Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

केकड़ी में फटाके विवाद से दो गुटों के बीच खूनखराबा, कांस्टेबल घायल

ADAbhijeet Dave
Oct 24, 2025 08:21:45
Ajmer, Rajasthan
केकड़ी : केकड़ी सदर थाना क्षेत्र के गुड़गांव गांव में फटाका छोड़ने को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया इस दौरान दोनों गुटो ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर बाजी की । स्थानीय लोगों ने केकड़ी सदर पुलिस को सूचना दी इस पर पुलिस गांव में पहुंची तो दोनों तरफ से पत्थर बरस रहे थे जिसके चलते कांस्टेबल केदार मीणा के सिर में पत्थर लगने से बुरी तरह घायल हो गया । पुलिस ने घायलों को राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी पहुंचाकर प्राथमिक उपचार किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
IAImran Ajij
Oct 24, 2025 10:59:06
Bagaha, Bihar:बगहा के बथावरिया स्थित शेरा बाज़ार में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जनसभा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्टार प्रचारक मोहन यादव ने संबोधित किया। मंच पर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, बेतिया के सांसद डॉ. संजय जायसवाल और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजेश सिंह मौजूद थे। सभा में भारी जनसमूह उमड़ा और नेताओं ने एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी राम सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान यादव ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया। यादव ने कहा कि बिहार ने 2005 के पहले गुंडा राज का दौर देखा है, जब विकास ठप था और अपराध चरम पर थे। उन्होंने महात्मा गांधी और बापू की कर्मभूमि से अच्छे शासन का संदेश देश को देने की बात कही और एनडीए सरकार बनाने के लिए समर्थन माँगा। केंद्रीय मंत्री सतीश दूबे ने कहा कि एनडीए ने सीमांचल और पश्चिम चंपारण में सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया है। यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को केंद्र की प्राथमिकता बताया। बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंच रहा है। पूर्व मंत्री राजेश सिंह ने बगहा के मतदाताओं से अपील की कि वे राम सिंह को जिताकर विकास की रफ्तार बनाए रखें। सभा के समापन में राम सिंह ने कहा कि 2025 में एनडीए की जीत तय है।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 24, 2025 10:56:15
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया राजस्थान से किया गिरफ्तार अब पुलिस यह पता करने में जुटी है कि किन-किन गैंग्स को हथियार सप्लाई किए गए हैं क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने एक कुख्यात हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कोर्ट से नॉन-बेलेबल वारंट भी जारी था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह (35), निवासी चावंडी कलावां, थाना तिजारा, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। दिल्ली क्राइम ब्रांच को आरोपी की गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट मिले थे। इसके बाद ACP राजबीर मलिक इंस्पेक्टर वीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई,टीम राजस्थान के तिजारा इलाके में भेजी गई। 22 अक्टूबर 2025 को टीम ने टपूकरा बस स्टैंड के पास आरोपी को स्थानीय पुलिस की मदद से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह जानबूझकर कोर्ट और पुलिस से बच रहा था, ताकि गिरफ्तारी ना हो सके। गुरदेव सिंह का अपराध रिकॉर्ड बेहद लंबा और गंभीर है। उस पर हत्या के प्रयास, डकैती, हथियारों की तस्करी और गैंग एक्टिविटी से जुड़े 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। राजस्थान के शाहजहांपुर, कोटपूतली, नांगल चौधरी, नीम का थाना और हरियाणा के धारूहेड़ा व अटेली आदि थानों में उसके खिलाफ कई मुकदमे पहले से चल रहे हैं। आरोपी 9वीं कक्षा तक पढ़ा है, लेकिन लंबे समय से अपराधिक गैंगों के लिए हथियार सप्लाई करता रहा है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी से हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसके माध्यम से किन-किन गैंगों और अपराधियों तक हथियार पहुंचाए जा रहे थे।
0
comment0
Report
BCBasudeb Chatterjee
Oct 24, 2025 10:55:05
Asansol, West Bengal:বাড়ি বন্ধ করে উধাও তৃনমুল কংগ্রেসের প্রাক্তন নেতা সাকিল আহমেদ ও তার পরিবার । আসানসোলে प्राय 350 কোটি টাকা প্রতারণার মামলায় কপালে চিন্তার ভাঁজ আমানতকারিদের । সকলেরই একটাই দাবী বেশি লোভ করতে গিয়ে বিপাকে পড়েছেন সকলে । নিজেকে ट्रেডिंग एक्सপার্ট বলে পরিচয় দেওয়া সাকিলের ছেলে তহসিন আহমেদ প্রথমে গাড়িতে লগ্নিকারির ব্যাবসা শুরু করেন । এই ব্যবসায় বিশ্বাসযোগ্যতা অর্জন করে সে । এরপরই ফুলে ফেঁপে ওঠে 그의 ব্যাবসা । গাড়ি ছেড়ে এবার নগদ টাকা । মাসিক সুদ বেশি দেবার লোভ দেখিয়ে প্রায় 3000 হাজার মানুষকে 자신의 যাঁতাকলে আটকে রেখে এক দুই করে প্রায় 350 কোটি টাকা আত্মসাৎ করে সে বলে অভিযোগ । 2025 এর फरवरी পর্যন্ত বেশ কয়েকজন আমানতকারিকে টাকা ফেরতও দেয় সে । কিন্তু তারপর থেকে তার দুর্ঘটনার খবর ছড়িয়ে মাস ছয়েক সময় চায় সে । এভাবেই সময়ের পর সময় পেরিয়ে গেলেও টাকা দিতে পারছিল না সে । বাড়ির সামনে বিক্ষোভ, বাড়িতে না পেয়ে সিসিটিভি ক্যামেরা ভাঙচুর কয়েকদিন ধরে সবকিছুই চালায় আমানতকারিরা। কিন্তু টাকা কি ফেরত পাওয়া যাবে ? প্রায় পাঁচ বছর ধরে চলা তার এই ব্যবসায় কি ট্রেড লাইসেন্স দিয়েছিলো আসানসোল পুরসভা ? পুলিশ কিছুই জানতে পারলো না কেন ? এরকমই হাজারো প্রশ্ন ঘুরপাক খাচ্ছে আসানসোলের আনাচে কানাচে । আসানসোল পুরসভার ডেপুটি মেয়র ওয়াসিমূল হক জানান পুজোর ছুটি চলছে । পুরসভা খুললে তদন্ত করে দেখা হবে।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 24, 2025 10:53:38
Damoh, Madhya Pradesh:जिले में अपराधियों और बदमाशों के हौसले बुलंद, बीच बाजार डंडे बेल्ट.. जिले में इन दिनों अपराधियों और बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि न तो उन्हें पुलिस का डर है और न ही कानून का शायद तभी जिले के अलग अलग इलाकों से सड़कों पर उपद्रव और मारपीट के मामले सामने आ रहे है। एक बार फिर जिले के हटा से कुछ वीडियो सामने आए है जहां बीच बाजार बदमाशों ने एक युवक की जमकर पिटाई की । मामला हटा के सब्जी बाजार का है जहां एक युवक के साथ आधा दर्जन लोग सरेआम डंडों और बैल्ट से पीटते रिकॉर्ड हुए है, बदमाशों ने गैंग बनाकर एक युवक को पहले रोका उसके साथ गाली गलौच की और फिर सबने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। ये सब बाजार में काफी देर चलता रहा लेकिन न तो यहां पुलिस पहुंची और न ही किसी आम आदमी ने ये सब रोकने की कोशिश की। ये सब इलाके में चिंता का विषय बना हुआ है और लोग इसे लेकर पुलिस पर भी सवाल खड़े कर रहे है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद जिले के आला पुलिस अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया है, वीडियो के आधार पर पीड़ित युवक को थाने में बुलाया गया है और मामले की जांच कराई जा रही है।
0
comment0
Report
DPDharmendra Pathak
Oct 24, 2025 10:52:41
Chatra, Jharkhand:BIG BREAKING CHATRA चतरा : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर दिन के उजाले में लूट की घटना को अंजाम देकर दहशत फैला दी है। थाना से मात्र पांच किलोमीटर दूर गोलकाबर गांव में SBI के CSP संचालक विकास कुमार से हथियार के बल पर लाखों की लूट हुई है। संचालक विकास कुमार ने बताया कि अपाची बाइक पर सवार चार अपराधी आए और उन्हें बंदूक की नोक पर लूटपाट कर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना पुलिस अपनी PCR वैन के साथ अपराधियों का पीछा करने में जुट गई। पुलिस के मुताबिक, अपराधी पीछा करते देख दंदाहा घाटी मयूरहंड के जंगल में भाग निकले हैं। इटखोरी थाना प्रभारी ने बताया कि चार बाइक सवार अपराधियों ने CSP संचालक से पैसा और फोन लूट लिया है। पुलिस ने पूरे जंगल की घेराबंदी कर सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही फरार अपराधियों को पकड़ लेंगे।
0
comment0
Report
SSSwapnil Sonal
Oct 24, 2025 10:52:29
Patna, Bihar:जेपी नड्डा पहुंचे बीजेपी कार्यालय लोकेशन पटना बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे बीजेपी कार्यालय , इस दौरान जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वागत किया । कार्यकर्ता ने गुलाब का फूल देकर किया जेपी नड्डा का स्वागत किया ….इसके बाद बीजेपी कार्यालय में जेपी नड्डा के अगुआई में संगठनात्मक बैठक शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक बैठक में विधानसभा स्तर पर पार्टी की कमान, जिम्मेदारियां और बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा होगी… बूथ स्तर पर जिन्हें जिम्मेदारियां दी गई है वो कैसा काम कर रहे हैं उसकी भी समीक्षा करेंगे , जेपी नड्डा बैठक में बीजेपी नेताओं को टिप्स देंगे की तेजस्वी और विपक्ष को चुनाव में कैसे घेरा जाये ।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Oct 24, 2025 10:51:53
Bokaro Steel City, Jharkhand:छठ पूजा में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए बोकारो कोर्ट से सजा याप्ता आरोपी सुनील राम उर्फ सुनील डोम को बोकारो पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। बोकारो में कई थानों में चोरी की वारदात कर फरार रहने वाला यह अपराधी ACJM कोर्ट से भी सजा प्राप्त था। यह आरोपी बोकारो जिले के कई थाना क्षेत्र में दूर-दूर तक घरों को निशाना बना चुका था, जिसमें सेक्टर 4 थाना क्षेत्र, सिटी थाना क्षेत्र, सेक्टर 12 थाना क्षेत्र, बालीडीह थाना क्षेत्र, चंद्रपुरा और दुग्दा थाना क्षेत्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार उसने 10 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है और वह सेक्टर 4 स्थित झोपड़ी में रहता है। 2013 में बरामद सोने के आभूषण चोरी के मामले में भी बोकारो कोर्ट ने उसे सजा सुनाई थी। टास्क फोर्स की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाई गई थी और बीती रात ही ये पकड़ा गया।
0
comment0
Report
RKRaj Kumar Bhati
Oct 24, 2025 10:51:27
Delhi, Delhi:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में खतरनाक अपराधी को गिरफ्तार किया है... दक्षिणी रेंज CrIme ब्रांच की टीम ने एक खतरनाक व वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रीतम उर्फ राहुल उर्फ जॉनी (23), निवासी आनंद पर्वत, दिल्ली के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी मालवीय नगर के प्रेस एन्क्लेव रोड सर्विस लेन से की गई। जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई 2025 को आरोपी प्रीतम और उसके साथी शानू ने बलजीत नगर के गुलशन चौक स्थित एक किरана दुकानदार से जबरन पैसे की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने दुकान पर फायरिंग की, जिसमें दुकान मालिक की टांग में गोली लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में शानू पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि प्रीतम स्थान बदलकर छिपता फिर रहा था। क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने तकनीकी और मैनुअल सुरागों के आधार पर आरोपी को दबोचा। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की गई, जिसकी चोरी की रिपोर्ट पीएस साकेत में दर्ज थी। पुलिस के अनुसार प्रीतम का आपराधिक इतिहास गहरा है और उस पर हत्या, लूट और हत्या के प्रयास जैसे 5 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top