Back
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए कटनी में 550 जवान तैनात, सुरक्षा चक्र मजबूत
NCNITIN CHAWRE
Sept 17, 2025 14:47:35
Katni, Madhya Pradesh
एंकर - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल कटनी जिले के बड़वारा मुख्यालय में नवनिर्मित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लोकार्पण करने वाले हैं। इस भव्य कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं। कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा स्वयं पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
Vo 01- कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीआईजी अतुल सिंह परिहार पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति तैयार करते हुए मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अधिकारियों का मुख्य ध्यान यह सुनिश्चित करने पर है कि मुख्यमंत्री की यात्रा और कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलें। बड़वारा नवोदय विद्यालय में बने हेलीपैड से लेकर आयोजन स्थल तक पुलिस की तैनाती होगी लाखखेरा बाईपास से जगतपुर उमरिया बाईपास आयोजन के दौरान बड़े वाहनों पर रोक लगाई जा सकती है वहीं छोटे वाहनों को बड़वारा नगर के भीतर से निकला जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी वाहनों की आवाज जारी रहेगी। नया विद्यालय 35.50 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस आधुनिक विद्यालय में एक साथ 1634 विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे। इस विद्यालय को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस विद्यालय के लोकार्पण के बाद, आसपास के ग्रामीण इलाकों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके भविष्य को एक नई दिशा मिल सकती है।अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होंगे 550 से अधिक पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात होगा, हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल एवं अन्य स्थलों में सुरक्षा बलों की तैनाती होगी।
बाइट - अभिनय विश्वकर्मा कटनी एसपी
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JSJitendra Soni
FollowSept 17, 2025 16:49:530
Report
NKNished Kumar
FollowSept 17, 2025 16:49:430
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowSept 17, 2025 16:49:220
Report
JSJitendra Soni
FollowSept 17, 2025 16:49:120
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowSept 17, 2025 16:49:000
Report
OSONKAR SINGH
FollowSept 17, 2025 16:48:480
Report
ASAJEET SINGH
FollowSept 17, 2025 16:48:370
Report
MTMD. TARIQ
FollowSept 17, 2025 16:48:080
Report
MKMukesh Kumar
FollowSept 17, 2025 16:47:570
Report
PVPankaj Verma
FollowSept 17, 2025 16:47:460
Report
SPSanjay Prakash
FollowSept 17, 2025 16:47:330
Report
AKAjay Kashyap
FollowSept 17, 2025 16:46:400
Report
VKVishwas Kumar
FollowSept 17, 2025 16:46:090
Report
DRDamodar Raigar
FollowSept 17, 2025 16:45:410
Report
DCDILIP CHOUDHARY
FollowSept 17, 2025 16:45:280
Report