Back
अजमेर दरगाह परिसर में दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल, आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू
ADAbhijeet Dave
Nov 24, 2025 09:35:53
Ajmer, Rajasthan
धार्मिक नगरी अजमेर में एक हृदय विदारक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दरगाह जियारत करने आई एक महिला के साथ दो साल पहले एक होटल कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। आरोपी पिछले दो सालों से महिला को उसकी अश्लील तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लगातार पैसों की मांग कर रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह करीब दो साल पहले अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत के लिए आई थी। इस दौरान वह जिस होटल में ठहरी हुई थी, वहाँ के एक कर्मचारी ने उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दे दिया। नशीला पदार्थ खाने के बाद जब महिला बेहोश हो गई, तो होटल कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान पीड़िता की कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए थे। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर आरोपी पिछले दो सालों से महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़ित महिला से लगातार पैसों की डिमांड कर रहा था, जिससे पीड़िता मानसिक और आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित हो रही थी। बदनामी के डर से महिला अब तक चुप थी, लेकिन आरोपी की लगातार बढ़ती मांगों और प्रताड़ना से तंग आकर उसने आखिरकार पुलिस के शरण ली।
पीड़िता की शिकायत पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 'जीरो एफआईआर' दर्ज कर ली है। पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।
इस संबंध में क्लॉक टावर थानाधिकारी भीखाराम काला ने जानकारी देते हुए बताया कि रेप और ब्लैकमेल का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
121
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SYSHRIPAL YADAV
FollowNov 24, 2025 10:44:320
Report
PGPARAS GOYAL
FollowNov 24, 2025 10:44:030
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowNov 24, 2025 10:43:530
Report
SSsubhash saheb
FollowNov 24, 2025 10:43:210
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowNov 24, 2025 10:43:070
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 24, 2025 10:42:500
Report
WJWalmik Joshi
FollowNov 24, 2025 10:42:250
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 24, 2025 10:41:370
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 24, 2025 10:41:140
Report
PSParmeshwar Singh
FollowNov 24, 2025 10:40:480
Report
MSManish Sharma
FollowNov 24, 2025 10:40:330
Report
JSJitendra Soni
FollowNov 24, 2025 10:40:180
Report
AMATUL MISHRA
FollowNov 24, 2025 10:40:030
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowNov 24, 2025 10:39:4785
Report