Back
जयपुर में CM आवास घेराव की घोषणा, शीला शेखावत आरोपी हत्यारों को फांसी की मांग
JGJugal Gandhi
Mar 14, 2026 14:45:32
Alwar, Rajasthan
अलवर
29 मार्च को जयपुर में सीएम आवास घेराव का ऐलान, शीला शेखावत बोलीं– पति के हत्यारों को मिले फांसी
अलवर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के दिवंगत राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की धर्मपत्नी शीला शेखावत शनिवार को अलवर पहुंचीं। यहां सर्व समाज के लोगों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत और अभिनंदन किया। सबसे पहले महारानी चांद कंवर बालिका छात्रावास में उनका सम्मान किया गया, इसके बाद वह पत्रकार वार्ता के लिए स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट सेल्फ डिफेंस एकेडमी पहुंचीं, जहां समाज के विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
पत्रकार वार्ता के दौरान शीला शेखावत ने कहा कि उनके पति के हत्यारों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को करीब दो साल होने के बावजूद एनआईए की जांच अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है। इसी वजह से उन्हें अपराधी किस्म के लोगों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विदेश में बैठे अपराधी सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नाम से रंगदारी वसूल रहे हैं। इस मामले में उन्होंने गैंगस्टर Rohit Godara और Mahendra Meghwal सहित कई अन्य सक्रिय गैंगों का जिक्र किया।
शीला शेखावत ने बताया कि 29 मार्च को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा और सरकार से मांग की जाएगी कि उनके पति के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांग नहीं सुनती है और न्याय नहीं मिलता है तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने को भी मजबूर होंगी।
इसके अलावा उन्होंने यूजीसी एक्ट को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस कानून के खिलाफ उनका आंदोलन सर्व समाज के साथ मिलकर जारी रहेगा। उनका कहना है कि वर्तमान यूजीसी एक्ट में संशोधन किया जाना चाहिए, क्योंकि यह 36 बिरादरी के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है।
इस दौरान राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAkash Sharma
FollowMar 14, 2026 15:48:0967
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowMar 14, 2026 15:46:4746
Report
PTPawan Tiwari
FollowMar 14, 2026 15:46:30115
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 14, 2026 15:46:1996
Report
MKManitosh Kumar
FollowMar 14, 2026 15:45:5624
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 15:45:4470
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 14, 2026 15:45:3070
Report
SKSATISH KUMAR
FollowMar 14, 2026 15:45:2024
Report
28
Report
102
Report
120
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 14, 2026 15:35:36138
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowMar 14, 2026 15:35:19156
Report
96
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 14, 2026 15:34:47135
Report