Back
सरिस्का के चौबुर्जा पहाड़ों में अचानक लगी आग पर वन विभाग ने काबू पाया
JGJugal Gandhi
Dec 18, 2025 05:01:48
Alwar, Rajasthan
अलवर
सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन में स्थित चौबुर्जा की पहाड़ियों पर बुधवार रात अचानक लगी आग ने वन विभाग की नींद उड़ा दी। ऊंचे और दुर्गम पहाड़ों पर भड़की आग ने देखते ही देखते करीब 10 हेक्टेयर वन क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। सूखी घास और तेज हवाओं के चलते आग की लपटें तेजी से फैलती रहीं और पहाड़ी पर दूर-दूर से आग की लपटे चमकती नजर आईं।
बुधवार देर शाम जैसे ही आग की सूचना मिली, वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। लेकिन अंधेरा, पथरीला रास्ता और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाका आग बुझाने में बड़ी चुनौती बन गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए अन्य रेंजों से भी अतिरिक्त वनकर्मियों को बुलाया गया। रेंजर शंकर सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में दमकल विभाग की टीम भी शामिल रही, जिसका नेतृत्व फायर ऑफिसर अमित मीणा कर रहे थे।
पहाड़ी की चोटी पर लगी आग पर काबू पाना आसान नहीं था। संसाधनों को ऊपर तक पहुंचाना मुश्किल था, ऐसे में वनकर्मियों ने परंपरागत लाइन पद्धति, पत्तों और उपलब्ध साधनों का सहारा लेकर आग को आगे बढ़ने से रोका। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11:30 बजे आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया।
समय रहते आग पर काबू पा लेने से सरिस्का के वन्यजीवों और जंगल को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। वन विभाग की सतर्कता और जज्बे ने एक बार फिर जंगल को जलने से बचा लिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
HBHemang Barua
FollowDec 18, 2025 09:51:130
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 18, 2025 09:50:510
Report
WJWalmik Joshi
FollowDec 18, 2025 09:50:330
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 18, 2025 09:50:090
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowDec 18, 2025 09:49:540
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 18, 2025 09:49:360
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:49:250
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:49:110
Report
0
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:48:160
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowDec 18, 2025 09:47:420
Report
0
Report
PKPravesh Kumar
FollowDec 18, 2025 09:47:200
Report
JSJitendra Soni
FollowDec 18, 2025 09:46:590
Report