Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

योगी सरकार के नौ साल: यूपी कृषि में अग्रणी, किसानों को बड़ी राहत

RRRakesh Ranjan
Mar 22, 2026 09:11:23
Noida, Uttar Pradesh
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की प्रेसवार्ता योगी सरकार ने बनाया यूपी को बीमारू से सर्वोत्तम प्रदेश: कृषि मंत्री कृषि क्षेत्र में हुए कायाकल्प का किया जिक्र, कहा- योगी सरकार ने किसानों की जितनी मदद की, उतनी आज तक किसी सरकार ने नहीं की योगी सरकार में 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज किया गया माफ किसानों को किया गया 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान बीते 9 वर्षों में 547 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन हुआ उत्तर प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन लखनऊ/देवरिया, 21 मार्च। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को देवरिया में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 9 वर्षों में कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। राज्य की स्थापना के बाद से अब तक की सभी सरकारों में योगी सरकार का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है। कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधारों, किसानों को सीधे लाभ, सिंचाई विस्तार, उत्पादन वृद्धि और तकनीकी हस्तक्षेपों के माध्यम से उत्तर प्रदेश को एक नए कृषि मॉडल के रूप में स्थापित किया गया है। योगी सरकार ने न केवल किसानों की आय बढ़ाई, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में अग्रसर किया। कानून व्यवस्था से लेकर कृषि तक बड़ा बदलाव कृषि मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की छवि को पूरी तरह बदल दिया है। पहले प्रदेश में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, अपहरण, फिरौती, माफियाराज और जंगलराज का बोलबाला था, जिसे पूरी तरह समाप्त किया जा चुका है। इसी के साथ सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया। योगी सरकार ने किसानों की जितनी मदद की, उतनी मदद पहले किसी सरकार ने नहीं की। 9 वर्ष पहले प्रदेश के किसान हर साल आत्महत्या करने पर मजबूर होते थे। वे हताश और निराश थे तथा भय के वातावरण में जी रहे थे। खाद, बिजली व पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं थी। सरकार किसानों की उपज की खरीद भी नहीं करती थी। गन्ना किसानों का भुगतान तीन-चार साल तक लंबित रहता था, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी। किसानों का कर्ज माफ, आत्महत्या पर लगी रोक सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि 2017 में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले किसानों को राहत देने का बड़ा निर्णय लिया। 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का बैंक कर्ज माफ किया गया। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से लागू की गई। इस कदम का उद्देश्य केवल आर्थिक राहत देना नहीं था, बल्कि किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने से रोकना और उन्हें नई शुरुआत का अवसर देना भी था। सिंचाई, बीज व संसाधन: खेत तक पहुंचा विकास कृषि मंत्री शाही ने कहा कि योगी सरकार ने उत्कृष्ट बीज उपलब्ध कराने, पर्याप्त खाद की व्यवस्था करने और सिंचाई संसाधनों का विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया। 20-30 साल पुरानी नहरों को ठीक कराया गया और अधूरी परियोजनाओं को पूरा कर 30 लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा प्रदान की गई। इसके साथ ही, 92 हजार से अधिक पीएम कुसुम सोलर पंप लगाए गए, जिन पर किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया गया। इससे किसानों को सालभर बिना बिजली के निर्बाध सिंचाई की सुविधा मिली। बिजली, ट्यूबवेल व गन्ना भुगतान से मिली राहत कृषि मंत्री ने बताया कि 16 लाख किसानों के नलकूपों के बिजली बिल माफ किए गए और 3600 करोड़ रुपये का बिजली बिल सरकार भर रही है। गन्ना किसानों की स्थिति सुधारने के लिए लंबित भुगतान जारी किया गया। अब तक 3 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है। योगी सरकार का कार्यकाल पहले के 22 वर्षों की सरकारों के बराबर साबित हुआ है। गन्ना मूल्य को 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति कुंतल किया गया, जिससे किसानों की आय में सीधा इजाफा हुआ और वे आर्थिक रूप से मजबूत हुए। डीबीटी और सम्मान निधि से सीधा लाभ कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 3 करोड़ से अधिक किसानों को पंजीकृत कर 99 हजार 500 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में भेजे गए। यह राशि इतनी है जितना भुगतान समाजवादी पार्टी सरकार के समय एक साल में गन्ना मूल्य के रूप में होता था। डीबीटी के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों बढ़े हैं। फसल बीमा व क्षतिपूर्ति: संकट में भी सुरक्षा कृषि मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 9 वर्षों में 67 लाख 52 हजार किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 5660 करोड़ 33 लाख रुपये की सहायता दी गई। वहीं, इस वर्ष खरीफ सीजन में 5 लाख 39 हजार किसानों को 532 करोड़ 17 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दी जा चुकी है। मार्च के अंत तक सवा दो लाख अतिरिक्त किसानों को 170 करोड़ रुपये और दिए जाने की योजना है। उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि: यूपी बना अग्रणी राज्य कृषि मंत्री ने बताया कि 2017 में प्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन 547 लाख मीट्रिक टन था, जो बढ़कर 2024-25 में 737 लाख मीट्रिक टन हो गया है। उत्तर प्रदेश आज खाद्यान्न उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। इसके अलावा, दूध उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। आम, गेहूं, धान और गन्ना उत्पादन में भी प्रदेश देश में नंबर-1 है। तकनीक, नवाचार व संस्थागत विस्तार कृषि मंत्री शाही ने बताया कि कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए बड़े पैमाने पर कृषि यंत्रों का उपयोग बढ़ाया गया है और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। ‘ड्रोन दीदी’ जैसी पहल के माध्यम से नई तकनीकों को खेत तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुशीनगर में नया कृषि विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है, जो प्रदेश का पांचवां राजकीय कृषि विश्वविद्यालय होगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार द्वारा एक और केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। बड़े जिलों में अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित किए गए हैं और 824 विकास खंडों में से 480 में किसान कल्याण केंद्र बनाए जा रहे हैं। बैतालपुर में स्थापित केंद्र इसका उदाहरण है, जहां किसान प्रशिक्षण, बीज व दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ACAshish Chaturvedi
Mar 22, 2026 10:18:58
Karauli, Rajasthan:शहर में 26 मार्च को निकाली जाएगी रामनवमी पर शोभायात्रा, जिला करौली एंकर इंट्रो - रामनवमी के अवसर पर 26 मार्च को करौली शहर में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं, वहीं आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता कर विस्तृत जानकारी दी गई। शोभायात्रा 26 मार्च दोपहर 2 बजे मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से प्रारंभ होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुरानी कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर जाकर सम्पन्न होगी। यात्रा हिंडौन दरवाजा, फूटाकोट चौराहा, हटवाड़ा बाजार, चटीकना चौराहा, भूडारा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, वजीरपुर दरवाजा और रामस्नेही मार्ग से होकर निकलेगी। आयोजन समिति के संयोजक रामखिलाड़ी मीणा और अध्यक्ष शेरसिंह बैंसला ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा में 15 घोड़ों पर सवार समाज सुधारकों और जननायकों की झांकियां सजाई जाएंगी, वहीं 9 सजीव झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।इसके साथ ही 2 से 5 संत-महात्मा भी शोभायात्रा में शामिल होंगे। शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर रंगोली सजाई जाएगी, साथ ही जनसंपर्क के लिए ऑटो रिक्शा सहित विभिन्न माध्यमों से लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्व समाज की अलग-अलग बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। प्रकाश होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान आरएसएस के जिला संचालक देवी सिंह, केसर सिंह नरूका, जयंत शर्मा, राजेंद्र दीवान, राजेंद्र व्यास, राधेश्याम शर्मा, विपिन शर्मा, नंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आयोजन समिति के सहसंयोजक चौरसिंह राजपूत और ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव आशीष कौशिक और कोषाध्यक्ष राजेंद्र दीवान भी उपस्थित रहे। रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके।
0
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Mar 22, 2026 10:17:04
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 22, 2026 10:15:40
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग, भितरवार में जन्मदिन पार्टी के दौरान खुलकर उड़ाई गईं कानून व्यवस्था की धज्जियां, पार्टी में बुलाई गईं डांसरों ने युवाओं के साथ लगाए जमकर ठुमके, युवकों ने बरसाए रुपए और की अवैध हथियारों से हर्ष फायरिंग, ग्राम बनहेरी की घटना, घटना का वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल, गांव में तीन साल से है तनाव, वर्ष 2023 में सरपंच विक्रम रावत की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर कर दी गई थी हत्या, जमीन विवाद के चलते सरपंच को उतारा गया था मौत के घाट,\nइस मामले में आरोपी पक्ष के एक युवक की भी ग्वालियर में की जा चुकी है हत्या, दोनों पक्ष हैं गांव के, गांव में लंबे समय से है तनाव का माहौल, आएदिन दोनों पक्षों के आमने सामने आने के चलते बिगड़ जाते हैं हालत, बावजूद इसके गांव में पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठ रहे हैं सवाल, वायरल वीडियो आया पुलिस के संज्ञान में, मामले की जांच में जुटी पुलिस, वायरल वीडियो के आधार पर कर रही है आरोपियों की पहचान, पहचान किए जाने के बाद आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की तैयारी भितरवार थाना क्षेत्र का मामला
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 22, 2026 10:15:27
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में रविवार और नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज से आए हजारों भक्त बाबा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। मंदिर में बाबा श्याम का सफेद और गुलाबी फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया जिसने श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। श्रद्धालु तोरणद्वार, अस्पताल चौराहा, गढ़ धर्मशाला, मंदिर प्रवेश मार्ग और 75 फीट रास्ते पर बनाई गई 14 कतारों के माध्यम से व्यवस्थित तरीके से दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा सुगम दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं श्याम भक्त बाबा श्याम की चौखट पर बाबा की सजी धजी मूर्ति लेकर पहुंचे। इसके साथ ही सुरक्षा गार्ड्स दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग कर रहे हैं। यातायात पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन को सुगम बनाने के लिए विशेष यातायात व्यवस्थाएं लागू की हैं जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
SKSHIV KUMAR
Mar 22, 2026 10:02:13
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक बेटी ने महिला सशक्तिकरण के लिए मिसाल पेश की है। पिता ने बेटी से शादी के लिए कहा तो बेटी ने कहा जो पैसा शादी पर खर्च करना है, वह पैसा बेटी को पैरों पर खड़ा होने के लिए खर्च कर दीजिए। इसी पहल के चलते बेटी ने महिलाओं के लिए एक जिम की शुरुआत की। उसी बेटी को हौसला देने के लिए मेयर ने अपने हाथों से जिम का उद्घाटन किया और बेटी को आगे बढ़ाने के लिए उसकी हौसला अफजाई की। दरअसल शहर के नवादा इंदेपुर की रहने वाली मानसी मिश्रा पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई पूरी होते ही उनके पिता ने बेटी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। बेटी ने अपने पिता से कहा कि जो पैसा उन्होंने उसकी शादी के लिए जमा किया है। वही पैसा उसके पैरों पर खड़ा होने के लिए खर्च कर दे। बेटी के जब्बे से खुश होकर पिता ने उसके लिए महिलाओं का जिम बनाकर तैयार कर दिया। बेटी के इस हौसले से खुश होकर मेयर और नगर आयुक्त खुद जिम का उद्घाटन करने पहुंचे और बेटी के जज्बे की सराहना की। मानसी मिश्रा का कहना है कि जिंदगी में उसने तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनका मानना है कि आज के दौर में बेटी की शादी से ज्यादा उसका सशक्त होना जरूरी है। उसका मानना है कि जिम के जरिए बेटी और महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होगी। एक बेटी की शादी के बजाय खुद को सशक्त बनाने के इस फैसले की हर तरफ खूब सराहना हो रही है।
595
comment0
Report
RSR.B. Singh
Mar 22, 2026 10:00:42
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के खरगापुर थाना क्षेत्र के गुना गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से किसान दंपती की मौके पर हुई, 65 वर्षीय वंशी आदिवासी और उनकी 63 वर्षीय पत्नी गणेशी आदिवासी अपने खेत पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ, दंपती पड़ोसी किसान के खेत की बाड़ में लगे करंट के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खरगापुर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर भेजा दिया है, वही पुलिस ने आरोपी किसान बिरजू अहिरवार के खिलाफ धारा 105, 325 बीएनएस सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
578
comment0
Report
Advertisement
Back to top