Back
अजमेर में साइबर ठगी: सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से 57 लाख लूट
ADAbhijeet Dave
Jan 05, 2026 11:04:37
Ajmer, Rajasthan
अजमेर के वैशाली नगर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ रहने वाले सीनियर सिटीजन और भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली से सेवानिवृत्त तकनीकी अधिकारी जगदीश कुमार अस्थानी को साइबर ठगों ने 57 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए पुलिस की वर्दी में वीडियो कॉल किया और मनी लॉन्ड्रिंग के एक फर्जी मामले में नाम आने का डर दिखाया। आरोपियों ने पीड़ित को “डिजिटल अरेस्ट” का हवाला देकर मानसिक दबाव बनाया और किसी से भी बात न करने की हिदायत दी। डर और तनाव में आए पीड़ित व उनकी पत्नी से ठगों ने तीन एफडी तुड़वाकर बैंक और पोस्ट ऑफिस से आरटीजीएस के माध्यम से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली। ठगी की कुल राशि करीब 57 लाख रुपये बताई जा रही है। जब काफी समय बाद भी मामला खत्म नहीं हुआ तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद जगदीश कुमार अस्थानी ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध खातों व कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowJan 07, 2026 03:16:560
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowJan 07, 2026 03:16:410
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 07, 2026 03:16:270
Report
SGSagar Gaikwad
FollowJan 07, 2026 03:15:550
Report
0
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 07, 2026 03:07:530
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowJan 07, 2026 03:07:150
Report
VKVISHAL KAROLE
FollowJan 07, 2026 03:06:550
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowJan 07, 2026 03:06:100
Report
VKVISHAL KAROLE
FollowJan 07, 2026 03:05:400
Report
VKVISHAL KAROLE
FollowJan 07, 2026 03:05:260
Report