icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
327001
Subhash Mehta Subhash Mehta Follow9 May 2025, 06:15 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कलश यात्रा के साथ अग्रसेन महोत्सव का शुभारंभ, जय अग्रसेन के नारों से माहौल

Dholpur, Rajasthan:कलश यात्रा के साथ अग्रसेन महोत्सव का हुआ शुभारंभ सरमथुरा (धौलपुर) कस्बे में अग्रसेन महोत्सव का बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। पंचेश्वर महादेव मंदिर से अग्रवाल धर्मशाला तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश धारण कर भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘जय अग्रसेन’ के जयकारे लगाए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत एवं सम्मान किया। अग्रवाल धर्मशाला पहुंचने के बाद भगवान अग्रसेन की मूर्ति का विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सुरेश जिंदल, अंकित गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे।
0
0
Report

झालयावाड़ कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोपों के बीच लोकतंत्र बचाओ मोर्चा शुरू किया

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ में आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा लोकतंत्र बचाओ.. वोट बचाओ.. देश बचाओ अभियान के तहत पत्रकारों को संबोधित किया और SIR प्रक्रिया तथा वोट चोरी मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान जिला कांग्रेस संगठन के महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। एस.आई.आर. में देश की मतदाता सूचियों में से लाखों की संख्या में मतदाता हटाये गये। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने व कानूनी कार्यवाही करते हुए शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग प्रेस वार्ता के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से चुनाव आयोग कार्यालय तथा संसद तक उठायेगी। इस अभियान को ब्लॉक स्तर, बूथ स्तर तक ले जाया जायेगा, कांग्रेस कार्यकर्ता वार्डो व घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगें। इस दौरान जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ.नन्दसिंह राठौड़, जिला कांग्रेस प्रवक्ता ओम पाठक, जिला कांग्रेस सचिव नफीस शेख, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भगवतीप्रकाश मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा के बालिका विद्यालय में किशोरी मेले से रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की नई धारा

Dholpur, Rajasthan:पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरमथुरा में ब्लॉक स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामगोपाल मीणा के निर्देशन में आयोजित मेले में ब्लॉक के विभिन्न पीईईओ क्षेत्रों से चयनित विजेता छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। किशोरी मेला में मॉडल एवं चार्ट प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच और विषयगत ज्ञान का प्रदर्शन किया। माध्यमिक वर्ग की गणित-विज्ञान प्रतियोगिता में हप्सा बानो, बालिका विद्यालय सरमथुरा ने आपदा प्रबंधन मॉडल प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिंदी-अंग्रेजी में बिझौली की खुशबू मीणा ने कार्ड चार्ट के माध्यम से प्रथम स्थान हासिल किया। सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण में सरमथुरा की आराध्या रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं के मॉडल की विषयवस्तु, उपयोगिता, प्रस्तुतीकरण एवं रचनात्मकता के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्णायक की भूमिका नमोनारायण मीणा, राजवीर सिंह, मुकेश मीणा एवं उपप्राचार्य भगवान दास ने निभाई।
0
0
Report

76 फीट की विशाल रंगोली से बिहार की विरासत का इतिहास रचा गया

Forbesganj, Bihar:प्रज्ञा कुमारी की टीम ने रचा इतिहास, 76×76 फीट की विशाल रंगोली में दिखी बिहार की विरासत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों और ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम के तहत अररिया कॉलेज परिसर में प्रज्ञा कुमारी एवं उनकी 13 सदस्यीय टीम ने 76 फीट गुणा 76 फीट की विशाल रंगोली बनाकर नया इतिहास रचा। रंगोली में बिहार की समृद्ध विरासत, प्रमुख स्थलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की 25 प्रमुख उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है। साथ ही वर्ष 2042 के विजन को भी रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किया गया, ताकि युवा इससे प्रेरणा ले सकें। इस विशाल रंगोली का अवलोकन अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह और बिहार सरकार के मंत्री सह अररिया जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. राम चंद्र प्रसाद ने किया। दोनों ने प्रज्ञा कुमारी और उनकी पूरी टीम के प्रयास की सराहना करते हुए उनके हुनर और मेहनत की प्रशंसा की। कुर्साकांटा की रहने वाली प्रज्ञा कुमारी ने बताया कि इससे पहले उन्होंने मेहंदी के माध्यम से बिहार का मानचित्र तैयार किया था, जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों के साथ उनके प्रमुख स्थलों को दर्शाया गया था। इस बार उनकी टीम ने सीमांचल की सबसे बड़ी रंगोली तैयार करने का प्रयास किया है। प्रज्ञा ने बताया कि करीब 24 घंटे की लगातार मेहनत के बाद रंगोली पूरी हुई। मंगलवार शाम से टीम ने रंगोली बनाना शुरू किया और रात-दिन बिना सोए बुधवार दोपहर करीब एक बजे इसे अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सदस्यों ने पूरी लगन और समर्पण के साथ इस कार्य को पूरा किया। टीम में मेहताब अली, आतिफ, खुशबू, अंजलि, अदिति, मुस्तफा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। विशाल रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अररिया कॉलेज परिसर पहुंच रहे हैं।
0
0
Report

ब्यावर के तेजाजी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पार्षद का बड़ा प्रायास

Bewar, Uttar Pradesh:ब्यावर जिला-ब्यावर शैलेश शर्मा SharmaBwr तेजाजी महाराज मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग को लेकर पार्षद कविता सोनी ने उठाई आवाज ब्यावर। ब्यावर शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े लोक देवता श्री तेजाजी महाराज के मंदिर के वर्षों से लंबित जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों को लेकर वार्ड संख्या 20 की पार्षद कविता सोनी ने नगर परिषद के समक्ष महत्वपूर्ण मांग उठाई है। पार्षद सोनी ने सभापति एवं आयुक्त को पत्र सौंपकर मंदिर का प्राथमिकता के आधार पर सम्पूर्ण विकास एवं सौंदर्यीकरण करवाने की मांग की है। राजस्थान की लोक आस्था और लोक संस्कृति में वीर तेजाजी महाराज का विशेष स्थान माना जाता है। लोक परंपराओं में तेजाजी को वीरता, वचनबद्धता और गौ-रक्षा से जुड़े लोकनायक के रूप में स्मरण किया जाता है। राजस्थान सहित आसपास के क्षेत्रों में तेजाजी महाराज के मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। ब्यावर स्थित तेजाजी महाराज मंदिर भी स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन से जुड़ा हुआ स्थल है, जहां श्रद्धालु नियमित रूप से दर्शन के लिए पहुंचते हैं पार्षद कविता सोनी ने अपने पत्र में कहा कि मंदिर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसके जीर्णोद्धार की आवश्यकता है। उन्होंने मंदिर के गुम्बद का लाल पत्थर से जीर्णोद्धार, मुख्य द्वार के दोनों ओर लाल पत्थर से हाथियों की प्रतिमाएं लगाने तथा मंदिर परिसर की रेलिंग के निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है। इसके साथ ही मंदिर एवं पूरे परिसर में रंग-रोगन, क्षतिग्रस्त दीवारों और फर्श की मरम्मत तथा अन्य आवश्यक संरचनाओं के नवीनीकरण की मांग भी रखी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर के आसपास हाई मास्क लाइट व्यवस्था किए जाने का भी सुझाव दिया गया है। पार्षद कविता सोनी ने नगर परिषद से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल निरीक्षण करवाकर जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति जारी की जाए और कार्य शुरू करवाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। स्थानीय स्तर पर धार्मिक आस्था से जुड़े इस प्राचीन स्थल के विकास का मुद्दा उठाए जाने को मंदिर एवं क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। मंदिर का व्यवस्थित जीर्णोद्धार होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ ब्यावर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़े इस स्थल का स्वरूप भी निखर सकता है।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में साइबर ठगी का पर्दाफाश, बिहार से दो अन्तर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर परिचित बनकर 1.30 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत, साइबर थाने में परिवादी विनोद सिंह निवासी साकोदरा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट में बताया था कि 17 सितंबर 2026 को परिवादी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसके परिचित के नाम से संदेश आया। अज्ञात ठग ने परिचित बनकर परिवादी का विश्वास जीता और व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत कर एजेंट को रुपये देने के बहाने विभिन्न ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1 लाख 30 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का पता चलने पर परिवादी ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। साइबर पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया कि ठगी राशि बिहार के पश्चिमी चंपारण क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के बैंक खाते में गई थी। जांच में पता चला कि आरोपी हरिओम कुमार चौबे द्वारा पेट्रोल पंप का QR कोड उपलब्ध करवाया गया था। उक्त QR कोड पर ठगी की राशि ट्रांसफर करवाने के बाद पेट्रोल पंप से उसके बदले नगद राशि प्राप्त कर ली जाती थी। आगे की जांच में सुमन कुमार पटेल की भूमिका सामने आई, जो कमीशन के लालच में बैंक खातों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों के QR कोड का उपयोग ऑनलाइन प्राप्त राशि को नगद में परिवर्तित करने के लिए कर रहा था। पुलिस ने बिहार से हरिओम कुमार चौबे और सुमन कुमार पटेल को गिरफ्तार किया। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है。
0
0
Report

चूरू में मोदी के 25 साल के जनसेवा सफर के साक्षी राष्ट्रसेवा का संकल्प

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन—चूरू संवाददाता - नवरतन प्रजापत मोदी के public जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषि उपज मंडी, चूरू में ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना गया। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को विकास की नई दिशा दी है। यह 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा का साक्षी बनने का अवसर है, जिसने राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों को केंद्र में रखकर अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा, जिससे देश में विकास और जनकल्याण की योजनाओं को नई गति मिली है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं और विकास पहुंचाना रहा है। बायट_avinash Gehlot, Prabhari minister। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मोबाईल-9414776072
0
0
Report

मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी का वीडियो वायरल, 24 घंटे में दो गिरफ्तार

Muzaffarpur, Bihar:Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar Slug- मुजफ्फरपुर में एक किशोरी से छेड़खानी का विडियो वायरल हुआ है, पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर ही दो आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. मामला मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बंद पड़े चीनी मिल के समीप का है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि कुछ युवक एक किशोरी के साथ छेड़खानी का प्रयास कर रहे थे. कुछ युवक वहां पहुँच जाने के कारण किशोरी की आबरू बच गई, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हुआ. एसएसपी के निर्देशानुसार एसडीपीओ वेस्ट 1 सुचित्रा कुमारी जांच कर कार्रवाई कर रहे हैं. 24 घंटे के भीतर दो आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है, पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई होगी. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
0
0
Report
Advertisement

कोरबा में पीएम मोदी के 25 साल पूर्ण होने पर सेवा ज्योति यात्रा जारी

Korba, Chhattisgarh:एंकर- प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर कोरबा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम ओपन थियेटर स्थित भीमराव अंबेडकर मैदान में हुआ. कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए. इस सेवा ज्योति यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी वर्चुअली रूप से जुड़े. इस दौरान सेवा, समर्पण और जनसेवा का संदेश दिया गया है. कार्यक्रम के दौरान भव्य मशाल यात्रा भी निकाली गई, मशाल यात्रा के जरिए सेवा समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया है. सेवा ज्योति यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को जनसेवा को प्राथमिकता देने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना पहुंचाने का आह्वान किया है. बाइट1- लखन लाल देवांगन, श्रम मंत्री बाइट- गोपाल मोदी, भाजपा जिला अध्यक्ष
0
0
Report
Advertisement

भोपाल में McDonald's पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की छापा मार कार्रवाई: सड़ा आलू खिलाने की शिकायत

Bhopal, Madhya Pradesh:McDonald’s पर फूड सेफ्टी विभाग की छापामार कार्रवाई, सड़ा आलू खिलाने की शिकायत के बाद कार्रवाई: Live Raid - राजधानी भोपाल में McDonald’s पर सड़ा आलू खिलाने की शिकायत के बाद छापामार कार्रवाई... McDonald’s के आउटलेट पर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम की छापा मार कार्रवाई जारी .... जगह-जगह चेक करने के बाद तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा सैंपल लिए फूड सेफ्टी विभाग ने लिए... McDonald’s की शिकायतकर्ता ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी कि सड़ा आलू खिलाया गया है... इसके बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने आलू, पनीर समेत फ्रेंच फ्राइज़ के तकरीबन सात सैंपल लिए हैं... फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अफसर शिवराज सिंह ने कहा शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... सैंपल की जांच के बाद तय होगा क्या गड़बड़ी थी पर सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है शिकायत कर्ता ने शिकायत सड़ा हुआ आलू ऑर्डर में परोसने की शिकायत की थी... (शॉट्स - LIVE RAID) (वॉक थ्रू - )
0
0
Report

हाथरस: सिकंदर राव में महीनों से ठप आरओ प्लांट, नगर पालिका से जल्द मरम्मत की मांग

Mohammad RajaMohammad RajaFollow6m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:

हाथरस: सिकंदराराऊ-नगर के मोहल्ला गांधीगंज में नगर पालिका द्वारा स्थापित आरओ (RO) प्लांट पिछले कई महीनों से बंद पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। आरओ प्लांट बंद होने के कारण स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि आरओ प्लांट को ठीक कराने के लिए नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान न होने से उन्हें मजबूरन अन्य स्रोतों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार से रामलीला का आयोजन शुरू होने जा रहा है। रामलीला ग्राउंड के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। ऐसे में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था होना बेहद जरूरी है। आरओ प्लांट बंद रहने से रामलीला देखने आने वाले लोगों और आसपास के निवासियों को पीने के पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पानी की समस्या को लेकर मोहल्ले में लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि रामलीला शुरू होने से पहले आरओ प्लांट की मरम्मत कर उसे चालू कराया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और रामलीला के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top