Back
Ajmer में सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी ऑनलाइन धोखाधड़ी में 46.39 लाख रुपए गंवाए
ADAbhijeet Dave
Nov 20, 2025 10:15:36
Ajmer, Rajasthan
अजमेर में एक सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी ऑनलाइन धोखाधड़ी का Shikar हुआ। धोखेबाजों ने पीड़ित को शेयर बाजार में फायदा का लालच देकर 46 लाख 39 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस स्टेशन के अनुसार, चंद्रवरदाई नगर के निवासी इफ्तेखार अहमद सिद्दीकी ने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। पीड़ित ने बताया कि फेसबुक पर शेयर बाजार की जानकारी के लिए एक विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उन्हें वॉट्सऐप पर एक मैसेज मिला। मैसेज में शेयर बाजार से 10 से 30 प्रतिशत तक दैनिक रिटर्न प्राप्त करने का लालच दिया गया था। पीड़ित ने बताया कि बाद में धोखेबाजों ने उन्हें शेयर बाजार की जानकारी न होने पर मार्गदर्शन करने की बात कही। उन्होंने प्ले स्टोर से एक एप्लिकेशन डाउनलोड करवाई और उनकी आवश्यक जानकारी और बैंक विवरण अपलोड करवाए। बाद में उन्हें एक वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद खेल शुरू हुआ और उनसे पैसे जमा करवाए गए। लगभग 11 लेनदेन के माध्यम से उनसे 46 लाख 39 हजार रुपए ठग लिए गए। यह राशि लगभग 11 अलग-अलग नंबरों से प्राप्त हुई थी। साथ ही, चार संदिग्ध बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच रामगंज थाना प्रभारी डॉ. रवीश सामरिया को सौंपी गई है।
116
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PSPradeep Soni
FollowNov 20, 2025 11:49:300
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 20, 2025 11:49:170
Report
PKPrashant Kumar
FollowNov 20, 2025 11:48:510
Report
AAAteek Ahmed
FollowNov 20, 2025 11:48:400
Report
SBShowket Beigh
FollowNov 20, 2025 11:48:270
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 20, 2025 11:48:140
Report
15
Report
NKNished Kumar
FollowNov 20, 2025 11:47:460
Report
Zamal Bikkampur, Uttar Pradesh:Mau breaking: अखिलेश यादव को देख कर बिलख उठे सुधाकर के पुत्र सुजीत, उमर अंसारी के वलीमा से लौटते समय बिगड़ी थी सुधाकर सिंह की तबियत, घोसी विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़
0
Report
HSHarmeet Singh Maan
FollowNov 20, 2025 11:47:370
Report
0
Report
JSJagmeet Singh
FollowNov 20, 2025 11:46:580
Report
0
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 20, 2025 11:45:400
Report
PKPradeep Kumar
FollowNov 20, 2025 11:45:210
Report