Back
पुटकी के यादव धोड़ा–पासी धोड़ा के बीच संघर्ष का VIDEO वायरल, रवि पासी गंभीर घायल
NMNitesh Mishra
Jan 07, 2026 03:16:27
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र में यादव धोड़ा और पासी धोड़ा के बीच पिछले दिनों हुए खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवकों को तोड़फोड़ और मारपीट करते हुए साफ देखा जा सकता है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल था। इस घटना में पासी धोड़ा निवासी युवक रवि पासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। घायल रवि पासी ने मीडिया को घटना की आपबीती बताते हुए कहा कि कुछ महीने पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे पुटकी थाना में बैठक कर आपसी समझौते के बाद सुलझा लिया गया था। रविने बताया 1 जनवरी को अचानक यादव धोड़ा से 20 से 25 की संख्या में हथियारों से लैस लोग आए और उस पर कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित और उसके परिजनों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गौरतलब है कि 1 जनवरी को पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ हुई थी। इस दौरान रवि पासी को गंभीर चोटें आई थीं। वहीं दूसरी ओर, पुटकी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसीकलां के थाना रोड स्थित कश्मीरी बुलन मार्केट मे अज्ञात 8,10 नकाबपोशों ने लाठी डंडों से लैस होकर दुकानदारों से की मारपीट
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Agra, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने PInewZ के संवाददाता अमित शर्मा से कई समसामयिक विषयों पर एक्सक्लूजिव बातचीत की ।
79
Report
0
Report
0
Report
0
Report