Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banswara327603

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान: महात्मा गांधी अस्पताल में हुआ जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच शिविर

Sept 17, 2025 13:09:23
Nogama, Rajasthan
Rajesh Soni 9660180716 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश के धार से किया, जिसका लाइव प्रसारण बांसवाड़ा सहित देशभर में हुआ। यह अभियान आगामी 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में कहा कि नारी स्वास्थ्य हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। अगर घर की महिला स्वस्थ रहेगी तो पूरा परिवार सशक्त बनेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए अब किसी को भी आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।षिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल,
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DGDeepak Goyal
Sept 17, 2025 15:02:31
Jaipur, Rajasthan:DEEPAK GOYAL-99829-33000 LOCATION-JPR FEED-OFC :::::: Anchor:::सनातन संस्कृति के संरक्षक पुजारी आज आर्थिक, प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। अनेक अराजकीय एवं भूमिहीन मंदिरों में कार्यरत पुजारी तो भगवान की नित्य पूजा-अर्चना की सामग्री की व्यवस्था तक के लिए संघर्षरत हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक संकट गहराने से इनकी स्थिति और भी दयनीय हो चुकी है। यह चर्चा स्टेशन रोड स्थित नारायण धाम में पुजारी सेवक महासंघ के पदाधिकारियों ने की। पदाधिकारियों ने बताया कि कल से खाटूश्याम जी स्थित जयपुर वालों की धर्मशाला में दो दिवसीय दूसरा प्रांतीय महाधिवेशन शुरू होगा। महाधिवेशन में राजस्थान लगभग पांच हजार पुजारियों के अतिरिक्त मध्यप्रदेश, गुजरात सहित अन्य राज्यों से भी पुजारी प्रतिनिधियों की भागीदारी होगी। खाटूश्यामजी मंदिर के मोहनदास ने बताया कि महाधिवेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी मंदिरों में कार्यरत सेवायत-पुजारियों की गंभीर समस्याओं पर विचार-विमर्श करना और उनके निस्तारण के लिए ठोस कदम सुझाना है। महासंघ के संरक्षक बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य ने विचार रखें। महासंघ ने सरकार के समख दस प्रमुख मांगें रखी हैं। अराजकीय भूमिहीन मंदिरों के पुजारियों को 30 हजार प्रतिमाह सहयोग राशि, कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन, भोग राशि न्यूनतम 10 हजार, कृषि योजनाओं में समान लाभ, मंदिर माफी भूमि का गैर-कृषि उपयोग, प्रोटेक्शन बिल, ग्रामीण मंदिरों के पट्टे पुजारियों को, निशुल्क बिजली-पानी, मंदिर संपत्ति विवादों हेतु ट्रिब्यूनल और पुजारी कल्याण कोष का गठन। पुजारी सेवक महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ये मागें केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रशासनिक सुधार, सुरक्षा और भूमि अधिकारों पर भी केंद्रित हैं। यदि इन्हें लागू किया जाता है तो ग्रामीण स्तर पर सनातन धर्म की रक्षा में पुजारियों को नई शक्ति और स्थिरता मिलेगी। Bite::बालमुकुन्दाचार्य, विधायक Bite -मोहनदास महाराज,संरक्षक, पुजारी सेवक महासंघ
0
comment0
Report
SSSAPPA SAHIL NAHERUDINBHAI
Sept 17, 2025 15:02:01
Rajkot, Gujarat:REP_SAHIL_SAPPA FEED_VIA_2C APPROVD_VISHALBHAI સરદાર સન્માન યાત્રા રાજકોટ પહોંચી... રાજકોટ સહિત સૌરાષ્ટ્રના પાટીદાર અગ્રણીઓ ઉપસ્થિત રહ્યા... સૌરાષ્ટ્રના રાજકીય સામાજિક અગ્રણીઓ ઉપસ્થિત.... રેસકોસ રીંગરોડ સરદાર પટેલ સ્ટેચ્યુ ખાતે સભાનું આયોજન કરવામાં આવ્યું.... રાજકોટ સહીત સૌરાષ્ટ્રના યુવાનો મોટી સંખ્યામાં ઉપસ્થિત રહ્યા... ખોડલધામના ચેરમેન નરેશભાઈ પટેલના પુત્ર યાત્રા શિવરાજ પટેલનું યાત્રા દરમ્યાન નિવેદન... રાજકારણને સમાજને સાથે ન જોડી તો સારી બાબત છે... સરદાર પટેલની યાત્રા સામાજિક છે... યાત્રામા રાજકોટના ધારાસભ્યો અને અગ્રણીઓ ઉપસ્થિત રહ્યા... રાજકોટના રાજવી પરિવારના માંધાતાસિંહ જાડેજા ઉપસ્થિત રહ્યા... બાઈટ: શિવરાજ પટેલ
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Sept 17, 2025 15:01:41
Keonjhar, Odisha:କମିଶନରେଟ୍ ପୁଲିସର ମହିଳା ଟ୍ରାଫିକ୍ କନଷ୍ଟେବଲ ଶୁଭମିତ୍ରା ସାହୁ ନିଖୋଜ ଘଟଣାର ପର୍ଦ୍ଦାଫାସ ତାଙ୍କୁ ହତ୍ୟା କରିଥିବା ବ୍ୟକ୍ତିଙ୍କ ନାଁ ଦୀପକ ରାଉତ। ସେ ବି ଜଣେ କନଷ୍ଟେବଲ। କିନ୍ତୁ ସେ ଭୁବନେଶ୍ୱରରେ ପୁଲିସ କମିଶନରଙ୍କ ଅଫିସରେ କିରାଣି ଭାବେ କାର୍ଯ୍ୟ କରନ୍ତି। କମିଶନରେଟ୍ ପୁଲିସ ଦୀପକଙ୍କୁ ଗିରଫ କରିଛି। ଗତ ୬ ତାରିଖ ସନ୍ଧ୍ୟାରେ କନଷ୍ଟେବଲ ଶୁଭମିତ୍ରା ସାହୁଙ୍କୁ ତଣ୍ଟିଚିପି ହତ୍ୟା କରିଥିଲେ ଦୀପକ। ତାଙ୍କୁ ଭୁବନେଶ୍ୱରରେ ହତ୍ୟା କରିବା ପରେ ମୃତଦେହକୁ ନିଜ କାରରେ ନେଇ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ଘଟଗାଁରେ ଜଙ୍ଗଲରେ ପୋତି ଦେଇଥିଲେ ଦୀପକ। ୨୦ ଲକ୍ଷ ଟଙ୍କା ପାଇଁ ସେ କନଷ୍ଟେବଲ ଶୁଭମିତ୍ରା ସାହୁଙ୍କୁ ହତ୍ୟା କରିଥିବା ପୁଲିସ୍‌ର ଜେରା ବେଳେ କହିଥିବା ସୂଚନା ମିଳିଛି। ଆହୁରି ମଧ୍ୟ ଜଣାପଡ଼ିଛି ଯେ ଶୁଭମିତ୍ରା ଓ ଦୀପକ କୋର୍ଟରେ ବାହା ହୋଇଥିଲେ। ୨୦୨୪ ଜୁଲାଇ ୭ ତାରିଖରେ ସେମାନେ କୋର୍ଟରେ ବାହା ହୋଇଥିଲେ। ଦୀପକଙ୍କୁ ପୁଲିସ୍‌ ଜେରା କରିବା ବେଳେ ଏହି କଥା ସାମ୍ନାକୁ ଆସିଛି। ଉଭୟଙ୍କ ମ୍ୟାରେଜ୍ ସାର୍ଟିଫିକେଟ୍ ମଧ୍ୟ ପାଇଛି ପୁଲିସ। ଦୀପକ ପୂର୍ବରୁ ବାହା ହୋଇଥିଲେ। ଏକ ଦୁର୍ଘଟଣାରେ ତାଙ୍କ ପ୍ରଥମ ସ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଥିଲା ବୋଲି ପୁଲିସ ଜାଣିବାକୁ ପାଇଛି। ଦୀପକ ତାଙ୍କ ପ୍ରଥମ ସ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ନାଁରେ କୋଟିଏ ଟଙ୍କାର ବୀମା କରିଥିଲେ। ତେଣୁ ତାଙ୍କ ପ୍ରଥମ ସ୍ତ୍ରୀଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ମାମଲା ଏବେ ସନ୍ଦେହ ଘେରକୁ ଚାଲି ଆସିଛି। କମିଶନରେଟ୍ ପୁଲିସ ଶୁଭମିତ୍ରା ହତ୍ୟା ଘଟଣା ସହିତ ଦୀପକଙ୍କ ପ୍ରଥମ ପତ୍ନୀଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ଘଟଣାର ମଧ୍ୟ ତଦନ୍ତ କରୁଛି। କମିଶନରେଟ୍‌ ପୁଲିସର ଏକ ଟିମ୍ ଅଭିଯୁକ୍ତ ଦୀପକଙ୍କୁ ସାଙ୍ଗରେ ଧରି ଘଟଗାଁ ଯାଇଛନ୍ତି। ସେଠାରେ ସିନ୍ ରିକ୍ରିଏସନ୍‌ ସହିତ ଶୁଭମିତ୍ରାଙ୍କ ମୃତଦେହକୁ ମାଟିତଳୁ ବାହାର କରାଯିବ। ଦୀପକ ତାଙ୍କୁ ଭୁବନେଶ୍ୱରରେ ହତ୍ୟା କରିବା ପରେ ସେଠାରେ ନେଇ ପୋତି ଦେଇଛନ୍ତି। ଗତ ୬ ତାରିଖ ଦିନ ଶୁଭମିତ୍ରା ଡ୍ୟୁଟିକୁ ଯାଇଥିଲେ ଓ ସନ୍ଧ୍ୟା ୭ଟାରେ ଭଡ଼ାଘରକୁ ଫେରିଥିଲେ। କିନ୍ତୁ ତା’ପରଠାରୁ ତାଙ୍କ ମୋବାଇଲ୍ ସୁଇଚ୍ ଅଫ୍ ରହିଥିଲା। ଦୁଇ ଦିନ ଧରି ଶୁଭମିତ୍ରାଙ୍କ ସହିତ ଯୋଗାଯୋଗ ସମ୍ଭବ ହୋଇନପାରିବାରୁ ତାଙ୍କ ବାପା ଭୁବନେଶ୍ୱର ଡିସିପି ଅଫିସ୍ ଯାଇ ପଚରାଉଚରା କରିଥିଲେ। ତେବେ ଝିଅର ପତ୍ତା ନମିଳିବାରୁ ସେ କ୍ୟାପିଟାଲ୍ ଥାନାରେ ନିଖୋଜ ମାମଲା ରୁଜୁ କରିଥିଲେ। କମିଶନରେଟ୍ ପୁଲିସ ଘଟଣାକୁ ଗୁରୁତ୍ୱର ସହିତ ନେଇ ଓ ଶୁଭମିତ୍ରାଙ୍କୁ ଖୋଜିବା ପାଇଁ ସ୍ପେଶାଲ ସ୍କ୍ୱାଡ୍‌କୁ ଦାୟିତ୍ୱ ଦିଆଯାଇଥିଲା। ସ୍ପେଶାଲ ସ୍କ୍ୱାଡ୍‌ ଶୁଭମିତ୍ରାଙ୍କ କଲ୍‌ ଡିଟେଲ୍‌ସ ଯାଞ୍ଚ କରିବା ପରେ କମିଶନରେଟ୍ ପୁଲିସରେ କାର୍ଯ୍ୟ କରୁଥିବା ଦୀପକ ରାଉତଙ୍କ ଉପରେ ସନ୍ଦେହ କରିଥିଲା। ତାଙ୍କୁ ମାରାଥନ ଜେରା କରିବା ପରେ ସେ ପୁଲିସ ଆଗରେ ସତ ସ୍ୱୀକାର କରିଥିଲେ ବୋଲି ଜଣାପଡ଼ିଛି।
0
comment0
Report
PGPiyush Gaur
Sept 17, 2025 15:01:31
Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिनांक 12-9-25 की सुबह लगभग 3.45 बजे बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई थी जिसके संबंध में थाना कोतवाली बरेली पर मुक़दमा पंजीकृत हुआ है । इस घटना को माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्य नाथ द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल खुलासे और कार्यवाही का निर्देश दिया गया था । उत्तर प्रदेश शासन की अपराध के प्रति जीरो टोलेंस की नीति है। अभिसूचना संकलन , सम्पूर्ण आने जाने वाले रूट के सीसीटीवी फुटेज और आस पास के प्रदेशों के क्राइम रिकॉर्ड्स से मिलान तथा तकनीकी विश्लेषण से घटना को अंजाम देने वाले दोनों बदमाशों की पहचान रविन्द्र पुत्र कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरुण पुत्र राजेंद्र निवासी इंडियन कॉलोनी , गोहना रोड , सोनीपत के रूप में हुई थी । आज दिनाक 17-9-25 को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम से थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में मुठभेड़ हुई है जिसमे दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हुए है जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया है । दोनों घायल बदमाश रोहित गोदारा- गोल्डी बरार गैंग के सक्रिए सदस्य है और रविन्द्र कई घटनाओं में शामिल रहा है । मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और काफ़ी कारतूस बरामद हुए है Info- Piyush gaur
0
comment0
Report
TKTushar Kanchhal
Sept 17, 2025 15:01:20
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज खजराना गणेश मंदिर परिसर में सेवा पखवाड़े के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के 75 सफल वर्षों पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खजराना सिद्ध गणेश मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया और रक्तदानियों का धन्यवाद ज्ञापित किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- सेवा ही संकल्प, राष्ट्र प्रथम ही प्रेरणा 75 वर्ष’ शीर्षक प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यकाल की महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाया गया बाल नरेंद्र की महापुरुषों के जीवन से ली प्रेरणा के साथ प्रदर्शनी में एकता यात्रा और आपातकाल के खिलाफ प्रतिरोध के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की शुरुआत दिखाई गई गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री के विकास के गुजरात माडल को दर्शाया गया प्रधानमंत्री की भूमिका में श्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत, वोकल फॉर लोकल, उद्यमशील भारत और डिजिटल भारत के संकल्प भी प्रदर्शित किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा अनुच्छेद 370 निरस्तीकरण, कृषि क्रांति, अंतरिक्ष अन्वेषण, वैश्विक कूटनीति, सुशासन, यूथ इंगेजमेंट, योग, स्वास्थ्य और पोषण, उज्ज्वला जैसी पहलों को प्रदर्शित किया गया। ‘विरासत का जश्न’ अंतर्गत श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ धाम और श्रीमहाकाल महालोक के लोकार्पण में प्रधानमंत्री मोदी के योगदान को दर्शाया गया प्रदर्शनी में उरी सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक प्रधानमंत्री मोदी का सफल सैन्य नेतृत्व भी दिखाया गया है स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों के योगदान को जनता के बीच प्रचारित करने में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका भी प्रदर्शित की गई।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Sept 17, 2025 15:00:19
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में 2 युवकों ने कट्टे की नोक पर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण किया और फिर उसे होटल ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना 5 अगस्त को हुई लेकिन पीड़िता आरोपियों के डर से चुप रही। लेकिन आरोपी ने नाबालिग को बार बार बुलाने के लिए धमकाया तो परेशान होकर थाने में शिकायत की।पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वीओ - मंगलवार रात ग्वालियर के हज़ीरा थाने में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने FIR दर्ज़ कराई है। नाबालिग ने FIR में पुलिस को बताया कि 5 अगस्त को वह घर से नाश्ता लेने के लिए निकली थी। लौटते वक्त चार शहर का नाका के पास उसे राहुल लोधी और कल्लू खां मिले। दोनों ने उसे कट्‌टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। फिर जबरदस्ती एक्टिवा पर बैठा लिया। दोनों आरोपी नाबालिग को लेकर दीनदयाल नगर में होटल अमेरिकन पहुंचे। यहां एक कमरे में ले जाकर नाबालिग को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे उसके हाथ-पैर सुन्न हो गए फिर दोनों आरोपियों ने बारी-बारी नाबालिग के साथ गलत काम किया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। धमकी से डरी-सहमी नाबालिग ने चुप्पी साध ली। लेकिन इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। बार बार होटल में मिलने के लिए बुलाने के लिए धमकाने लगे। आखिर में परेशान होकर नाबालिग में अपने परिवार को पूरी घटना बताई, मंगलवार रात परिवार के लोग नाबालिग को लेकर हज़ीरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस ने दोनों आरोपियों पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज़ कर लिया है। बाइट- रॉबिन जैन, CSP
0
comment0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
Sept 17, 2025 14:49:32
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष जी मीडिया की आईडी को लेकर कहा की हम लोग बिहार बदलने का काम करेंगे बिहार को आगे ले जाने का काम करेंगे देखिए, यात्रा जो है, आप भीड़ देख सकते हैं। जहां भी हम लोग जो जा रहे हैं, भारी संख्या में जो है, लोगों का प्यार जो है, समर्थन, आशीर्वाद मिल रहा है। और इस बार बिहार की जनता जो है, बदलाव जो है, वो चाहती है। बड़ी संख्या में लोग जो हैं, जुटे हैं। इस बार ये भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। जितने ये लोग, अफसरशाही पूरे बिहार में चरम सीमा पर आ गई है। ब्लॉक, थाना में घूसखोरी बढ़ गई है। अपराध बढ़ गया है। घर में कोई अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा। तो लोग जो हैं, बहुत ही परेशान हैं, त्रस्त हैं, गुस्से में हैं। इस बार बेरोजगारी से लोग जो हैं परेशान हैं। बिहार में आप देखिएगा, बिहार सबसे गरीब राज्य है। पढ़ाई, दवाई एकदम चौपट है। 20 साल पुराना ये खटारा सरकार है। इस बार बिहार की जनता जो है, बदलाव लाने का काम करेगी 
6
comment0
Report
MGManoj Goswami
Sept 17, 2025 14:49:12
Datia, Madhya Pradesh:देश के प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिनसेवा पर्व पखवाडे रूप में मनाया,जावेगा रक्तदान शिविर में भाजपा विधायक और जिला अध्यक्ष ने किया रक्तदान दतिया में आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन दतिया के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाकर मनाया गया। इस मौके पर शिविर का शुभारंभ सेंवढा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। सेवढ़ा भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने देश के यशस्वी प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पर्व पखवाड़े का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर कुशवाहा द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कुशवाहा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया। रक्तदान कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. बी.के.वर्मा, सिविल सर्जन डॉ. केसी राठौर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. कल्पित अग्रवाल, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर विशाल वर्मा, अस्पताल प्रबंधक राजेश पटैल, जिला महिला बाल विकास अधिकारी अरविन्द उपाध्याय, प्रवीण गौर, बलदेव राज बल्लू, अतुल भूरे चौधरी, पंकज गुप्ता, भूपेंद्र सिंह कमरिया, अंकित सिंह कमरिया, राकेश खटीक,राजकुमार रावत, जितेन्द्र सिंह रावत, गब्बर सिंह केवट, मनोज पचौरी, रामू सिंह चौहान , गिरवर सिंह कमरिया आदि उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदरगढ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राम लखन सिंह गुर्जर, राजेश दांतरे, राम बहादुर सिंह गुर्जर, अनूप दांतरे, राम स्वरूप मंडेलिया, सुजान सिंह रावत, पहलवान कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान मध्यप्रदेश के धार जिले के भैंसोला ग्राम से होने वाले प्रधानमंत्री श्री मोदी के सीधे प्रसारण कार्यक्रम को उपस्थित जन द्वारा सुना एवं देखा गया। इस दौरान विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि हमे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सेवा करने का अवसर मिला हम सौभाग्य शाली हैं । श्री मोदी जी ने देश के हर व्यक्ति की चिंता करते हुये सैंकडों योजनायें बनाईं हैं। लोगों के सपनों को साकार करने का काम किया है। उन्होंने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन योजना, आयुष्मान योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज, अंत्योदय योजना अंतर्गत अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास, गरीबों के हित में अनेकों योजनाएं उनके द्वारा लगातार बनाई जा रहीं हैं। इस प्रकार स्वर्णिम भारत के निर्माता हैं हमारे यशस्वी प्रधान मंत्री जी। सेवा पर्व पखवाड़ा में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत माता बहनों की जांचे एवं उनका निशुल्क उपचार किया जायेगा, सभी माता बहनों से अनुरोध है कि शिविर में अवश्य जायें और अभियान को सफल बनायें। कार्यक्रम के अंत में मरीजों को फल वितरण किये गये।
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Sept 17, 2025 14:48:59
Muju, Jeonbuk State:एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम के सामुदायिक भवन में मध्यप्रदेश के धार जिले से लाइव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए..... कार्यक्रम में चिरमिरी निगम के महापौर रामनरेश राय और भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले साथ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या पर मौजूद रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देश की नारी शक्तियों से अहवान किया की स्वास्थ नारी सशक्त परिवार पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशाल हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे जहां पर सभी नारी शक्ति अपने हेल्थ का निशुल्क चेकअप और इलाज कर सकते हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा 70 साल से अधिक आयुु वाले को 5 लाख का आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया साथ टीवी केेे मरीजों को भी निशुल्क दवा किट दिया गया। वी ओ- 1 मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंच को संबोधित करतेे हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्म दिवस आप लोगों मांग की है माता बहनों को अपने-अपने स्वास्थ्य की जांच करनी है, वहीं मंच से स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की इच्छा अनुरूप 100% माता बहनों का हम प्रदेश में जांच करेंगे और किसी को बीमारी होती है उन्हें निशुल्क इलाज और दवाई देंगे और स्वास्थ्य मंत्री ने कहा प्रधानमंत्री संकल्प को पूरा करेंगे। स्पीच - श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री वी ओ- 2 स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश में माता बहनों के लिए स्वस्थ रखने के लिए महा अभियान 15 दिनों तक पूरे देश में सभी शासकीय अस्पतालों में अभियान चलाकर माता बहनों का सभी जांच होगी और बीमारी होने पर जांच और इलाज निशुल्क रूप से होगी....इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले ने कहा कि माता बहने अपनी जांच नहीं करती है, इस माता बनी अपनी जांच करा कर विशेष रूप से इस अभियान को सफल बनाएं । बाइट - श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन बाइट - चंपा देवी पावले...जिला अध्यक्ष भाजपा एमसीबी
0
comment0
Report
MPManish Purohit
Sept 17, 2025 14:48:50
Mandsaur, Madhya Pradesh:Slug किसान ने क्यों लगाई अपनी फसल में आग ? मनीष पुरोहित/मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में सोयाबीन की फसल खराब होने की वजह से किसान काफी परेशान है,, मंदसौर के काचरिया चंद्रावत के किसान ने अपनी पकी पकाई फसल को खेत में ही आग के हवाले कर दिया,, मामला जिले के ग्राम काचरिया चंद्रावत का है जहां पर किसान सुखलाल पिता मगनीराम लकुम ने पिलामोजेक, अफलन,इल्लियों के प्रकोप से चौपट हुई सोयाबीन की कटी हुई फसल को आग के हवाले कर दिया । यह कोई पहला मामला नहीं है जिले में कोई किसान अपनी खड़ी फसल में रोटावेटर चला रहा है तो कोई अपनी फसल को किसी और तरीके से नष्ट कर रहा है किसान सुखलाल ने बताया कि बड़ी उम्मीद के साथ उसने अपने खेत में सोयाबीन की फसल लगाई थी लेकिन बीमारी और अतिवृष्टि की वजह से फसल पूरी तरह से चौपट हो गई फिर भी उसे उम्मीद थी कि कम से कम लागत तो निकल जाएगी लेकिन जब आज वह अपनी कटी हुई फसल को ट्रेजर से निकलवा रहा था तो काफी देर थ्रेसर चलने के बाद भी थोड़ी सी ही सोयाबीन निकली जिससे निराश होकर उसने अपनी फसल को जला दिया किसान ने मांग की है कि उसे और उसके जैसे किसानों को सरकार मुआवजा दे ताकि इस भारी नुकसान से किसान कुछ हद तक उबर सके बाइट सुखलाल किसान
0
comment0
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
Sept 17, 2025 14:48:37
Raj Nandgaon, Chhattisgarh:एंकर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम राजनांदगांव ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र और नए बने आवासों की चाबियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने 337 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे, वहीं योजना के तहत पूर्ण हुए 50 आवासों के लाभार्थियों को उनके नए मकानों की चाबियां प्रदान कीं। डॉ. सिंह ने सभी हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ा संबल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन पात्र हितग्राहियों को अब तक स्वीकृति नहीं मिली है, उन्हें जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना फेज़-2 के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।नगर निगम आयुक्त ने बताया कि निर्धारित अवधि में योजना का लक्ष्य पूरा करने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही और अधिक परिवारों को अपने सपनों का घर मिलेगा। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में लाभार्थियों के चेहरों पर नए घर की चाबी पाकर खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। बाइट अतुल विश्वकर्मा आयुक्त किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
0
comment0
Report
RGRupesh Gupta
Sept 17, 2025 14:48:10
Raipur, Chhattisgarh:USE FILE SHOTS प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी देने से आवेदनों तथा रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट की औसत मासिक संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। सरकार ने बयान जारी करके बताया कि प्रदेश के बिजली उपभोक्ता हॉफ बिजली बिल से शून्य बिजली बिल की ओर कदम बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयार हो रहे हैं, जिसका असर आने वाले महीनों में बड़ी उपलब्धि के रूप में दिखाई पड़ेगा। शासन की मंशानुसार उपभोक्ताओं का रुझान अब सस्ती बिजली हेतु सरकारी योजना के बदले आत्मनिर्भरता की तरफ बढने लगा है। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 जून, 2025 को आयोजित राज्य मंत्री परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से भी सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत एक किलोवाट के लिए 15,000 रूपये, दो किलोवाट के लिए 30,000 रूपये तथा तीन किलोवाट के लिए भी 30,000 रूपये सब्सिडी देने की घोषणा की गई। जिससे एक से लेकर तीन किलोवाट तक कुल सब्सिडी 45,000 रूपये, 90,000 रूपये तथा 1,08,000 रूपये हो गई है। मार्जिन मनी के लिए बैंकों से 10 वर्षों के लिए 6 प्रतिशत की ब्याज दर पर आसान ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Sept 17, 2025 14:47:46
Katni, Madhya Pradesh:एंकर - संसदीय क्षेत्र कटनी पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सुबह स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत सामूहिक श्रमदान अभियान में हिस्सा लिया। वीडी शर्मा ने अमीरगंज तालाब में साफ-सफाई अभियान चलाया और वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों व स्कूली बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिसके बाद वह जिलाअस्पताल के कार्यक्रम में पहुंचे Vo 01- इसके बाद स्वदेशी को बढ़ावा देने और दुकानदारों को जागरूक करने के उद्देश्य से बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी के बाजार में विशेष अभियान चलाया।वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप व्यापारियों से आह्वान किया कि वे अपने घर और दुकानों के बाहर यहां स्वदेशी सामान मिलता है, इसी क्रम में उन्होंने स्वयं दुकानों पर स्टिकर और बोर्ड लगाए तथा व्यापारियों के साथ मिलकर स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर सांसद शर्मा ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों की बिक्री और उपयोग बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से आह्वान किया है कि ऐसा सामान खरीदें जिसमें भारतीयों का पसीना झलकता हो। कटनी के व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और दुकानों के बाहर स्वदेशी बोर्ड लगाने का संकल्प लिया। बाइट - वी डी शर्मा सांसद
0
comment0
Report
NCNITIN CHAWRE
Sept 17, 2025 14:47:35
Katni, Madhya Pradesh:एंकर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल कटनी जिले के बड़वारा मुख्यालय में नवनिर्मित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण करने वाले हैं। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा स्वयं पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। Vo 01- ​कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआईजी अतुल सिंह परिहार पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति तैयार करते हुए मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों का मुख्य ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि मुख्यमंत्री की यात्रा और कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलें। बड़वारा नवोदय विद्यालय में बने हेलीपैड से लेकर आयोजन स्थल तक पुलिस की तैनाती होगी लाखखेरा बाईपास से जगतपुर उमरिया बाईपास आयोजन के दौरान बड़े वाहनों पर रोक लगाई जा सकती है वहीं छोटे वाहनों को बड़वारा नगर के भीतर से निकला जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी वाहनों की आवाज जारी रहेगी। ​नया विद्यालय 35.50 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस आधुनिक विद्यालय में एक साथ 1634 विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। इस विद्यालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस विद्यालय के लोकार्पण के बाद, आसपास के ग्रामीण इलाकों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके भविष्य को एक नई दिशा मिल सकती है।अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे 550 से अधिक पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात होगा, हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल एवं अन्य स्थलों में सुरक्षा बलों की तैनाती होगी। बाइट - अभिनय विश्वकर्मा कटनी एसपी
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top