Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bandipora: Tanghat गाँव में भूकंप के बाद घर ढह गया, ठंड में परिवार बेघर
SHShahzad Hussain Bhat
Feb 04, 2026 08:07:12
Two days after an earthquake jolted parts of north Kashmir, a residential house that had developed deep cracks witnessed more damage after a major portion of the house collapsed on Wednesday in Tanghat village of Bandipora district, leaving a family homeless in the middle of winter. According to locals, the house was damaged during the recent tremor, after which visible cracks appeared in the walls and roof. Fearing danger, the family had shifted some belongings outside. On Wednesday morning, the weakened structure finally gave way and collapsed. No injuries were reported, as the family was not inside at the time. “The earthquake damaged our home and large cracks appeared. We informed officials, but before any help arrived, the house collapsed. Now we are left without shelter in this cold,” said the head of the affected family. Another family member said the winter conditions have made survival difficult. “Our children and elderly have nowhere safe to stay. We are spending nights with neighbours, but it is not a solution. We urgently need assistance,” the relative said. The affected family has appealed to the district administration and disaster management authorities to assess the damage and provide immediate relief, including temporary accommodation and financial assistance for reconstruction.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KRKishore Roy
Feb 04, 2026 09:33:13
Noida, Uttar Pradesh:CID यूनिट की बड़ी कार्रवाई दो विदेशी नागरिकों को 'लीव इंडिया' नोटिस जारी वीजा नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी दोनों ब्रिटिश नागरिकों ने पुष्कर के इजरायल विरोधी और फिलिस्तीन समर्थित स्टिकर लगाए थे, 21 जनवरी को घटना सामने आने के बाद टीम ने शुरू की कार्रवाई टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर किसी अन्य देश के खिलाफ स्टिकर लगाना वीजा नियम का उल्लंघन इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के तहत तत्काल देश छोड़ने का नोटिस जारी राजस्थान पुलिस के क्रिमिनल इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने ब्रिटेन से पुष्कर पहुंचे दो ब्रितानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कहा है. दोनों टूरिस्ट के ख़िलाफ़ इमीग्रेशन एंड फॉरेनसिक एक्ट 2025 के तहत दो फ़रवरी को यह कार्रवाई की गई है. ब्रिटेन के नागरिक लेविश गेब्रिल दी और उनकी दोस्त एनुएशी इमा क्रिस्टीन पर यह कार्रवाई फ़लस्तीन के समर्थन में स्टिकर लगाने की वजह से हुई है. सीआईडी के पुष्कर प्रभारी सब इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बीबीसी को फ़ोन पर बताया, "21 जनवरी को हमें सूचना मिली थी कि कुछ दुकानों के बाहर फ़लस्तीन के समर्थन में स्टिकर लगाए गए हैं. हमने तलाश की और दोनों ब्रिटिश नागरिकों को पकड़ा. उन्होंने स्वीकार किया है कि ये स्टिकर उन्होंने लगाए थे." शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों के सामान की तलाशी में स्टिकर भी मिले हैं. इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है. रिपोर्ट के आधार पर दोनों ब्रितानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए दो फ़रवरी को नोटिस जारी किया गया था. दोनों नागरिक भारत से वापसी की टिकट करवा रहे हैं. कुछ दिन में वह भारत से वापस यूके लौट जाएंगे. सीआईडी के मुताबिक दोनों ब्रिटिश नागरिकों के सोशल मीडिया अकाउंट की डीटेल्स, फोन नंबर साइबर सेल में जांच के लिए भेजे गए हैं. शक्ति सिंह ने बताया कि फ़लस्तीन के समर्थन वाले स्टिकर लगाने के कारण पूछने पर दोनों ने सीआईडी को बताया कि वे इंटरनेट पर देखे कंटेंट से प्रभावित थे. हालांकि, दोनों की इलेक्ट्रोनिक डिवाइस से मालूम होगा कि वह किसके संपर्क में थे. पुष्कर में बड़ी संख्या में इसराइल के पर्यटक भी रहते हैं
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 04, 2026 09:32:27
Noida, Uttar Pradesh:आगरा के बल्केश्वर भगवान नगर इलाक़े में हिन्दू कॉलोनी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इन सभी के लिए मुश्किल का सबब बन गया है एक मुसलमान परिवार जो आए दिन इनके घरों में घुसकर मारपीट भी करता है। और किसी का सर तोड़ देता है तो किसी का सोने का चेन खींच कर भागने की कोशिश करता है। महिलाओं को भी परेशान कर रखा है। घर में बेटियों बहनों बहुओं का रहना मुश्किल हो गया है। कई महिलाओं का हाथ तोड़ चुका है। फ़िलहाल यहाँ के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ़्तार तो कर लिया लेकिन ये गिरफ़्तारी कई बार हो चुकी है, और हर बार वो छूट कर बाहर आते ही अपने काम पर लग जाता है। बल्केश्वर भगवान नगर इलाक़े में जब हमारी टीम पहुँची तो यहाँ के लोगों ने एक साथ खड़े होकर अपनी परेशानी बताना शुरू किया। जितनी मुँह उतनी परेशानी और हालात बयां करते लोग। महिलाओं ने तो प्रशासन के ढुल मुल रवैये को लेकर बहुत ज़्यादा नाराज़गी दिखाई। यही नहीं जिनके ज़मीन पर ये बदमाश रहता है उनसे सितारा बेग़म में भी उसकी हरकतों से परेशान होने की बात कही। -बल्केश्वर भगवान नगर इलाक़े से लोगों के साथ चौपाल -पुरुषों और महिलाओं की बाइट -कुछ मुस्लिम पड़ोसियों की बाइट -जिनके मकान में किरायेदार है उन सितारा बेग़म की बाइट -बदमाश के घर के बाहर से वॉक थ्रू -इलाक़े के पार्षद भाजपा के पार्षद हरिओम की बाइट -3 वॉक थ्रू
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 04, 2026 09:30:46
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- नशे में धुत कार चालक का कहर, बुजुर्ग साइकिल सवार को कुचलने के बाद एक किलोमीटर तक घसीटा बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार और नशे में धुत इनोवा कार चालक ने एक बुजुर्ग साइकिल सवार को टक्कर मार दी और मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखते हुए उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार होने का प्रयास किया। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो कैमरे में कैद हुआ है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित जमाल अहमद (60) पुत्र मुदस्सिर, निवासी मोहल्ला मोलवीगंज फतेहपुर, इसरौली कस्बे से अपने कार्य निपटाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फतेहपुर–बाराबंकी रोड स्थित रसूलपनाह मोड़ पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग साइकिल सवार सड़क पर करीब सौ मीटर तक घसीटते चले गए और गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे के बाद भी कार चालक नहीं रुका। साइकिल कार के नीचे फंस गई, जिसे चालक करीब एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार को रोकने का प्रयास किया और चालक को आवाजें भी दीं, लेकिन नशे में चूर चालक ने किसी की नहीं सुनी। हालात बिगड़ते देख लोगों ने बस स्टॉप पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोका और चालक को हिरासत में ले लिया। कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। गंभीर रूप से घायल जमाल अहमद को पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी जगतराम कनौजिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर नशे में वाहन चलाने की भयावह सच्चाई को उजागर किया है।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 04, 2026 09:30:24
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Feb 04, 2026 09:30:13
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के भारतीपुर गांव में एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवती अपने भाई के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोककर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के जबड़े और गर्दन पर बके से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। मारपीट में घायल आरोपी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना से जुड़े मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनता देख पुलिस बल तैनात किया गया है। ASP कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि मृतक युवती और आरोपी युवक के घर आमने-सामने स्थित हैं। आरोपी युवक की मौत के मामले में भी परिजन की शिकायत पर अलग से जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top