Back
अलवर में ज़हर भरे पानी की अवैध मोटर सच: 3 किमी पाइपलाइन खुलासा
JGJugal Gandhi
Feb 03, 2026 09:37:42
Alwar, Rajasthan
अलवर में ज़हर का कारोबार! वार्ड 61 से नाले का गंदा पानी मोटर से खींचकर 3 KM दूर खेतों तक सप्लाई, सिस्टम की मिलीभगत से सालों से चल रहा खेल
अलवर शहर के वार्ड नंबर 61 में रेलवे लाइन के पास खुले गंदे नाले से मोटर लगाकर पानी खींचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह कोई एक-दो दिन की लापरवाही नहीं, बल्कि सालों से चल रहा संगठित अवैध कारोबार बताया जा रहा है, जिसमें लोगों की सेहत के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब वार्ड पार्षद सतीश यादव को देर रात नलों से गंदा पानी आने की शिकायत मिली। जांच करने पर सामने आया कि उस वक्त जलदाय विभाग की कोई सप्लाई चालू ही नहीं थी। विभागीय कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया तो साफ हो गया कि नलों में आ रहा पानी सीधे गंदे नाले से आ रहा है।
जब नाले के पास जाकर जांच की गई तो हालात और भी चौंकाने वाले थे। नाले के अंदर मोटर लगी हुई थी, जो अवैध बिजली कनेक्शन से चलाई जा रही थी। इससे जुड़ी पाइपलाइन जमीन के नीचे-नीचे बिछी हुई थी, जो करीब तीन किलोमीटर दूर चांदुकी गांव के खेतों तक जाती है। इसी जहरीले पानी से खेतों की सिंचाई की जा रही है और पानी बेचे जाने की भी पुख्ता चर्चाएं हैं।
सबसे गंभीर सवाल यह है कि इतनी लंबी अंडरग्राउंड पाइपलाइन कैसे डाली गई?
रेलवे लाइन कैसे क्रॉस की गई?
नगर निगम, जलदाय विभाग, बिजली विभाग और रेलवे प्रशासन को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी?
या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंद ली गईं?
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मोटर कोई नई नहीं है, बल्कि कई वर्षों से लगातार चल रही है, जिससे साफ है कि यह मामला महज़ लापरवाही नहीं, बल्कि प्रशासनिक संरक्षण में फल-फूल रहा खेल है।
गंदे नाले के पानी से की जा रही खेती सीधे तौर पर शहर और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर बम की तरह है। ऐसे में सवाल सिर्फ अवैध मोटर का नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने का है
बाइट – सतीश यादव, पार्षद:
“नाले में मोटर लगाकर गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है, यह बेहद गंभीर मामला है। यह कब से चल रहा है, किसके संरक्षण में चल रहा है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए。”
अब देखना यह है कि नगर निगम, जलदाय विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग , रेलवे और जिला प्रशासन इस ज़हर के कारोबार पर कब और कैसी कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबाकर भुला दिया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 03, 2026 10:45:300
Report
0
Report
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 03, 2026 10:34:510
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 03, 2026 10:34:430
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 03, 2026 10:34:190
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 03, 2026 10:33:490
Report
RVRajat Vohra
FollowFeb 03, 2026 10:33:240
Report
Barabanki:फतेहपुर बाईपास भूमि अधिग्रहण पर विधायक ने की बैठकःअधिकारियों को समय पर मुआवजा देने निर्देश
0
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 03, 2026 10:32:480
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 03, 2026 10:32:350
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 03, 2026 10:32:230
Report
OSONKAR SINGH
FollowFeb 03, 2026 10:32:090
Report