Back
केकड़ी केचर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक मीणा की संदिग्ध मौत, अस्पताल में शोक, जांच
ADAbhijeet Dave
Feb 17, 2026 11:39:32
Ajmer, Rajasthan
केकड़ी में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक मीणा ने की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत , फांसी से लटका मिला शव
शव के पास नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
अस्पताल में शोक की लहर
केकड़ी। राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी में पदस्थापित चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक मीणा ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गयी
अपने सरकारी क्वार्टर में उनका शव फांसी से लटका मिला
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई और चिकित्सा महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, डॉ. मीणा की दोपहर बाद अस्पताल में ड्यूटी थी, लेकिन वे समय पर नहीं पहुंचे। इस पर अस्पताल प्रशासन ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कुमार जांगिड़ और उप नियंत्रक डॉ. मुनेश गोड ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद अस्पताल कर्मी को उनके क्वार्टर पर भेजा गया।
कर्मचारी जब क्वार्टर पर पहुंचा तो मुख्य द्वार बंद मिला। खिड़की से झांककर देखने पर डॉ. मीणा फांसी के फंदे पर लटके दिखाई दिए। सूचना मिलते ही अस्पताल के डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया गया
सूचना पर शहर थाना प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी की मोर्चरी में रखवाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि डॉ. मीणा ने घटना से पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था, “आज मरीज नहीं देखे जाएंगे, अनावश्यक परेशान नहीं करें।” इसके कुछ समय बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।
परिजनों और परिचितों के अनुसार, डॉ. मीणा पिछले चार-पाँच दिनों से तनाव में थे। उनकी पत्नी दिल्ली में प्रोफेसर हैं। क्वार्टर पर खाना बनाने वाली महिला ने बताया कि डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से ठीक से भोजन नहीं कर रहे थे और कम बातचीत कर रहे थे। मंगलवार को सफाई के लिए पहुंची महिला को भी उन्होंने यह कहकर लौटा दिया कि वे एकांत में रहना चाहते हैं। पुलिस शुरुआती दौर में इसे आत्महत्या मानकर चल रही है लेकिन मृत्यु के असल कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा
घटना के बाद अस्पताल स्टाफ और शहर में शोक का माहौल है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 17, 2026 13:19:390
Report
RMRoshan Mishra
FollowFeb 17, 2026 13:19:280
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 17, 2026 13:19:180
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 17, 2026 13:19:000
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 17, 2026 13:18:370
Report
DSDharmindr Singh
FollowFeb 17, 2026 13:18:200
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 17, 2026 13:17:580
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 13:16:580
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 17, 2026 13:16:340
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowFeb 17, 2026 13:16:180
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 17, 2026 13:15:220
Report
0
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 17, 2026 13:06:350
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 17, 2026 13:06:220
Report