Back
बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर में चैत्र नवरात्रि का उत्साह चरम पर
AOAjay Ojha
Mar 20, 2026 08:19:35
Banswara, Rajasthan
जिला - बांसवाड़ा
विधानसभा- बांसवाड़ा
लोकेशन - बांसवाड़ा
रिपोर्टर - अजय ओझा,9828111238
एंकर - चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर लोढ़ी काशी के नाम से विख्यात बांसवाड़ा जिले का अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शक्तिपीठ त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत केन्द्र बना हुआ है। जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर तलवाड़ा कस्बे के समीप उमराई गांव स्थित यह प्राचीन मंदिर न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं बल्कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात सहित देशभर के भक्तों के लिए अटूट आस्था का प्रतीक है। मंदिर में सिंह पर विराजित अष्टादश भुजा वाली विशाल श्यामवर्णा पाषाण प्रतिमा स्थापित है, जिसे श्रद्धालु त्रिपुरा सुन्दरी, तरतई माता और त्रिपुरा महालक्ष्मी के नाम से पूजते हैं। देवी प्रतिमा का दैनिक श्रृंगार इसकी विशेषता है, जबकि रविवार को होने वाला पीला श्रृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहता है। प्रतिमा के चरणों में अंकित श्री यंत्र इस शक्तिपीठ को विशेष आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है। चैत्र नवरात्री के अवसर पर रोजाना बड़ी संख्या में भक्त पहुच रहे है और माँ का आशीर्वाद ले रहे है।
ऐतिहासिक महत्ता...
विक्रम संवत 1540 के शिलालेख के आधार पर माना जाता है कि यह मंदिर सम्राट कनिष्क के काल से भी पूर्व का है। प्रचलित मान्यता है कि प्राचीन काल में यहां गढ़पोली नामक महानगर था, जिसे दुर्गापुर कहा जाता था। त्रिपुरारी शब्द का उल्लेख दर्शाता है कि यहां तीन प्राचीन दुर्ग – शीतापुरी, शिवपुरी और विष्णुपुरी – स्थित थे, जिनके मध्य यह मंदिर बना और इसी कारण इसका नाम त्रिपुरा पड़ा।
नवरात्रि की भव्यता...
चैत्र और शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों में यहां विशेष धार्मिक अनुष्ठान, शक्ति आराधना और भजन-संध्याओं का आयोजन होता है। दूर-दूर से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के कारण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो जाता है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए यहां की सजावट, अलौकिक श्रृंगार और भक्तों की उमंग अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करती है।
नवरात्रि पर दर्शन का महत्व..
मान्यता है कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान मां त्रिपुरा सुन्दरी के दर्शन करने से जीवन में समृद्धि, शांति और शक्ति का संचार होता है। इस अवसर पर मंदिर में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
आस्था, इतिहास और संस्कृति का अद्भुत संगम...
चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर त्रिपुरा सुन्दरी मंदिर केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का भी प्रतीक है। यहां का वातावरण नवरात्रि के हर दिन भक्तों को देवी की दिव्य ऊर्जा का अनुभव कराता है।
नेताओं का लगा रहता है ताता...
माँ त्रिपुरा के दरबार में देश और प्रदेश के नेताओं, अधिकारी और बिजनसमेन का ताता लगा रहता है, नेता और अधिकारी यहां विशेष पूजा अर्चना करते है और माँ से आशीर्वाद लेते है。
1 - वीओ - मंदिर और भक्त
2 - बाइट - गणेश जी - पुजारी माँ त्रिपुरा सुंदरी
3 - बाइट - भक्त
4 - बाइट - भक्त
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 20, 2026 09:26:420
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 20, 2026 09:26:230
Report
KSKashish Singh
FollowMar 20, 2026 09:25:400
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 20, 2026 09:25:010
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 20, 2026 09:24:430
Report
KSKashish Singh
FollowMar 20, 2026 09:24:26Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 09:24:170
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 20, 2026 09:23:570
Report
ADAnup Das
FollowMar 20, 2026 09:21:360
Report
AOAjay Ojha
FollowMar 20, 2026 09:19:370
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 20, 2026 09:19:190
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowMar 20, 2026 09:19:040
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 20, 2026 09:18:400
Report
GSGajendra Sinha
FollowMar 20, 2026 09:18:030
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 20, 2026 09:17:340
Report