Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banswara327001

बांसवाड़ा में गुजरात से लौटते तीन युवकों की नहर दुर्घटना, जान बची

AOAjay Ojha
Feb 04, 2026 06:48:08
Banswara, Rajasthan
बांसवाड़ा जिले में गुजरात से मजदूरी कर घर की ओर आते समय एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। आसपुर केनाल के पास तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। हादसे के दौरान बाइक पर सवार तीनों युवक नहर में गिरने से पहले दीवार से टकरा गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में मनीष पिता तौला राम को गंभीर चोटें आई हैं और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि अरविंद और कसरू को हल्की चोटें आई हैं। तीनों युवक चडला गांव के निवासी हैं और फिलहाल उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण मोड़ पर नियंत्रण नहीं रह सका। गनीमत रही कि तीनों युवक हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई, अन्यथा बड़ा जानमाल नुकसान हो सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
Feb 04, 2026 08:17:56
Gonda, Uttar Pradesh:ट्रेन पर पथराव करने वाला आरोपी गिरफ्तार ललित पासवान ने ट्रेन इंजन के शीशे पर किया था पथराव, बहराइच-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के शीशे पर किया था पथराव, RPF ने गिरफ्तार करके भेजा जेल। गोंडा आरपीएफ और जीआरपी थाने की पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बहराइच से गोरखपुर जा रही बहराइच गोरखपुर स्पेशल ट्रेन इंजन के अगले शीशे पर पथराव करने वाले आरोपी ललित पासवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करके आज आरपीएफ और जीआरपी गोंडा की पुलिस ने इस पूरे घटना का खुलासा किया है। बीते 2 फरवरी को रात्रि में बहराइच से चलकर गोरखपुर जाने वाली बहराइच गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के इंजन अगले शीशे पर इटियाथोक और शुभागपुर रेलवे स्टेशन के बीच आरोपी ललित पासवान द्वारा पथराव कर दिया गया था। जिससे ट्रेन इंजन का अगला शीशा टूट गया था लोको पायलट द्वारा तत्काल इसका वीडियो बनाकर के गोंडा जीआरपी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जीआरपी और आरपीएफ थाने की पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए आज आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और विस्तार से इस पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है। वहीं आरपीएफ पोस्ट कमांडर अनिरुद्ध राय ने बताया कि ट्रेन संख्या 05132, बहराइच से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में इटियाथोक एवं सुभागपुर स्टेशन के बीच में एक युवक के द्वारा चलती ट्रेन पर पथराव किया गया था जिससे इंजन का लुकिंग ग्लास टूट गया था। ​इसके के संबंध में संबंधित लोको पायलट द्वारा एफआईआर दी गई थी जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर हम लोगों के द्वारा उक्त पथराव करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है एवं उसका मेडिकल कराते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
CRCHANDAN RAI
Feb 04, 2026 08:17:37
Barh, Bihar:मोकामा और हाथीदह में ई रिक्शा चालकों की तीन दिन से हड़ताल के कारण यात्री काफी परेशान हैं। मोकामा और हाथीदह रेलवे स्टेशन पर पार्किंग क्षेत्र पर ई रिक्शा चालकों से मनमाना पैसा वसूला जा रहा है। ऑटो चालकों से नेशनल हाइवे पर ही मनमानी वसूली की जा रही है। वहीं ऑटो चालकों का आरोप है कि मोकामा नगर परिषद के कर्मचारी भी सीखारिचक में बैरियर पर पर्ची से अधिक पैसा वसूलते हैं। मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में करीब दो हजार ई रिक्शा चालक चक्का जाम हड़ताल पर हैं। आम लोग रेलवे स्टेशन से खुद सामान उठाकर पैदल जाने को मजबूर हैं। ई रिक्शा चालक सवारियों को रास्ते में ही उतार दे रहे हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सैकड़ों ई रिक्शा चालक तीन दिन से बाटा मोड़ के पास ई रिक्शा लगाकर चक्का जाम हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं मरांची में भी पीएचसी के पास सैकड़ों ई रिक्शा चालक सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। ई रिक्शा चालकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे लोग सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे। चालकों का कहना है कि उनसे रेलवे स्टेशन के पास ₹40 की जगह ₹100 बैरियर चार्ज लिया जा रहा है। इसके अलावा स्टैंड के एजेंट उनसे रंगदारी के नाम पर प्रत्येक ट्रिप पर 50 से ₹100 वसूल लेते हैं। पैसा नहीं देने पर उनसे मारपीट और गाली-गलौज भी की जाती है। ई रिक्शा चालकों का आरोप है कि प्रशासन से शिकायत के बावजूद पार्किंग वसूलने वाले ठीकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
0
comment0
Report
Feb 04, 2026 08:17:18
Baheri, Kanman, Uttar Pradesh:बार एसोसिएशन बहेड़ी-बरेली के वार्षिक चुनाव के तहत आज चल रही मतदान प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अधिवक्ता पुस्तकालय भवन में बनाए गए मतदान केंद्र पर सुबह से ही चहल-पहल बनी हुई है। अधिवक्ता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह जीवंत नजर आ रहा है। मतदान प्रक्रिया के दौरान खासतौर पर युवा अधिवक्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ता समय से मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और अनुशासन में लाइन लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं कुछ अधिवक्ताओं ने पहली बार मतदान किया, जिसे लेकर उनमें खास उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है। चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। मतदान केंद्र पर व्यवस्था संतोषजनक बनी हुई है और अब तक किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति सामने नहीं आई है। मतदान प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है, जिससे अधिवक्ताओं को अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ-साथ नवप्रवेशी अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में जागरूकता लगातार बढ़ रही है। मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में आगे बढ़ रही है। बताया गया है कि मतदान प्रक्रिया अपराह्न 3 बजे तक जारी रहेगी, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। इसके बाद ही यह तय हो सकेगा कि बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी की बागडोर किसके हाथों में जाएगी।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Feb 04, 2026 08:16:42
Jaipur, Rajasthan:खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग कहता है राशन सिस्टम अब हाईटेक है. पॉश मशीन है, इलेक्ट्रॉनिक कांटा है, ऑनलाइन डेटा है. लेकिन हकीकत ये है कि यही सिस्टम करोड़ों गरीबों के गेहूं की लूट का रास्ता बन गया है. विभाग के डेटा के अनुसार राजस्थान में 636 राशन डीलरों के यहां 100 क्विंटल से ज्यादा गेहूं गायब मिला… सबसे बड़ा सवाल जब हर दाना मशीन में दर्ज है,तो फिर ये गेहूं गया कहां..... राशन प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए राशन की दुकानों पर पॉश मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और ऑनलाइन डेटा जैसी तकनीकें लागू कीं, ताकि हर गरीब को उसका पूरा गेहूं मिल सके. लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कह रही है. इन तमाम तकनीकों के बावजूद राशन की दुकानों से गेहूं चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही. लाखों किलो गेहूं, जो गरीब परिवारों की थाली तक पहुंचना था, वो गायब हो गया. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार प्रदेश के 636 राशन डीलरों के यहां 100 क्विंटल या उससे अधिक गेहूं की गड़बड़ी पकड़ी गई. जिसके बाद 501 राशन दुकानों के लाइसेंस निलंबित करने के बाद इनमें से 394 के प्राधिकार पत्र निरस्त किए गए......इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि इनमें से अब तक सिर्फ 501 डीलरों पर ही कार्रवाई की गई, जबकि सौ से ज्यादा ऐसे डीलर हैं जिन पर आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यह चोरी किसी कागजी गलती की वजह से नहीं, बल्कि सिस्टम में की गई साफ-साफ हेराफेरी से सामने आई। पीओएस मशीन के रिकॉर्ड और भौतिक स्टॉक का जब मिलान किया गया, तो रिकॉर्ड में अंतर मिला। मौके पर जाकर दुकानों में स्टॉक देखा गया तो वही गेहूं गायब था, जो कागजों में बंटा हुआ दिखाया जा रहा था। इसका सीधा असर आम उपभोक्ता पर पड़ा। किसी को कम गेहूं मिला, किसी को बार-बार यह कहकर लौटा दिया गया कि स्टॉक खत्म हो गया है। जबकि असल में वही गेहूं बाजार में या कहीं और बेचा जा चुका था। प्रदेश में यह समस्या सबसे ज्यादा पूर्वी राजस्थान में सामने आई है। बारां, दौसा, धौलपुर, करौली, हनुमानगढ़ और फलौदी जैसे जिलों में बड़ी संख्या में ऐसे राशन डीलर पकड़े गए हैं जिनके यहां भारी मात्रा में गेहूं की चोरी सामने आई। अकेले बारां जिले में 77 और फलौदी में 54 डीलर पकड़े गए, लेकिन बड़ी बात ये है कि इन दोनों ही जिलों में पकड़े गए कुल 131 में से 59 डीलरों पर ही कार्यवाही करते हुए उनकी दुकानों को सस्पेंड किया है, जबकि इनमें से भी केवल 44 दुकानों के ही लाइसेंस निरस्त किए है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का कहना है की राजस्थान में 4.40 करोड़ एनएफएसए लाभार्थियों को पूरा गेहूं दिलाने के लिए अब सभी राशन दुकानों के इलेक्ट्रॉनिक कांटों की जांच होगी। 4 फरवरी से प्रदेशभर में पीओएस मशीन से जुड़े तौलन यंत्रों का सत्यापन अभियान शुरू किया जाएगा....ब्लॉक और तहसील स्तर पर कैंप लगेंगे, जहां हर कांटे की कानूनी जांच और मुहर लगेगी। साफ संदेश है अब राशन में कटौती या तौल में खेल हुआ, तो बचने का रास्ता नहीं मिलेगा सवाल यह है कि जब पूरा सिस्टम ऑनलाइन है, वजन मशीनें लगी हैं और हर लेन-देन का रिकॉर्ड मौजूद है, तो फिर गरीब का गेहूं कैसे गायब हो रहा है.....और जब पकड़ा भी जा रहा है, तो दोषियों पर कार्रवाई इतनी धीमी और कमजोर क्यों.....जब तक इन सवालों के जवाब नहीं मिलते, तब तक राशन की दुकान पर खड़ा आम आदमी यही सोचता रहेगा कि उसके हक का गेहूं आखिर गया कहां.
0
comment0
Report
NBNARAYAN BEHERA
Feb 04, 2026 08:16:10
Paradeep, Odisha:ଆନ୍ତର୍ jol international नाटक 'ରାଧା-ରାମକୃଷ୍ଣ'ଟା - ୨୪/୨/୨୦୨୬ ସ୍ଥାନ - ପାରାଦୀପ ଜୟଦେବ ସଦନରେ ଆୟୋଜିତ ଜାତୀୟ ନାଟ୍ୟ ବିଦ୍ୟାଳୟର ୨୫ତମ ଆନ୍ତର୍ଜାତିକ ନାଟ୍ୟ ମହୋତ୍ସବ 'ଭାରତ ରଙ୍ଗ ମହୋତ୍ସବ' ର ଦିତୀୟ ସଂନ୍ଧ୍ୟାରେ ପଶ୍ଚିମ ବଙ୍ଗଳାର କଲ୍ୟାଣୀ କଳାମଣ୍ଡଲର ନାଟ୍ୟ ଅନୁଷ୍ଠାନ ରାମକୃଷ୍ଣ ମଞ୍ଚସ୍ଥରେ ହୋଇଛି। ଏହା ଶାନ୍ତନୁ ଦାସଙ୍କ ନିର୍ଦ୍ଦେଶନା ରେ ବଙ୍ଗଳା ଭାଷାର ରାଧା-ରାମକୃଷ୍ଣା ମଞ୍ଚସ୍ତ ସମସ୍ତଙ୍କୁ ମନ୍ତ୍ରମୁଗ୍ଧ କରିଛି। ରାଧା-ରାମକୃଷ୍ଣ ଏକ ଐତିହାସିକ କାଳ୍ପନିକ ନାଟକ, ଦୁଇଟି ସମାନ୍ତରାଳ ଯାତ୍ରାର ଚିତ୍ରଣ କରେ। ଦକ୍ଷିଣେଶ୍ୱରରେ ସୃରୀରାମକୃଷ୍ଣଙ୍କ ମଧୁର ସାଧନା, ଯେଉଁଠାରେ ସେ ନିଜକୁ ରାଧା ଭାବରେ କଳ୍ପନା କରିଥିଲେ, ଜଣେ ନାରୀର ଶରିର ଏବଂ ମାନସିକତାକୁ ଅନୁଭବ କରୁଥିଲେ ଏବଂ ଅଭିନେତ୍ରୀ ବିନୋଦିନୀ ଦାସୀଙ୍କ କଳା ମାଧ୍ୟମରେ ତାଙ୍କ ଜନ୍ମର କଳଙ୍କକୁ ଅତିକ୍ରମ କରିବା ପାଇଁ ସଙ୍ଘର୍ଷ କରିଥିଲେ। ଗିରିଶ ଚନ୍ଦ୍ର ଘୋଷଙ୍କ ଦ୍ଵାରା ରାମକୃଷ୍ଣଙ୍କ ଉପାସନା ବିଷୟରେ ଅନୁପ୍ରାଣିତ ହୋଇ ବିନୋଦିନୀଙ୍କ ଅଭିନୟ ଏକ ଉଚ୍ଚତର ସାଧନାରେ ବିକଶିତ ହୁଏ, ଯାହା ପ୍ରଦର୍ଶନ ଏବଂ ଆଧյանାତ୍ମିକ ଅନୁଭବ ମଧ୍ୟରେ ସୀମାକୁ ଝାପସା କରିଦିଏ। ଔପନିବେଶିକ କଲିକତା, ଜାତିଗତ ପକ୍ଷପାତ ଏବଂ ବ୍ରିଟିଶ ଅପରାଧୀ ଜନଜାତି ଆଇନ ଦ୍ୱାରା ନାରୀକରଣ ପୁରୁଷ ଶରୀରକୁ ନିଷେଧ କରାଯିବାର ପୃଷ୍ଠଭୂମି ବିରୁଦ୍ଧରେ ରାମକୃଷ୍ଣ ରାଣୀ ରାସମଣୀଙ୍କ ଜନ ବଜାର ଦୁର୍ଗା ପୂଜାରେ ରାଧାଙ୍କ ପୋଷାକ ପିନ୍ଧି କିନ୍ନର ସମ୍ପ୍ରଦାୟ ସହିତ ନୃତ୍ୟ କରି ଅର୍ଦ୍ଧ ନାରୀ ଅବତାରରେ ଉପସ୍ଥିତ ହୁଅନ୍ତି ଓ ବିନୋଦିନୀଙ୍କୁ ଆଶୀର୍ବାଦ କରି କୁହନ୍ତି କି ତୁମର ଚୈତନ୍ୟ ଜାଗ୍ରତ ହେଉ। ସମାଜକୁ ଆଇନ, ଜାତି କିମ୍ବା ପକ୍ଷପାତ ଦ୍ୱାରା ସଂସ୍କାର କରାଯାଇ ପାରିବ ନାହିଁ, କେବଳ କଳା ଏବଂ ଭକ୍ତିର ପରିବର୍ତ୍ତନକାରୀ ଅଗ୍ନି ମାଧ୍ୟମରେ ହିଁ କରାଯାଇ ପାରିବ। ନାଟକର ଆନନ୍ଦ ନେବା ପାଇଁ ଅଧିକ ବଙ୍ଗଳା ଭାଷୀ ନାଟ୍ୟପ୍ରେମୀ ପାରାଦୀପ ର ଜୟଦେବ ସଦନରେ ଉପସ୍ଥିତ ରହି ନାଟକ କୁ ଉପଭୋଗ କରିଥିଲେ। ପାରାଦୀପ ରେ ପ୍ରଥମ ଥର ପାଇଁ ଆନ୍ତର୍ଜାତିକ ନାଟକ ମହୋତ୍ସବ ଅନୁଷ୍ଠିତ ହୋଇଥିବା ରୁ ପାରାଦୀପ ବନ୍ଦର ଅଧିକାରୀଙ୍କ ସମେତ ର ବହୁ ନାଟ୍ୟ ପ୍ରେମୀ ଉତ୍ସାହିତ ଅଛନ୍ତି। ଜାତୀୟ ନାଟ୍ୟ ବିଦ୍ୟାଳୟ ତରଫରୁ ୨୫ତମ ଆନ୍ତର୍ଜାତିକ ନାଟକ ମହୋତ୍ସବ 'ଭାରତ ରଙ୍ଗ ମହୋତ୍ସବ' ପାରାଦୀପ ଜୟଦେବ ସଦନ ଠାରେ ଚାଲିବ ବୋଲି ପାରାଦୀପ ର ଅଗ୍ରଣୀ ନାଟ୍ୟ ଅନୁଷ୍ଠାନ କାନମାସ ତରଫରୁ ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି।
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Feb 04, 2026 08:15:45
Puri, Odisha:() ୬ ଦିନିଆ ଓଡିଶା ଗସ୍ତर ତୃତୀୟ ଦିନରେ ଶ୍ୱେତଗଙ୍ଗାରେ ପିଣ୍ଡ ଦାନ ପରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଦର୍ଶନ ସାନିଧ୍ୟ ନେଲେ ମହାମହିମ ରାଷ୍ଟ୍ରପତି ଦ୍ରୌପଦୀ ମୁର୍ମୁ ।ଅବକାଶ ନୀତି ପରେ ମହାମହିମୁଙ୍କୁ ପୂର୍ଣ୍ଣାଙ୍ଗ ବେଶରେ ଦର୍ଶନ କଲେ ମହାମହିମ ।ଗର୍ଭଗୃହରେ ମହାମହିମୁଙ୍କୁ ଦେଖି ଲୁହ ଝରାଇଲେ ।ମୁକ୍ତି ମଣ୍ଡପ ପଣ୍ଡିତ ଙ୍କ ନେଲେ ଆଶୀର୍ବାଦ ।ମହାଲକ୍ଷ୍ମୀଙ୍କ ସହ ବିମଳାଙ୍କ ଦର୍ଶନ ସାନିଧ୍ୟ ନେଲୋ। ୪୫ ମିନିଟ୍ କାଳ ଭିତରେ ଦର୍ଶନ ସାନିଧ୍ୟ ନେଲେ ।ମହାମହିମଙ୍କ ଉଦ୍ଦେଶ୍ୟରେ ଲାଗିଲା ବାନା।ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରବେଶ ସମୟରେ ସାତ ପାହାଚରେ ଶୁଭିଲା ବେଦ ଧ୍ଵନି ।ଫେରିବା ବାଟରେ ବାଇଶି ପାହାଚ ରେ ବସିଲେ ସେବାୟତ ଦେଲେ କର ପଲ୍ଲବ ଉପହାର ।ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ରତ୍ନ ସିଂହାସନ ସ୍ଥିତ ଦୁର୍ଲଭ ସୁନାବେଶ ର ପଟ ଚିତ୍ର ଉପହାର ଦେଲେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରସାଶନ 。ଖଣ୍ଡୁଆ ଦେଇ ସ୍ବାଗତ କଲେ ମୁଖ୍ୟ ପ୍ରଶାସକ ।କୌଳିକ ପଣ୍ଡା ଦେଲେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ଫୋଟୋ ଚିତ୍ର ଉପହାର।ସାଧାରଣ ଭକ୍ତ ଟିଏ ପରି ଅରୁଣ ସ୍ତମ୍ଭରେ ମୁଣ୍ଡିଆ ମାରି ସିଂହଦ୍ୱାର ବାଇଶି ପାହାଚ ଦେଇ ସାତ ପାହାଚ ଦେଇ ଭାବ ବିହ୍ୱଳ ପୂର୍ବକ ଭିତରକୁ ଯାଇ ଦର୍ଶନ ସାନିଧ୍ୟ ନେଲେ । ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଦର୍ଶନ ସାରି ଫେରିବା ସମୟରେ ବଡ଼ଦାଣ୍ଡରେ କାରକେଡରୁ ওହ୍ଲାଇ ପଡ଼ିଲେ। ବଡ଼ଦାଣ୍ଡରେ ଚାଲିଲେ। ହାତ ହଲାଇ ସମ୍ମତି ପ୍ରଦାନ କରିଥିଲେ। ସେପଟେ ପୁରୀ ଲୋକ ଭବନରେ କିଛି ସମୟ ଅତିବାହିତ କରି ତାଳବଣିଆ ହେଲିପ୍ୟାଡରୁ ସେ ବିଦାୟ ନେଲେ。
0
comment0
Report
RSRAKESH SINGH
Feb 04, 2026 08:15:24
0
comment0
Report
MSMAYUR SHUKLA
Feb 04, 2026 08:07:55
Lucknow, Uttar Pradesh:काम चोरी करने और बैठक में समय पर न पहुंचने वाले अधिकारियों को लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने बैठक से भगा दिया। सीवर सफाई का काम सही से न करने पर Suez इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 24 घंटे का अल्टीमेट दे दिया। अधिकारियों को अल्टीमेटम भी दिया कि अगर ईमानदारी से अपना काम नहीं किया तो लाइन में अन्य जिम्मेदार अधिकारी लगे हुए हैं। लखनऊ नगर निगम मुख्यालय पर हुई बैठक में काफी गहमा गहमी हो गई जब मेयर सुषमा खर्कवाल ने अपने तल्ख तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को लताड़ लगा दी। जी मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि शहर में सीवर व्यवस्था ध्वस्त है जल निगम के अधिकारियों ने रोड खोद कर डाल दी है जिससे जनता नाराज है हम उन्हीं के टैक्स से पैसे से अधिकारियों को तनख्वा देते हैं और यह इमानदारी से काम नहीं करते अब यह चल नहीं पाएगा। Suez कंपनी को अल्टीमेटम दिया है कि अगर समय पर काम ना किया तो बाहर का रास्ता दिखा देंगे।
0
comment0
Report
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 04, 2026 08:07:12
0
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Feb 04, 2026 08:06:55
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सत्ता और व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि जब सत्ता के नशे में चूर हो जाते हैं, व्यवस्था में बैठे अधिकारी जब लापरवाह हो जाते हैं तो ऐसी तस्वीर सामने आती है। नौतन प्रखंड के खुटही गांव के ग्रामीण पिछले चार साल से परेशान हैं। गांव में बनी सड़क पर बीचों-बीच नौ पोल लगे हैं, जिससे गांव में बड़े वाहन नहीं आ पाते। संवेदक ने जब सड़क बनाया तो पोल सड़क के बीचों-बीच ही छोड़ दिया। सड़क तो बन गया लेकिन ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ गई। बीच सड़क पर पोल होने से ग्रामीणों के ट्रैक्टर-ट्राली, कार, जिप दरवाजे पर नहीं आ पाते। ग्रामीणों का आरोप है कि बेतिया सांसद, विधायक सभी से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक सड़क से यह पोल नहीं हटाया गया है। सड़क मुख्यमंत्री ग्राम्य सड़क योजना से बनी है। संवेदक ने खड़े पोल के नीचे सड़क बना दिया लेकिन पोल नहीं हटाया। बिजली विभाग भी आज तक सड़क से पोल नहीं हटाया। तीन-तीन बार बीस सूत्री बैठक में पोल हटाने के लिए चर्चा की गई लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से सड़क से आज तक पोल नहीं हटाया गया है। पिछले चार साल से सड़क के बीचों-बीच लगे इस पोल का जिम्मेदार कौन है? डीएम के पत्राचार पर भी पोल नहीं हट पा रहा है; पोल हटाने के लिए बिजली विभाग या आरडब्ल्यूडी कौन सड़क से पोल हटाएगा, किसकी जिम्मेदारी है यह अब कौन तय करेगा। यह तस्वीर सत्ता और व्यवस्था को शर्मसार कर रही है; नेता सत्ता के नशे में चूर है, अधिकारी लापरवाह हैं, जनता सड़क से पोल हटाने के लिए दर-बदर भटक रही है। आखिर सड़क से यह पोल अब हटाएगा कौन, सबसे बड़ा सवाल है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top