Back
अरावली की सुरक्षा पर भाजपा मंत्री का कांग्रेस पर सख्त पलटवार
ADAbhijeet Dave
Dec 22, 2025 13:02:16
Ajmer, Rajasthan
अरावली मुद्दे पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा के बयान पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कड़ा पलटवार किया है। अजमेर में मीडिया से बातचीत के दौरान रावत ने कहा कि गोविन्द डोटासरा के कान में कोई कुछ भी बोल देता है और वे उसी पर “बजने” लगते हैं। कांग्रेस का यह प्रदर्शन उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है।
सुरेश सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस के इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि उन्हें भगवान राम से चिढ़ है। राम हमारी प्राणवायु हैं, लेकिन कांग्रेस उनसे छीनना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी खोई हुई साख को बचाने का असफल प्रयास कर रही है और जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।
अरावली पर्वतमाला के मुद्दे पर बोलते हुए रावत ने कहा कि इस विषय में लोगों को जानबूझकर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद अरावली पहले से कहीं अधिक संरक्षित होगी। सरकार की मंशा अरावली को नुकसान पहुंचाने की नहीं, बल्कि इसे पूरी तरह सुरक्षित रखने की है।
उन्होंने कहा कि अरावली केवल एक पर्वतमाला नहीं, बल्कि प्रदेश की अमूल्य धरोहर और जल, पर्यावरण व जीवन संतुलन की आधारशिला है। भाजपा सरकार इसके संरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHITESH SHARMA
FollowDec 22, 2025 14:19:140
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 22, 2025 14:18:570
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 22, 2025 14:17:530
Report
DPDharmendra Pathak
FollowDec 22, 2025 14:17:280
Report
1
Report
RKRaj Kishore
FollowDec 22, 2025 14:17:010
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowDec 22, 2025 14:16:460
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 22, 2025 14:16:310
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 22, 2025 14:15:100
Report
0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 22, 2025 14:09:150
Report
KRKishore Roy
FollowDec 22, 2025 14:08:500
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowDec 22, 2025 14:08:090
Report
PVPankaj Verma
FollowDec 22, 2025 14:07:430
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowDec 22, 2025 14:07:270
Report