Back
Ramzan ke doosre ashra ki barkat: Ajmer Sharif mein seheri rounk
MKMohammed Khan
Mar 06, 2026 11:18:40
Ajmer, Rajasthan
माहे रमज़ान का दूसरा अशरा बरक़त, मग़फ़िरत का तीसरा जुमा मुल्क भर में अदा किया गया। अजमेर शरीफ में इस ख़ास मौके पर कसीर तादाद में ज़ायरीन का हुजूम देखा गया। सुल्तानुल हिन्द हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह आलेही की बारगाह में रमज़ान की खुसूसी रौनक रही। मुस्लिम इलाक़ो में मुख़्तलिफ़ सेहरी के नग्में पढ़ कर शहर भर की सेहरी पार्टियां अपनी ख़िदमात अंजाम दे रही है। दरगाह और उसके आस पास गली मोहल्लों में सेहरी पार्टियां ग्रुप बना कर अलग अलग मोहल्लों में इस्लामिक नग्में गा कर रोज़ादारो को नींद से जगाने का काम कर रही हैं। सेहरी के नग़मों की आवाज से रोज़ेदार बेदार हो रहे है और सेहरी करके रोज़ा रख रहे है। अजमेर की गलियों में सेहरी के मीठे मीठे नगमों की आवाज़ रोज़ेदारों के कानों में कैसी मिठास घोलती है आप भी देखिए रात के अंधेरे में सेहरी जगाने का खूबसूरत मंज़र....
अजमेर दरगाह में एक तरफ जहा रोज़ेदारों के लिए सेहरी इफ्तार का अहतमाम किया गया तो वही सेहरी पार्टियों को धूम भी देखी गई। दरगाह शरीफ के झालरा करबला में अजमेर शहर की सेहरी पार्टियों ने हज़रत इमाम हसन रदियल्लाहो तआला अन्हो की शान में उम्दा से उम्दा बेहतरीन मनकबत के नज़राने पेश किए। इस मौक़े पर आशिक हसनैन का हुजूम देखा गया और हर कोई शख़्स झूमता नज़र आया। सेहरी पार्टियों के कलामी मुकाबले में जबरदस्त धूम देखी गई। मौला की शान में जोशीले अंदाज़ में आशिके हसनैन ने कलाम पढ़े,जिन्हें इनामो इकराम और ऐजाज़ी ख़िताब से नवाज़ा गया。
अजमेर शरीफ दरगाह पर पहुंचे ज़ायरीन भी ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में रोज़ा इफ़्तार कर बेहद खुश है और अपने ख़ानदान की सलामती की दुआ करते नज़र आ रहे है। अजमेर में रमज़ान की खूबसूरत रौनक से ज़ायरीन बेहद खुश है और सुकून हासिल कर रहे है। खास कर मस्जिदों के मिम्बर से इमाम और उलेमा रमज़ान जी फ़ज़ीलत और इसकी खुसूसी अहमियत बयान कर रहे है। माह रमज़ान के अय्याम में किस तरह सब्र और तक़वा हासिल करना चाहिए जिससे अल्लाह और उसके रसूल हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम को राजी किया जा सके।
रमज़ान का तीसरा जुमा अदा कर रोज़ेदार अल्लाह की रहमत के साथ रोज़ी,रोज़गार,सेहत्याबी,उम्र दराज़ी और सलामती के साथ इज़्ज़तो वकार में बरक़त की खुसूसी दुआ मांग रहे है। रमज़ान के दूसरे अशरा मग़फ़िरत में रहमत और बरक़त की बेशुमार फ़ज़ीलत है इस लिए 11 रमज़ान से 20 रमज़ान तक अल्लाह अज़वाजل से हर नेक ख्वाहिश व अमल के लिए खुसूसी दुआ मांगी जाती है। नमाज़ियों को उम्मीद है कि अल्लाह उनकी ज़िंदगी मे बरक़त के साथ साथ गुनाहों से महफूज़ रखेगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 06, 2026 18:00:270
Report
YSYeswent Sinha
FollowMar 06, 2026 18:00:130
Report
106
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 06, 2026 17:46:3097
Report
RKRakesh Kumar
FollowMar 06, 2026 17:46:180
Report