अजमेर दरगाह में वक्फ संशोधन बिल 2024 का विरोध, केंद्र सरकार पर आरोप
Ajmer, Rajasthan:अजमेर दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन कमेटी ने केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल 2024 के विरोध में प्रेस वार्ता की। अंजुमन सचिव सैय्यद सरवर चिश्ती ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और आरएसएस मुसलमानों के हितों पर कुठाराघात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों को लेकर गैर-मुसलमानों को शामिल करना और कलक्टर को शामिल करने का विरोध किया है। चिश्ती ने यह भी कहा कि पहले एनआरसी के माध्यम से नागरिकता छीनने की कोशिश की गई और अब वक्फ बिल के जरिए संपत्ति छीनी जा रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
