टि की और साक्ष्य एकत्र किए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केदारनाथ यात्रा द्वितीय चरण के लिए पुलिस ने सुरक्षा-यातायात तैयारियाँ तेज कर दीं

Noida, Uttar Pradesh:केदारनाथ धाम यात्रा-2026 के द्वितीय चरण को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग और गौरीकुंड तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पार्किंग, शटल व्यवस्था, यातायात और मानसून से प्रभावित मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौर में सीतापुर, सोनप्रयाग सहित विभिन्न पार्किंग स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और मानसून के दौरान मलबा-पत्थर आने से प्रभावित स्थानों पर मार्ग को सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। एनएच विभाग और लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर क्षतिग्रस्त मार्गों पर आवश्यक कार्य प्राथमिकता से कराने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं से भी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दूसरे चरण की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित रखना पुलिस की प्राथमिकता है। सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाया जा रहा है。
0
0
Report

फर्जी पत्रकार और मत्स्य अधिकारी बनकर वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,दो गिरफ्तार

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली भोजीपुरा और देवरनियां पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फर्जी पत्रकार और मत्स्य विभाग का अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने व अवैध वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य साथियों की तलाश जारी है।भोजीपुरा निवासी सालिम रजा ने शिकायत की थी कि मोबाइल पर कॉल कर खुद को मत्स्य विभाग का अधिकारी बताने वाले आरोपियों ने कार्रवाई और जान से मारने की धमकी देकर उनसे 70 हजार रुपये वसूल लिए। दोबारा रकम लेने पहुंचे साजिद निवासी घंघोरा पिपरिया को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसके साथी फरार हो गए।इसी गिरोह ने देवरनियां क्षेत्र के प्यारे लाल को भी मत्स्य अधिकारी बनकर धमकाया और 13 हजार रुपये वसूल किए थे। इस मामले में पुलिस ने 11 सितंबर की रात रेलवे स्टेशन के पास से मोहम्मद आजम निवासी करमपुर चौधरी, इज्जतनगर को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह मछली पालन करने वाले लोगों को फर्जी मुकदमे और जेल भेजने की धमकी देकर रुपये ऐंठता था। पुलिस के अनुसार गिरोह अब तक दो लाख रुपये से अधिक की वसूली कर चुका है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है
0
0
Report
Advertisement

गिरिडीह के मातृत्व शिशु केंद्र में आग, नर्सों ने सुरक्षित नवजातों को बाहर निकाला

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह स्वास्थ विभाग के अधीन चेताडीह स्थित मातृत्व शिशु स्वास्थ केंद्र में शनिवार दोपहर अचानक मामूली आग लगी। घटना के समय शिशु स्वास्थ केंद्र में कुछ नवजात एडमिट थे, जिनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि आग शिशु स्वास्थ केंद्र जिस कमरे में लगा। उसी कमरे से सटा हुआ बच्चों के वार्मर रूम था। जहां नवजात को जन्म के बाद इलाज के लिए रखा जाता हैं। इसी वार्मर कमरे से सटे नर्स रुम के एक सीलिंग पंखे का कॉयल शॉर्ट सर्किट के कारण जल उठा। और आग कमरे को अपने चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते वार्मर कमरे में ड्यूटी पर तैनात नर्स और स्वास्थ कर्मियों का नजर गया। तो सभी आनन फानन में नवजात को कमरे से बाहर निकालने लगे। इस दौरान सारे कर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इधर शिशु स्वास्थ केंद्र के कर्मी अरविंद कुमार ने भी बताया कि आग लगने का कारण सीलिंग पंखे में शार्ट सर्किट है।
0
0
Report

कतर्नियाघाट में खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद; 6 सप्ताह में 13 तेंदुए पकड़े गए

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: आतंक का पर्याय बना खूंखार तेंदुआ पिंजड़े में कैद,06 सप्ताह में 13 तेंदुए पिंजरें में हुए कैद खबर बहराइच से है,कतर्नियाघाट वन विभाग की टीम ने इलाके में मचड़ा रहे खूंखार तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया,आपको बता दें कि बीते 06 सप्ताह में 13 तेंदुए कतर्नियाघाट के आसपास इलाकों से पकड़े जा चुके हैं,जिसकी पुष्टि DFO कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित ने की है, कतर्नियाघाट क्षेत्र के निशानगाड़ा वन रेंज के पचासा गांव में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बना तेंदुआ मचड़ा रहा था,जो वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गया है। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ लगातार आबादी वाले गांवों में दस्तक दे रहा था। रात के अंधेरे में गांव में घुसकर मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत थी। हाल ही में इस खूंखार तेंदुए ने पचासा गांव के ही शुभम नाम के एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत और बढ़ गई थी।मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था। कई दिनों की मशक्कत के बाद आज सुबह तेंदुआ वन विभाग के लगाए गए पिंजड़े में कैद हो गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की तैयारी कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

जयपुर बोर्ड गठन पर कांग्रेस का आक्रामक रुख, भाजपा के दबाव प्रस्तावों की आशंका

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में बाड़ेबंदी को लेकर कांग्रेस का आक्रामक रुख, बोली- खरीद-फरोख्त की कोशिश हुई तो देंगे करारा जवाब जयपुर नगर निगम चुनाव के मतदान के बाद अब जयपुर में बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस ने संभावित बाड़ेबंदी, पार्षदों की खरीद-फरोख्त और भाजपा की जोड़-तोड़ की रणनीति को लेकर अपना रुख आक्रामक कर दिया है। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि पार्टी जयपुर में पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड बनाने जा रही है और पार्षदों को किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव या प्रलोभन से बचाने के लिए पूरी तरह तैयार है。 कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास सत्ता, पुलिस और पैसा है और चुनाव परिणाम के बाद इनका इस्तेमाल कर कांग्रेस के निर्वाचित पार्षदों को प्रभावित करने की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा यदि बाड़ेबंदी और राजनीतिक दबाव की रणनीति अपनाती है तो कांग्रेस भी उसका राजनीतिक जवाब देने के लिए तैयार है। बाड़ेबंदी और पार्षदों को कथित तौर पर जबरन ले जाने की आशंकाओं पर कांग्रेस नेता ने बेहद तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के लोगों को जबरन उठाने या उनकी सुरक्षा में हस्तक्षेप करने की कोशिश हुई तो इसकी जिम्मेदारी सीधे सरकार की होगी।कांग्रेस ने साफ़ किया है कि यदि आप कानून हाथ में लेंगे तो हम भी कानून हाथ में लेंगे। हम बिल्कुल तैयार हैं, हमारी फोर्स तैयार है, हर तरह से तैयार हैं।हालांकि कांग्रेस ने यह भी कहा कि कांग्रेस की ओर से की जाने वाली बाड़ेबंदी या बैठकें यदि होती हैं तो उनका उद्देश्य अपने पार्षदों और नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा。 कांग्रेस ने चुनाव परिणाम के बाद भाजपा की ओर से ‘ऑपरेशन लोटस’, जोड़-तोड़ और खरीद-फरोख्त की आशंका भी जताई है। कांग्रेस नेता के मुताबिक पार्टी ने इस बार विचारधारा से जुड़े और मजबूत प्रत्याशीों को टिकट दिया है, इसलिए उसे अपने पार्षदों पर भरोसा है। इसके बावजूद पार्टी किसी भी संभावित राजनीतिक दबाव को लेकर सतर्क है।कांग्रेस नेताओं ने अलवर में रिसॉर्ट से लोगों को उठाए जाने की कथित घटना का हवाला देते हुए जयपुरी जयपुर में ऐसी किसी भी कार्रवाई को लेकर सरकार को चेतावनी दी。 कुल मिलाकर जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस और भाजपा के बीच बोर्ड गठन की संभावित लड़ाई के संकेत मिलने लगे हैं। कांग्रेस जहां पूर्ण बहुमत के साथ जीत का दावा कर रही है, वहीं पार्टी को आशंका है कि परिणाम के बाद भाजपा जोड़-तोड़ या खरीद-फरोख्त के जरिए समीकरण बदलने की कोशिश कर सकती है। बाईट - सुनील शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बाईट - रफीक खान, कांग्रेस विधायक बाईट - प्रतापसिंह खाचरियावास, कांग्रेस नेता बाईट - पुष्पेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस नेता
0
0
Report

आलीराजपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 प्रकरण दर्ज

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: सागर जिले में सामने आए जहरीली शराब प्रकरण के बाद अलीराजपुर जिला प्रशासन, आबकारी और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। जिले में अवैध एवं जहरीली मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की हैं। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई के दौरान कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्यवाही में मौके से 40 लीटर हाथ भट्टी से तैयार कच्ची शराब तथा 132 लीटर अन्य अवैध मदिरा जब्त की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में लिप्त तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report

6 साल की बच्ची के दुष्कर्म-हत्या: सगे चाचा को मृत्यु दंड

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के गंभीर प्रकरण में जिला विशेष न्यायालय ने मृतिका के सगे चाचा आरोपी सोमेश यादव का मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। 6 अप्रैल 2025 को थाना मोहन नगर क्षेत्र में 6 साल 3 माह की बालिका के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मोहन नगर पुलिस ने टास्क टीम बनाकर बालिका की तलाश शुरू की। संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद साक्ष्य एवं सूचनाओं के आधार पर बालिका एक कार के अंदर मिली जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। सभी अति आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मामले की विवेचना की गई तो सभी प्रकार के साक्ष्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट तमाम गवाहों के बयानों के आधार पर सबूत संकलित किए गए। वहीं मृतिका के सगे चाचा आरोपी सोमेश के कपड़ों के जैविक नमूने का परीक्षण कराया गया; डीएनए के परीक्षण और एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सोमेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद आज जिला न्यायालय के द्वारा पाक्सो के विशेष अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के अधिनियमों के तहत आरोपी सोमेश यादव को मृत्यु दंड से दंडित किया गया। मृत्युदंड की पुष्टि संबंधित प्रक्रिया उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के समक्ष विधि अनुसार होगी।
0
0
Report
Advertisement

आलीराजपुर में अवैध जहरीली शराब के खिलाफ संयुक्त टीम ने 7 प्रकरण दर्ज

Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर: सागर जिले में सामने आए जहरीली शराब प्रकरण के बाद अलीराजपुर जिला प्रशासन, आबकारी और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। जिले में अवैध एवं जहरीली मदिरा के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की हैं। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस सख्त कार्रवाई के दौरान कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्यवाही में मौके से 40 लीटर हाथ भट्टी से तैयार कच्ची शराब तथा 132 लीटर अन्य अवैध मदिरा जब्त की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में लिप्त तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report

बस्तर की पृथक मांग पर महेश कश्यप का बयान, विकास शांति पर जोर

Dantewada, Chhattisgarh:पृथक बस्तर की मांग को लेकर बस्तर की सियासत में सांसद महेश कश्यप के बयान से नया मोड़ आ गया है। सेवा संकल्प अभियान के दौरान दंतेवाड़ा सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता में सांसद ने कहा कि जिस दिन पृथक बस्तर की मांग जनमानस की आवाज बनेगी, उस दिन वे उसके साथ खड़े रहेंगे। हालांकि, फिलहाल पृथक बस्तर की मांग उठाने वालों पर सांसद ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं, जिन्हें कश्मीर से आजादी और बस्तर से आजादी चाहिए। सांसद ने साफ कहा कि अलगाववाद, आतंकवाद और नक्सलवाद की अब कोई जगह नहीं है। बस्तर को अलगाव की राजनीति नहीं, बल्कि विकास और शांति की जरूरत है। वहीं दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज के निर्माण में डीएमएफ राशि के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठे। सांसद ने कहा कि डीएमएफ के पैसे का सदुपयोग हो रहा है, लेकिन बाद में इस विषय पर चर्चा करने की बात भी कही。
0
0
Report
Advertisement

डूमर नाला पारकर इलाज तक पहुंचना ग्रामीणों के लिए खतरे भरी कहानी

Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - इलाज के लिए जान जोखिम में डालकर नाला पार करने को मजबूर ग्रामीण एंकर....... धमतरी जिले में आफत की बारिश के बीच सिस्टम की बदहाल तस्वीर सामने आई है...... वनांचल क्षेत्र के लटियारा गांव में उफनता डूमर नाला ग्रामीणों के लिए मुसीबत और खतरे का सबब बन गया है...... तबीयत बिगड़ने पर गांव के गोपेश पटेल को अस्पताल पहुंचाना था, लेकिन अस्पताल तक पहुंचने के रास्ते में उफनता नाला मौत का खतरा बनकर खड़ा था...... ऐसे में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई..... मरीज को खाट पर लिटाया और कंधों पर उठाकर तेज बहाव वाले नाले को पार कराया....... ये तस्वीरें सिर्फ एक मरीज की मजबूरी नहीं, बल्कि पूरे गांव की बदहाल व्यवस्था की कहानी बयां कर रही हैं...... बारिश के दिनों में डूमर नाला उफान पर आ जाता है और लटियारा के ग्रामीणों का संपर्क मुश्किल हो जाता है..... ग्रामीणों का कहना है डूमर नाले पर पुलिया निर्माण की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक इस परेशानी का कोई स्थायी हल नहीं निकला.... बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों से लेकर बुजुर्गों और मरीजों तक, हर किसी को जान हथेली पर रखकर इस नाले को पार करना पड़ता है..... सवाल सिर्फ सुविधा का नहीं, बल्कि ग्रामीणों की जिंदगी और सुरक्षा का है...... प्रशासन लोगों से उफनते नदी-नालों से दूर रहने की अपील करता है..... लेकिन जब बीमारी और आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने का रास्ता ही उफनते नाले से होकर जाता हो, तो ग्रामीण आखिर जाएं तो जाएं कहां ? नाथ - रूपेश कुमार ध्रुव, सरपंच ग्राम लटियारा
0
0
Report

भाकियू टिकैत की रात्रि पंचायत 17 सितम्बर: MSP, गन्ना और आलू पर चर्चा

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर किसानो की विभिन्न समस्याओ क़ो लेकर भाकियू टिकैत इस बार पंचायत का रंग और ढंग दोनो बदल रही है. इस बार पंचायत दिन के उजाले मे ना होकर रात के अंधेरे मे होंगी और पंचायत के बाद कल्चर प्रोग्राम भी किये जायेगे जिसके कलाकार अलग अलग प्रदेशो से बुलाये गए है. भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानो की समस्या क़ो लेकर 17 सितंबर की रात मे पंचायत की घोषणा की है ये पंचायत राजकीय मैदान मे होंगी जिसमे भारी संख्या मे किसान जुटेंगे और किसानी मे आ रही समस्या के निस्तारण क़ो लेकर रणनीति बनायेगे. किसान नेता राकेश टिकैत ने जानकारी देते हुए बताया की इस बार दिन मे पंचायत नहीं होंगी इस बार रात्रि मे पंचायत होंगी और 11 बजे तक किसानो की समस्या क़ो लेकर पंचायत होंगी उसके बाद कल्चर प्रोग्राम होंगे रगबी होंगी आल्हा होगा और पंजाबी सिंगर पहुँचेगे जो प्रोग्राम मे गाने गाएंगे. किसानो की प्रमुख समस्या MSP क़ानून गन्ना रेट और आलू की खेती क़ो लेकर चर्चा होंगी. बाइट =राकेश टिकैत (भाकियू प्रवक्ता )
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top