Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

ईद के मौके पर जन्नती दरवाजा खुला, अजमेर दरगाह में श्रद्धालुओं की भीड़

ADAbhijeet Dave
Mar 21, 2026 05:48:44
Ajmer, Rajasthan
Ajmer Vidhansabha Ajmer Abhijit Dave 98291 02621 Anchor - Eid ul-Fitr ke mauke par aaj Ajmer mein Khwaja Garib Nawaz ki dargah mein subah tadhke jannati darwaza khola gaya.. saal mein keval chaar bar hi khulne wale is jannati darwaje se hokar guzarke dargah jiyarath karne par alag hi ahmiyat hai aur iski khaas dharmik maanayata bhi hai isse guzhar kar jiyarath karne ke liye jazreen mein hoڑ मچی रही है... 30 din tak roze rakhkar khuda ki ibadat mein tallin rahe dharm premiyon ne aaj Eid ki namaz ada kar ek dusre ko galay laga kar mubarakbad di Baait - Sayaid Jauhar Baba Chishti, Khadim
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKManitosh Kumar
Mar 21, 2026 06:46:58
0
comment0
Report
MIMohammad Imran
Mar 21, 2026 06:46:45
Jaipur, Rajasthan:ईद पर ग़म का इज़हार: शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज़, जश्न से दूरी ईद पर सन्नाटा या सियासी संदेश? जयपुर में शिया समुदाय का विरोध, काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज़ इज़राइल-अमेरिका के खिलाफ लगे नारे, जश्न से दूरी… क्या धार्मिक मौके पर जयपुर। एक तरफ जहां पूरे शहर में ईद की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं दूसरी ओर शिया समुदाय ने इस बार ईद को विरोध और ग़म के रूप में मनाकर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की。 काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज़ अदा की गई और पारंपरिक जश्न से दूरी बनाई गई। यह कदम अंतरराष्ट्रीय हालात के विरोध में उठाया गया, लेकिन इस दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब नमाज़ के बाद इज़राइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाज़ी हुई。 अब सवाल उठता है कि क्या धार्मिक पर्वों को इस तरह के विरोध का मंच बनाना सही है, या फिर यह अपने जज़्बात जाहिर करने का एक तरीका है? हालांकि, समुदाय के जिम्मेदार लोगों ने साफ कहा कि उनका मकसद किसी तरह का तनाव पैदा करना नहीं, बल्कि वैश्विक मुद्दों पर अपनी भावनाएं जाहिर करना है। साथ ही, शहर में अमन और भाईचारे की अपील “ईद… खुशियों का त्योहार… लेकिन जयपुर में एक अलग तस्वीर सामने आई… काली पट्टियां, ग़म का इज़हार और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सियासी गूंज… सवाल ये कि क्या अब त्योहार भी बन रहे हैं विरोध का मंच?”
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 21, 2026 06:46:27
Alwar, Rajasthan:युद्ध के असर से सरसों के दाम में उछाल, अलवर के किसानों को मिल रहा बेहतर भाव अलवर। वैश्विक स्तर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर अब कृषि बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते आयात-निर्यात प्रभावित हुआ है, जिससे भारत में पाम ऑयल और सोयाबीन ऑयल की आवक कम हो गई है। आयात घटने के कारण सरसों के तेल की मांग में तेजी आई है, जिसका सीधा फायदा राजस्थान के किसानों को मिल रहा है। सरसों के भाव में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और यह समर्थन मूल्य से करीब 500 रुपए अधिक पर बिक रही है। अलवर कृषि उपज मंडी में इन दिनों रोजाना लगभग 30 से 35 हजार कट्टों की आवक हो रही है। प्रदेश खाद्य संघ के अध्यक्ष सुरेश जलालपुरिया ने बताया कि युद्ध के कारण तेलों का आयात कम हुआ है, जिससे सरसों के तेल की मांग बढ़ी है। मांग बढ़ने से सरसों के दामों में तेजी आई है और किसानों को इसका अच्छा लाभ मिल रहा है。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Mar 21, 2026 06:46:18
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर जोधपुर में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही अदब और उल्लास के साथ मनाया गया। एक महीने के कठिन रोजों के बाद आज शहर की फिजाओं में भाईचारे और खुशी की महक घुली रही。 जोधपुर की ऐतिहासिक मुख्य ईदगाह जालोरी गेट पर सुबह नमाजियों का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने एक साथ सफों कतारों में खड़े होकर खुदा की इबादत की और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज मुकम्मल होने के बाद 'ईद मुबारक' का सिलसिला शुरू हुआ। क्या बच्चे, क्या बूढ़े—सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर गिले-शिकवे दूर किए। जालोरी गेट, खांडा फलसा, उदयमंदिर और सोजती गेट जैसे इलाकों में मेले जैसा माहौल रहा। हिंदू-मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जोधपुर की ''गंगा-जमुनी तहजीब'' की मिसाल पेश की。 सुरक्षा व्यवस्था: प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस बल ने यातायात और भीड़ नियंत्रण में मुस्तैदी दिखाई ताकि नमाज और उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके。
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Mar 21, 2026 06:46:07
Bagaha, Bihar:ANH: ईद-उल-फितर का त्योहार बिहार के बगहा, रामनगर और वाल्मीकिनगर के आसपास शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने ईदगाहों और मस्जिदों में जमात के साथ नमाज़ अदा की और आपसी भाईचारे के बीच रमजान के रोज़े के पूरा होने की ख़ुशी जताई। बारिश के बावजूद हजारों लोग निर्धारित समय पर नमाज के लिए गए, बच्चों ने नए कपड़े पहने और ईदी पाई। ईद के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और सेवाइयाँ, मिठाइयाँ बाँटीं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए और ईदगाहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो पाए। सामाजिक सौहार्द और एकता की झलक पूरे जिले में देखी गई और लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया।
0
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 21, 2026 06:45:51
Dehradun, Uttarakhand:फीड 2c पर अपलोड की गई है एंकर उत्तराखंड की धामी सरकार को 4 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जहां आम जनता की समस्या सुनकर सरकारी लाभ दिया जा रहा है । वही उत्तराखंड की पहाड़ों की मुख्य समस्या पलायन को रोकने के लिए भी धामी सरकार ने प्रभावशाली कार्य के साथ अब मास्टर स्टॉक खेल दिया है। देखिए ये रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में चल रहे उत्तराखंड पलायन निवारण आयोग ने चार सालों में पलायन रोकने और रिवर्स पलायन करने के लिए उच्च स्तरीय कार्य किया है। 4 वर्षों में 6 हज़ार से अधिक लोगों ने रिवर्स पलायन कर अपने गांव में स्वरोजगार देने का कार्य किया है । वही अब रिवर्स पलायन करने के लिए धामी सरकार ने प्रवासी पंचायत का आयोजन 24 अप्रैल से टिहरी जिले से करने जा रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रवासियों को उनके गांव वापस आने की प्रेरणा देना और प्रवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देकर गांव के लोगों को रोजगार प्रदान करना होगा।नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में प्रवासी पंचायतों का आयोजन कर लिया जाएगा। जिला स्तर पर विभागीय अधिकारियों की ओर से सरकार की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पहाड़ों में रिवर्स पलायन करना है। इस प्रवासी पंचायत में अपने गांव में सब रोजगार कर चुके प्रवासियों को गांव के अन्य लोगों को प्रेरणा देने के लिए भी बुलाया जाएगा। इसके साथ पलायन कर चुके लोगों को इस सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। ताकि वह लोग भी प्रेरित होकर वापस गांव में स्वरोजगार करें। कोविड काल में अपने गांव लौटे प्रवासियों ने अनुभव के आधार पर स्वरोजगार को अपनाया है। कई प्रवासी कृषि, बागवानी, मसाले की खेती, सगंध फसलें, मधुमक्खी पालन, पुष्प उत्पादन, मशरूम उत्पादन के अलावा होमस्टे, होटल, रेस्टोरेंट, पशुपालन, डेयरी में अच्छा काम कर रहे हैं। वही गोबल इनवेस्टमेंट समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने देश-विदेश में जाकर प्रवासियों से उत्तराखंड में निवेश करने के लिए अवसर देकर अपनी सरकारी योजनों के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन धामी सरकार के प्रवासी पंचायत के मास्टर स्टोक से उत्तराखंड के गांव एक बार फिर गुलज़ार होगे और उत्तराखंड के पहाड़ी लोगों को सैकड़ों किलोमीटर दूर जाकर नौकरी करने की जरूरत नहीं करनी पड़ेगी।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Mar 21, 2026 06:45:31
Noida, Uttar Pradesh:अलोद गाँव में धार्मिक स्थल की दीवार पर नारा लिखे जाने की सूचना के बाद क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। समझाईश के बाद मामला शांत हो गया, मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। बूंदी जिले के अलोद गांव में धार्मिक स्थल की दीवार पर नारा लिखे जाने की सूचना मिलते ही समुदाय विशेष के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे हिंडोली पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवंशी ने लोगों से समझाइश कर शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। स्थिति को देखते हुए बूंदी पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता रवाना किया गया है। वहीं एसपी अवनीश कुमार शर्मा ने भी आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। मामले में समुदाय विशेष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है, जबकि पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 21, 2026 06:45:15
Jamui, Bihar:जमुई:मलयपुर- लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर पाड़ो के पास शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे ट्रक द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार ऑटो वाहन असंतुलित होकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार चार महिलाएं घायल हो गई। मौके पर पहुंची लक्ष्मीपुर थाना की पुलिस द्वारा घायल चारों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला का पैर बुरी तरह कुचलाये होने की वजह से डॉक्टर घनश्याम सुमन द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने के बाद रास्ते मे ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतका महिला की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के अदवरिया गांव निवासी कुंदन मुर्मू की पत्नी चुरकी देवी के रूप में हुई है, जबकि घायल महिलाओं में रूपनी देवी, तालो देवी और रुक्मणि सोरेन शामिल हैं। बताया जाता है कि चारों महिला जमुई रेलवे स्टेशन पर दतमन बेचती है। हमेशा की तरह शुक्रवार की देर रात भी चारों महिला ऑटो पर सवार होकर जमुई रेलवे स्टेशन दतमन लेकर जा रही थी। ऑटो की रफ्तार काफी तेज थी, जैसे ही ऑटो पाड़ो के पास पहुँची इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक द्वारा चकमा दिया गया जिस वजह से ऑटो असंतुलित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर चढ़कर पलट गई। इस दुर्घटना में चुरकी की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं घायल हो गई। शनिवार की सुबह मृतका महिला के शव को सदर अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के लिए टाउन थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है।
0
comment0
Report
Mar 21, 2026 06:41:21
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर : अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर शनिवार को ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई, जहां कई हजारों नमाजियों ने मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी - नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई - इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्तओ ने नमाजियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर जोरदार स्वागत किया, जिससे माहौल पूरी तरह मोहब्बत और खुशियों से भर गया- कांग्रेस कार्यकर्ताओ का यह अंदाज लोगों के दिलों को छू गया और वे इस मौके पर हीरो बनकर उभरे - प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा, अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया - शहर काजी और उलेमाओं ने भाईचारे और इंसानियत का संदेश देते हुए समाज में एकता बनाए रखने की अपील की गई।
221
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Mar 21, 2026 06:33:50
Noida, Uttar Pradesh:पूर्णिया, बिहार: पीएसीएल पोंजी स्कैम के निवेशकों के लिए एक उम्मीद की किरण है। सुप्रीम कोर्ट में सेबी बनाम पीएसीएल का मामला चल रहा है, जिसमें निवेशकों का पैसा वापस दिलाने की कोशिश हो रही है। एक स्थानीय निवेशक ने बताया, "हमने अपनी जमा पूंजी पीएसीएल में निवेश की थी, लेकिन अब तक कोई रिटर्न नहीं मिला। हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हमें राहत मिलेगी।" एडवोकेट अजय पाठक ने बताया, "पूर्णिया में बहुत से निवेशक हैं जिन्होंने पीएसीएल में पैसे निवेश किए थे। सेबी के प्रयासों से निवेशकों को राहत मिल सकती है। हमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करना होगा." सेबी ने पीएसीएल के 22,000 करोड़ रुपये के संपत्ति फ्रीज कर दिए हैं, जिससे निवेशकों को राहत मिलने की संभावना है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रखें और सेबी की वेबसाइट पर अपडेट्स का पालन करें।
361
comment0
Report
Mar 21, 2026 06:33:06
Rajaura Kala, Uttar Pradesh:पनियरा महाराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हेमछापर के पोखरा टोला में स्थित मेराज जफर हामी की छावनी में शनिवार की सुबह नीम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका मिला अधेड़ का शव। मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने छावनी के मालिक को बुलाकर शव को उतरवाया और पीएम के लिए भेज दिया। खबर के अनुसार गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जिंदापुर निवासी सुभाष पासवान उम्र करीब 50 वर्ष उक्त छावनी पर लगभग आठ महीने से नौकरी कर रहा था। जिसका शव शनिवार को पेड़ से लटकता हुआ मिला ।छावनी के मालिक मेराज जफर हाशमी ने बताया कि कुछ दिनों से वह तनाव में चल रहा था जिससे उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
256
comment0
Report
Advertisement
Back to top