Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261001

सीतापुर में मुठभेड़ जारी, इंदल गिरफ्तार; इनाम के साथ लूट मामले का खुलासा

RDRAJKUMAR DIXIT
Mar 20, 2026 03:01:25
Sitapur, Uttar Pradesh
सीतापुर में आपरेशन लंगड़ा जारी। पुलिस और बदमाश की मुठभेड़। गोली लगने से बदमाश इंदल हुआ गिरफ्तार। बदमाश इंदल पर था 25 हजार का इनाम। लूट के मामले में चल रहा था फरार। बदमाश से एक जोड़ी पायल, अवैध हथियार सहित बाइक हुई बरामद। पुलिस तीन बदमाशों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। बिसवां और एसओजी टीम को मिली सफलता।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhanu Sharma
Mar 20, 2026 04:02:45
Dholpur, Rajasthan:पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में नवरात्रा, ईद, रामनवमी, महावीर जयंती, हनुमान जयंती के पर्वों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा सुपरविजन में जिले में आगामी त्यौहार, मेले सहित आदि आयोजनों के सम्बन्ध में पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के साथ ही अन्य आवश्यक गतिविधियों का माकूल प्रबंधन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले के सभी थानाधिकारियों को आगामी नवरात्रि/रामनवमी, ईद, महावीर जयंती, हनुमान जयंती सहित अन्य त्यौहारों को सकुशल एवं शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक की गई इसके अन्तर्गत जिले के सभी थानों पर सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी सदस्य, पुलिस मित्र सदस्य, ग्राम रक्षक सदस्य एवं शांति समिति सदस्यों की संयुक्त मीटिंग का आयोजन किये गये है। इस दौरान नवरात्रि रामनवमी एवं ईद के त्यौहार को मध्ये नजर रखते हुए कस्वे में कानून व्यवस्था की स्थापना हेतु आमजन व कम्युनिटी पुलिसिंग के सदस्यों से पुलिस सुरक्षा में अपेक्षित और बेहतर व्यवस्था बाबत् चर्चा की गयी तथा लोगों से सुझाव आमंत्रित किए गए। वहीं ईद के त्यौहार में सभी एक-दूसरे के धर्म प्रति आस्था का पालन करते हुए आपसी प्रेम व सौहार्द बनाते हुए पुलिस की व्यवस्था में सहयोग करें। इसके अलावा साइबर क्राइम, यातायात नियमों सहित अन्य विषयों के जानकारी सदस्यों को दी गई पुलिस अधिकारियों ने ईद और नवरात्रि का पर्व सौहार्द से मनाने का आह्वान किया। असमाजिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।मीटिंगों में दिए गए सुझावों पर पुलिस द्वारा अमल किया जाएगा
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 20, 2026 04:02:17
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। ईद पर विवादित जामा मस्जिद पर इस वार नहीं होगी सजावट। ASI और प्रशासन ने इस बार नहीं दी ईद पर विवादित जामा मस्जिद पर सजावट की परमीशन। इंतजामिया कमेटी को मस्जिद की रंगाई पुताई की भी नहीं मिली थी परमीशन। पिछले वर्ष ASI की परमीशन पर ईद के लिए विवादित जामा मस्जिद को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। रंगाई पुताई भी कराई गई थी। ईद पर मस्जिद की सजावट की परमीशन न मिलने पर जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली ने नाराजगी जताई। विवादित जामा मस्जिद में आज पुलिस की कड़ी सुरक्षा में होगी रमजान के आखिरी जुम्मा की नमाज। रमजान के आखिरी जुम्मा की नमाज के मद्देनजर पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त। विवादित जामा मस्जिद में दोपहर 1.40 बजे होगी रमजान के आखिरी जुम्मा की नमाज।
0
comment0
Report
ADAnkush Dhobal
Mar 20, 2026 04:01:35
Shimla, Himachal Pradesh:नशा तस्करी के एक सनसनीखेज मामले में शिमला पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए चार पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के बजाय आरोपियों के साथ मिलकर उसे बढ़ावा दिया। सभी आरोपियों को 19 मार्च को गिरफ्तार किया गया। जिला पुलिस शिमला के ASP अभिषेक धीमान ने बताया कि 10 मार्च को पंजाब के संदीप शर्मा और सिरमौर की प्रिया शर्मा के कब्जे से 562 स्ट्रिप के साथ 11.570 ग्राम एलएसडी बरामद की थी। मामले की बैकवर्ड लिंकेज जांच के दौरान एलएसडी के सप्लायर की पहचान नेविल हैरिसन (कालीकट, केरल) के रूप में हुई, जिसे 13 मार्च को गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि कुल्लू जिले में इस खेप की तस्करी के दौरान एसटीएफ में तैनात चार पुलिस कर्मियों— राजेश कुमार, समीर, नितेश और अशोक कुमार ने इस नेटवर्क को इंटरसेप्ट करने के बावजूद कार्रवाई नहीं की, बल्कि आरोपियों के साथ मिलकर नशा तस्करी को बढ़ावा दिया। यह कृत्य गंभीर अपराध, अनुशासनहीनता और आपराधिक षड्यंत्र की श्रेणी में आता है। मामले में संलिप्तता सामने आने पर शिमला पुलिस की संस्तुति पर विस्तृत जांच के बाद ADG CID ने 16 मार्च को इन चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके बाद डिजिटल, भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर 19 मार्च को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
0
comment0
Report
YSYeswent Sinha
Mar 20, 2026 04:01:11
Nawada, Bihar:जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की सड़क हादसे में मौत पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे पुत्र अखिलेश ने गंवाई जान नवादा में एक सड़क दुर्घटना में जदयू विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे पुत्र अखिलेश कुमार की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को हुई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार अपने आवास से गाड़ी लेकर निकले थे। और गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे。 गंभीर हालत में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। अखिलेश का शव पटना से नवादा स्थित उनके पैतृक आवास पथर इंग्लिश के लिए रवाना हो चुका है। घर के सबसे छोटे बेटे की मौत से विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव का परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार को पूरे नवादा इलाके में मातम छा गया। धीरे-धीरे लोग उनके पैतृक आवास पर जुटना शुरू हो गए हैं। मृतक अखिलेश कुमार राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन परिवार के सभी सदस्यों और आम लोगों के साथ उनका व्यवहार काफी अच्छा था। वह राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होते थे और सभी से सहजता से बातचीत करते थे। लोग उन्हें एक मिलनसार व्यक्ति के रूप में जानते थे।
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Mar 20, 2026 04:00:57
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। गलत इंजेक्शन देने का आरोप है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।मामला बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड नंबर 15 का है।जहां मोहम्मद रुस्तम के पुत्र मोहम्मद ऐनुल आलम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।परिजनों के अनुसार, ऐनुल आलम को अचानक उल्टी और चक्कर की शिकायत हुई थी।इसी दौरान गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर को घर बुलाया गया।आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज के नाम पर एक के बाद एक करीब 10 इंजेक्शन लगा दिए।जिससे युवक की हालत और ज्यादा बिगड़ती चली गई।जब परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे।तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन दिया, उसी से मौत हुई है… पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया,वहीं आरोपी झोलाछाप डॉक्टर मौके से फरार हो गया है।परिजनों का यह भी आरोप है कि उक्त डॉक्टर पहले भी कई लोगों को गलत इंजेक्शन दे चुका है,जिससे गांव में पहले भी मौत के मामले सामने आ चुके हैं।घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक झोलाछाप डॉक्टरों का यह खेल चलता रहेगा।और प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई कब करेगा。
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 20, 2026 03:51:54
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के कपासन नगर के प्रसिद्ध मुला माता शक्तिपीठ मंदिर में चैत्र नवरात्रि के नौ दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। विधिवत घट स्थापना और ध्वज स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महाभंडारे का अवलोकन किया। सांयकालीन सांस्कृतिक संध्या में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जहां माताजी की लावणी, गणपति वंदना, गुरु महिमा और तेजाजी के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। मेले में झूले, चकरी और अन्य आकर्षण भी श्रद्धालुओं के लिए केंद्र बने हुए हैं, वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
479
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 20, 2026 03:51:31
434
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 20, 2026 03:51:02
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले में बिगड़ा मौसम का मिजाज अल सुबह से शुरू हुआ हल्की बारिश का दौर जिसके चलते तापमान में आई गिरावट गर्मी के बीच हुआ ठंडक का अहसास लोगो को गर्मी से मिली राहत वही कुछ जगह खेतों में खड़ी गेहूं जो कि फसल बारिश अधिक हुई तो नुकसान की संभावना बिन मौसम हुई बारिश से किसान चिंतित दौसा जिले में अल सुबह बिन मौसम हुई बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल को भीगने से किसान नुकसान की संभावना व्यक्त कर रहे हैं फिलहाल जिले में कई जगहों पर खरीफ़ की फसल कटाई का दौर जारी है तो वहीं कहीं-कहीं पर किसानों ने फसल को काटकर खेत में ही छोड़ रखा है हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी तापमान में गिरावट होने से मार्च के माह में लोगों को ठंडक का फिर से अहसास हुआ फिलहाल आकाश में बादल छाए हुए हैं ऐसे में संभावना है और बारिश हो सकती है जिसको लेकर जिले का किसान चिंतित है खरीफ की फसल किसान की साल भर की रोजी-रोटी होती है और अगर इस फसल को नुकसान होता है तो किसान के सामने परिवार के पालन पोषण या अन्य कामकाज में मुश्किल खड़ी हो सकती है
331
comment0
Report
ASAmit Shrivastav
Mar 20, 2026 03:50:32
Dewas, madhya pardesh:देवास के प्रसिद्ध माता टेकरी पर चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली... सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ और श्रद्धालुओं का उत्साह देखा जा रहा है, चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आज सुबह माता के दरबार में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे जहां सुबह बारिश के बाद भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए माता के दरबार में जय माता दी के नारे लगाते हुए नजर आए बता दे की देवास के प्रसिद्ध माता टेकरी पर माँ चामुंडा माता और मां तुलजा भवानी साक्षात रूप से विराजमान है... माता का यह प्रसिद्ध स्थान चैत्र नवरात्रि में दर्शन का विशेष महत्व देता है जहां बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं आज सुबह माता दरबार में प्रातः आरती में विशेष श्रृंगार के साथ पूजा अर्चना की गई.....
381
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 20, 2026 03:50:21
Durg, Chhattisgarh:एंकर-भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह को दुर्ग पुलिस ने धर दबोचा है गिरोह में छह लोग शामिल है जो की भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी कर स्क्रैप के रूप में बाहर बेचते थे दरअसल बीएसपी के केंद्रीय सुरक्षा औद्योगिक बाल की इकाई ने भट्टी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से प्लांट में प्रवेश कर लोहे का स्क्रेप चुराकर ले जाते है जिसके बाद भट्टी थाना पुलिस ने पुराने बदमाश राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बीएसपी से पिकअप वाहन में स्क्रैप चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार की और सभी साथियों के नाम भी बताएं जिसके बाद पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया और वही सभी के निशान देही पर 1030 किलोग्राम वजन के 16 नग लोहे का स्क्रैप तार भी बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 30 हजार ₹ आंकी गई है तो वही पिकअप वाहन को भी जप्त किया गया है फिलहाल पुलिस अब सभी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
368
comment0
Report
Advertisement
Back to top