Back
राजगढ़ सीएचसी में 2 करोड़ के ट्रोमा सेंटर की नींव, भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार
JGJugal Gandhi
Dec 04, 2025 04:46:32
Rajgarh, Rajasthan
राजगढ़ सीएचसी में अलवर जिले के राजगढ़ कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ट्रोमा सेंटर का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। भाजपा नेता बन्नाराम मीना ने ट्रोमा सेंटर व 76 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बीपीएचयू यूनिट का शिलान्यास कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। ट्रोमा सेंटर बनने से दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि ट्रोमा सेंटर और बीपीएचयू यूनिट निर्माण के लिए महिला चिकित्सालय परिसर में सर्वसम्मति से भूमि का चयन किया गया है। पहले दो–तीन स्थानों का निरीक्षण किया गया, लेकिन वहां पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से निर्माण कार्य की गुणवत्ता का समय-समय पर निरीक्षण करने को कहा। साथ ही आश्वासन दिया कि भविष्य में राजगढ़ सीएचसी को उपजिला अस्पताल में अपग्रेड करने का प्रयास किया जाएगा। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आर.सी. मीना, नगरपालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया, राजेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
9
Report
5
Report
6
Report
IKIsateyak Khan
FollowDec 04, 2025 05:19:004
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 04, 2025 05:18:438
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 04, 2025 05:18:265
Report
MSManish Sharma
FollowDec 04, 2025 05:18:014
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowDec 04, 2025 05:17:464
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowDec 04, 2025 05:17:095
Report
ASAJEET SINGH
FollowDec 04, 2025 05:16:470
Report
SDSurendra Dasila
FollowDec 04, 2025 05:16:290
Report
MGMohd Gufran
FollowDec 04, 2025 05:16:100
Report
RGRupesh Gupta
FollowDec 04, 2025 05:15:360
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowDec 04, 2025 05:15:210
Report