Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदला, गरज-बारिश-बर्फबारी की संभावना
ABAmit Bhardwaj1
Mar 20, 2026 02:49:30
Noida, Uttar Pradesh
Due to a western disturbance, the weather in North India has taken a sudden turn. Rain and snowfall, along with severe cold, have been recorded in the mountains and plains of North India, including Delhi-NCR. The effects of the change in weather have been clearly felt, with temperatures dropping. On March 20, Delhi, Rajasthan, Haryana, Punjab, Uttar Pradesh, Bihar, and parts of Madhya Pradesh are facing the threat of severe dust storms, rain, hailstorms, and lightning. The severe weather is expected to cause widespread damage to the Rabi crop. According to the Meteorological Department, a strong western disturbance will remain active in the mountains for the next 24 to 48 hours, causing poor weather in Uttarakhand, Himachal Pradesh, Ladakh, and higher elevations in Jammu and Kashmir. During this period, winds will blow at speeds of 30 to 50 kilometers per hour, and thunderstorms, rain, and snowfall will occur. Meanwhile, cloud movement continues across North India due to the disturbance's influence.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 20, 2026 03:51:54
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ के कपासन नगर के प्रसिद्ध मुला माता शक्तिपीठ मंदिर में चैत्र नवरात्रि के नौ दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। विधिवत घट स्थापना और ध्वज स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और आस्था का विशेष उत्साह देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और महाभंडारे का अवलोकन किया। सांयकालीन सांस्कृतिक संध्या में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जहां माताजी की लावणी, गणपति वंदना, गुरु महिमा और तेजाजी के भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। मेले में झूले, चकरी और अन्य आकर्षण भी श्रद्धालुओं के लिए केंद्र बने हुए हैं, वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 20, 2026 03:51:31
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Mar 20, 2026 03:51:02
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले में बिगड़ा मौसम का मिजाज अल सुबह से शुरू हुआ हल्की बारिश का दौर जिसके चलते तापमान में आई गिरावट गर्मी के बीच हुआ ठंडक का अहसास लोगो को गर्मी से मिली राहत वही कुछ जगह खेतों में खड़ी गेहूं जो कि फसल बारिश अधिक हुई तो नुकसान की संभावना बिन मौसम हुई बारिश से किसान चिंतित दौसा जिले में अल सुबह बिन मौसम हुई बारिश से खेतों में खड़ी और कटी हुई फसल को भीगने से किसान नुकसान की संभावना व्यक्त कर रहे हैं फिलहाल जिले में कई जगहों पर खरीफ़ की फसल कटाई का दौर जारी है तो वहीं कहीं-कहीं पर किसानों ने फसल को काटकर खेत में ही छोड़ रखा है हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी तापमान में गिरावट होने से मार्च के माह में लोगों को ठंडक का फिर से अहसास हुआ फिलहाल आकाश में बादल छाए हुए हैं ऐसे में संभावना है और बारिश हो सकती है जिसको लेकर जिले का किसान चिंतित है खरीफ की फसल किसान की साल भर की रोजी-रोटी होती है और अगर इस फसल को नुकसान होता है तो किसान के सामने परिवार के पालन पोषण या अन्य कामकाज में मुश्किल खड़ी हो सकती है
0
comment0
Report
ASAmit Shrivastav
Mar 20, 2026 03:50:32
Dewas, madhya pardesh:देवास के प्रसिद्ध माता टेकरी पर चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली... सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ और श्रद्धालुओं का उत्साह देखा जा रहा है, चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आज सुबह माता के दरबार में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे जहां सुबह बारिश के बाद भी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए माता के दरबार में जय माता दी के नारे लगाते हुए नजर आए बता दे की देवास के प्रसिद्ध माता टेकरी पर माँ चामुंडा माता और मां तुलजा भवानी साक्षात रूप से विराजमान है... माता का यह प्रसिद्ध स्थान चैत्र नवरात्रि में दर्शन का विशेष महत्व देता है जहां बड़ी संख्या में दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं आज सुबह माता दरबार में प्रातः आरती में विशेष श्रृंगार के साथ पूजा अर्चना की गई.....
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 20, 2026 03:50:21
Durg, Chhattisgarh:एंकर-भिलाई स्टील प्लांट में घुसकर स्क्रैप चोरी करने वाले गिरोह को दुर्ग पुलिस ने धर दबोचा है गिरोह में छह लोग शामिल है जो की भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी कर स्क्रैप के रूप में बाहर बेचते थे दरअसल बीएसपी के केंद्रीय सुरक्षा औद्योगिक बाल की इकाई ने भट्टी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्टिंग यार्ड के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से प्लांट में प्रवेश कर लोहे का स्क्रेप चुराकर ले जाते है जिसके बाद भट्टी थाना पुलिस ने पुराने बदमाश राकेश कुमार सोनकर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बीएसपी से पिकअप वाहन में स्क्रैप चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार की और सभी साथियों के नाम भी बताएं जिसके बाद पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया और वही सभी के निशान देही पर 1030 किलोग्राम वजन के 16 नग लोहे का स्क्रैप तार भी बरामद किया जिसकी कीमत लगभग 30 हजार ₹ आंकी गई है तो वही पिकअप वाहन को भी जप्त किया गया है फिलहाल पुलिस अब सभी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Mar 20, 2026 03:49:44
Meerut, Uttar Pradesh:कुछ दिन पहले मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया और वर्तमान में फर्जी IAS बताया. अब इस मामले में वही आरोपी सामने आये और कहा कि उस ने 2008 में परीक्षा पास की थी । उस ने इस मामले में कई सबूत भी पेश किए और कहा कि वो इस मामले में विधिक कार्रवाई करेंगे।आरोपी ने असली यूपीएससी परीक्षा पास करने की बात कही और सबूत पेश किए व डॉक्यूमेंट्स भी दिखाए । हालांकि पुलिस ने जब उस को गिरफ्तार किया प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिर उस को आनन फानन में रिहा भी कर दिया। आपको बता दें 12 मार्च को नौचंदी थाने की पुलिस ने राहुल कौशिक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राहुल खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों को धमकाता था. कॉल करके कई बार अफसरों को भी झांसे में लेता था. वही इस पूरे मामले में सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि राहुल कौशिक वर्तमान में किसी पद पर नहीं हैं । वही इस के बाद राहुल कौशिक मीडिया के सामने आया और कहा कि वो असली अधिकारी है और उस ने 2008 में परीक्षा पास की थी । राहुल ने कुछ फोटो और डॉक्यूमेंट भी दिखाएं। राहुल के द्वारा एक आई कार्ड भी दिखाया गया जिसमें भारत सरकार गृह मंत्रालय लिखा है। साथ ही ब्यूरो ऑफ पार्लियामेंट्री स्टडीज एंड ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी दिखाया । वहीं उस समय अखबार में जो खबर UPSC के रिजल्ट को लेकर छपी थी, उसकी कटिंग भी दिखाई . वही गवर्नमेंट आफ इंडिया डिपार्टमेंट ऑफ़ पोस्ट का भी आई कार्ड दिखाया। राहुल कौशिक ने बताया कि 2008 में UPSC परीक्षा पास की थी. उन्हें इंडियन पोस्टल सर्विस मिला था. उनकी 728वीं रैंक थी. इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल कौशिक पर वर्ष 2017-18 में धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगा था. इसके बाद राहुल को पहले निलंबित किया गया और वर्ष 2019 में बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि वह अभी भी कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह मामला सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) में विचाराधीन है । बताया जा रहा है कि नौकरी खोने की वजह से राहुल डिप्रेशन में रहते हैं और कुछ पारिवारिक समस्या भी हैं। जिस वजह से मानसिक स्थिति प्रभावित हुई है। ये भी बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को राहुल ने पुलिस के किसी बड़े अधिकारी को फोन मिला दिया था, जिसके बाद नोकझोंक के बाद राहुल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था आरोप है कि मामूली कहासुनी को पुलिस ने मीडिया ब्रीफिंग करके तूल दे दिया और गिरफ्तारी के बाद राहुल कौशिक को परिजनों की सुपुर्दगी में घर भेज दिया. बाइट :- राहुल कौशिक , बर्खास्त आईएएस अधिकारी फाइल बाइट :- आयुष विक्रम सिंह ( एसपी सिटी मेरठ )
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 20, 2026 03:48:18
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर, चिलुआताल थाना क्षेत्र के जंगल कौड़िया-कालेसर फोरलेन पर जमुआड गांव के पास गुरुवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार शिक्षक आशुतोष कुमार गुप्ता को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 44 वर्षीय आशुतोष कुमार गुप्ता बुद्धा डिग्री कॉलेज जंगल कौड़िया में शिक्षक थे, बीती देर शाम कॉलेज में पढ़ाकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सड़क पर डंपरों से गिरी मिट्टी के कारण धुंध में उनकी बाइक असंतुलित हो गई और पीछे से आ रहे बेकाबू डंपर ने उन्हें पहियों तले रौंद दिया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों और कॉलेज के शिक्षकों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने फोरलेन सड़क मार्ग को जाम कर दिया और अवैध खनन तेज रफ्तार डंपरों और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में अवैध खनन का खेल खुलेआम चल रहा है डंपर दिन-रात दौड़ रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। मौके पर पहुंची चिलुआताल गीडा और सहजनवा सहित तीन थानों की पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। कार्रवाई के आश्वासन के बाद सड़क पर लगा जाम खत्म हुआ और यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक आशुतोष अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो दिन पहले खोराबार थाना क्षेत्र में डंपर की चपेट में आकर नव दंपत्ति की मौत हो गई थी, डंपरों का कहर लगातार जारी है लेकिन कार्रवाई नदारद है।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 20, 2026 03:48:03
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में पुलिस ने होली पर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त पति को गिरफ्तार किया है साड़ी के फंदा बनकर गला घोंटकर हत्या की थी आपसी कहासुनी के बाद हत्या को अंजाम देकर फरार हुआ था। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके के अंतर्गत राजा बाग गांव में होली के दिन पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बताया गया है राजा बाग निवासी विनय प्रकाश उर्फ बीपी ने होली पर पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसके बाद पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था वहीं इस मामले में पुलिस ने अभियुक्त पति को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त साड़ी को बरामद कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top