Back
बांसवाड़ा जिले के विद्यार्थियों ने 95.74 प्रतिशत के साथ शानदार प्रदर्शन किया
AOAjay Ojha
Mar 24, 2026 10:40:41
Banswara, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
एंकर - राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं के परीक्षा परिणाम में बांसवाड़ा जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष बांसवाड़ा जिले का कुल परीक्षा परिणाम 95.74 प्रतिशत रहा है। जिले में लड़कों की तुलना में लड़कियों का पास प्रतिशत बेहतर रहा है। वही जिले के पालोदा कस्बे में स्थित महात्मा गांधी सरकारी स्कूल की छात्रा कीर्ति पारवानी ने बेहतर प्रदर्शन किया, कीर्ति ने 99.33 प्रतिशत अंक हालिक किए और अपने स्कूल, गांव, परिवार और जिले का नाम रोशन किया, कीर्ति के पिता इंडोनेशिया में कार्य करते है और माँ यहां इसके साथ रहती है, कीर्ति ने यह पुरा श्रेय अपनी माता हीना और स्कूल के शिक्षकों को दिया, कीर्ति ने संस्कृत, सोशल साइंस और साइंस में 100 में 100 नंबर हासिल किए है। कीर्ति ने बताया की मैं आगे अधिक पढ़ाई करुँगी और कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की है, कीर्ति रोजाना घर का काम कर के 6 घंटे पढ़ाई करती थी जिस वजह से उसने यह हासिल किया। वही जिले के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार परीक्षा के लिए कुल 29,495 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे, जिनमें से 28,390 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। सफल होने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या 27,180 रही। जिले में कुल 28,390 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिसमें 14,029 लड़के और 14,361 लड़कियां शामिल थीं।
परीक्षा में शामिल 14,029 लड़कों में से 13,390 लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 95.45 रहा। इसमें से 7,298 लड़कों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। वही छात्राओं ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। परीक्षा में शामिल 14,361 लड़कियों में से 13,790 सफल रहीं। छात्राओं का पास प्रतिशत 96.02 रहा, जो लड़कों के मुकाबले अधिक है। कुल 8,160 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। जिले में कुल 15,458 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 10,219 ने द्वितीय श्रेणी और 1,503 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है।
वीओ - रिजल्ट
बाइट - छात्रा कीर्ति पारवानी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
MMManoj Mallia
FollowMar 24, 2026 11:49:030
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 24, 2026 11:48:470
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 24, 2026 11:48:370
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowMar 24, 2026 11:47:480
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 24, 2026 11:47:010
Report
VSVishnu Sharma1
FollowMar 24, 2026 11:46:420
Report
OBOrin Basu
FollowMar 24, 2026 11:46:340
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 24, 2026 11:46:200
Report
MSManuj Sharma
FollowMar 24, 2026 11:46:070
Report
1
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 24, 2026 11:45:180
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 24, 2026 11:36:16986
Report