Back
अजमेर जेल में नए एसपी की औचक तलाशी, अपराध पर लगाम के संकेत
ADAbhijeet Dave
Mar 16, 2026 12:17:46
Ajmer, Rajasthan
अजमेर विधानसभा अजमेर
अध्यक्ष - अजमेर जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाल ने पदभार संभालते ही सख्त कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। एसपी ने सोमवार को अजमेर सेंट्रल जेल में पुलिस टीम के साथ औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान शहर के तीन थानों की पुलिस ने एक साथ जेल परिसर में सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने हर बैरक में जाकर कैदियों की तलाशी ली और जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों की गहन जांच की। करीब दो घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन के दौरान कैदियों के सामान और बैरकों की बारीकी से पड़ताल की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य जेल के भीतर से चलने वाली किसी भी अवैध गतिविधि या अपराधी नेटवर्क पर लगाम कसना बताया जा रहा है। हालांकि सघन तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली।
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त नजर रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेल के अंदर से अपराध संचालन की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से जेल में बंद असामाजिक तत्वों में भय बना रहेगा और अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
GZGAURAV ZEE
FollowMar 16, 2026 13:22:090
Report
KCKhem Chand
FollowMar 16, 2026 13:21:230
Report
DSDIBYENDU SARKAR
FollowMar 16, 2026 13:16:510
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 16, 2026 13:16:140
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 16, 2026 13:15:500
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowMar 16, 2026 13:15:180
Report
631
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 16, 2026 13:04:36502
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 16, 2026 13:04:30567
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 16, 2026 13:04:17695
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 16, 2026 13:04:06Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर
खमरिया थाना अंतर्गत घाना में रिटायर्ड पुलिस कर्मी और उनके परिजनों की दबंगई, कार खड़ी करने के विवाद पर पड़ोसी के घर में घुसकर की मारपीट, पिस्टल और डंडे लेकर घर में घुसे पुलिसकर्मी के परिजन, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पीड़ित रोहित सिंह के परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, पीड़ित परिवार ने खमरिया थाना पुलिस पर लगाए पक्षपात के आरोप, एएसपी ने जांच के बाद उचित कार्यवाही का दिया आश्वासन
537
Report
NSNiroj Satapathy
FollowMar 16, 2026 13:03:46612
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 16, 2026 13:03:36645
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 16, 2026 13:03:04747
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 16, 2026 13:02:48681
Report