Back
तिजारा फाटक पर युवक ने साबरमती एक्सप्रेस के आगे जान दी; सुसाइड धमकी लगातार
JGJugal Gandhi
Dec 10, 2025 11:38:58
Alwar, Rajasthan
तिजारा फाटक पर युवक ने साबरमती ट्रेन के आगे बैठकर दी जान, कई दिनों से दे रहा था सुसाइड की धमकी
अलवर जीआरपी थाना क्षेत्र के तिजारा फाटक के पास बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटनाक्रम में युवक ने साबरमती एक्सप्रेस के आगे बैठकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लोकेश पुत्र प्रकाश, निवासी चांदपुर मुंडावर के रूप में हुई है, जो अलवर की एक निजी अस्पताल में नर्सिंग कर्मी के रूप में कार्यरत था。
जानकारी के अनुसार लोकेश हेलमेट लगाकर रेल पटरी पर बैठ गया और ट्रेन के करीब आते ही खुद को ट्रैक पर झोंक दिया। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल से उसका मोबाइल, हेलमेट और करीब 50 मीटर दूरी पर खड़ी स्कूटी बरामद की गई। मोबाइल फोन के जरिए ही उसकी पहचान संभव हो पाई।
पुलिस जांच में सामने आया है कि लोकेश पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी कुसुम लता—जो मालाखेड़ा के सरकारी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन है—को वीडियो कॉल पर आत्महत्या की धमकी दे रहा था। वह बार-बार ट्रेन और रेल पटरी दिखाते हुए जान लेने की बात करता था। बुधवार को उसने यह कदम सचमुच उठाते हुए ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जीआरपी और शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
जीआरपी के हेड कांस्टेबल बालू राम मीणा ने बताया कि मृतक अपने परिवार में सबसे छोटा था और उसके एक 5 साल का बेटा भी है। उसके पिता सरकारी प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि लोकेश कई दिनों से आत्महत्या की धमकी देता आ रहा था।
फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और जीआरपी मामले की जांच कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 22, 2026 19:02:450
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 22, 2026 19:02:240
Report
PSPritesh Sharda
FollowJan 22, 2026 19:01:550
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowJan 22, 2026 19:01:380
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowJan 22, 2026 19:00:460
Report
SMSubhasis Mandal
FollowJan 22, 2026 19:00:320
Report
0
Report
सूरजपुर के प्रतापपुर वन क्षेत्र से दंतैल हाथियों के दो वायरल वीडियो, नदी में मस्ती और खेतों में दहशत
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 22, 2026 18:46:180
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 22, 2026 18:46:030
Report