Back
बांसवाड़ा में जंगली सूअर के हमले से बुजुर्ग किसान की मौत
AOAjay Ojha
Dec 18, 2025 05:08:41
Banswara, Rajasthan
बांसवाड़ा जिले में बुधवार को एक जंगली सूअर ने खेत में काम कर रहे बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। सूअर ने बुजुर्ग के पैर को जबड़े से भींच लिया और पंजे मारकर लहूलुहान कर दिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहा रात को इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना मोटा गांव थाना क्षेत्र के देवजी होड़ा गांव में हुई। परिजनों ने बताया- देवजी होड़ा निवासी नाथीया (70) पुत्र डेंगीया बुधवार को अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पास की झाड़ियों से एक जंगली सूअर अचानक निकलकर आया और उन पर हमला बोल दिया। नाथीया को संभलने का मौका तक नहीं मिला और सूअर ने उनके दोनों पैरों पर दांतों से गहरे जख्म कर दिए। बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए, जिन्हें देखकर सूअर जंगल की ओर भाग गया। लहूलुहान हालत में परिजन नाथीया को तुरंत निजी वाहन से स्थानीय अस्पताल गनोड़ा लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शाम को जिला अस्पताल (एमजी) के लिए रेफर कर दिया गया था पर रात को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 18, 2025 09:51:130
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 18, 2025 09:50:510
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 18, 2025 09:50:330
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 18, 2025 09:50:090
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowDec 18, 2025 09:49:540
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 18, 2025 09:49:360
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:49:250
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:49:110
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:48:160
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowDec 18, 2025 09:47:420
Report
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:47:200
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 18, 2025 09:46:590
Report