Back
राजगढ़ में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रधान गिरफ्तार
JGJugal Gandhi
Jan 08, 2026 15:04:00
Alwar, Rajasthan
राजगढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व पंचायत समिति प्रधान अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
अलवर जिले के राजगढ़ में जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी विभाग की निरोधक टीम तथा आबकारी थाना राजगढ़–लक्ष्मणगढ़ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित राजगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान रघुवर दयाल मीना के निवास पर छापा मारकर अवैध देशी शराब बरामद की।
वृत राजगढ़ के आबकारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पूर्व प्रधान रघुवर दयाल मीना के मकान से तीन पेटियों में कुल 144 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की गई। मौके से ही अभियुक्त रघुवर दयाल मीना को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मई 2024 में भी इसी रिहायशी मकान से अवैध देशी शराब जब्त की गई थी, उस समय पूर्व प्रधान के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आबकारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report