Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ajmer305001

Ajmer's VIP Dargah Link Road in a Poor State, Pedestrians at Risk

MKMohammed Khan
Oct 08, 2025 06:30:57
Ajmer, Rajasthan
राजस्थान के शहर अजमेर की वीआईपी दरगाह संपर्क सड़क का इन दिनों बेहद बुरा हाल है। इस सड़क पर राहगीरों को अपनी जान जोख़िम में डाल कर गुजरना पड़ रहा है। अब तो हाल ये हो गया है कि आय दिन एक्सीडेंट हो रहे है और लोग ज़ख़्मी हालात में हॉस्पिटल पहुंच रहे है। लेकिन बावजूद इसके जिला इंतजामिया इस टूटी फूटी सड़क की तरफ कोई तवज्जो नही दे रहा है, इसी बात से ख़फ़ा मकामी बाशिंदों में गुस्सा देखा जा रहा है। वीआईपी दरगाह संपर्क सड़क के नाम से मशहूर इस ख़स्ता रास्ते को लेकर म्युनिसिपल काउंसलर से लेकर जिला इंतजामिया के आला अफ़सरान को भी मकामियो ने आगाह किया। लेकिन 6 महीनों की दुश्वारियों के बावजूद भी अब तक कोई फ़रियाद सुनने वाला नही। मोटर कार से लेकर बाइक सवार राहगीरों को अपनी जान जोखिम में डाल कर इस ख़स्ता हाल रास्ते से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है। राहगीरों का कहना है कि आय दिन किसी ना किसी को सड़क हादसे का शिकार होना पड़ता है। बच्चे,बूढ़े और ख़्वातीन इस मुसीबत से ज्यादा परेशान है। सड़क पर कई जगह बड़े बड़े गड्ढे और कीचड़ आलूदगी से कई लोग गिर कर ज़ख़्मी भी हो चुके है। मकामियो के मुताबिक़ इस नागफणी सड़क को वीआईपी दरगाह सम्पर्क सड़क कहा जाता है क्योंकि इस सड़क से ज़ायरीन दरगाह शरीफ़ हाजिरी के लिए पहुंचते है। दरगाह के खादिम सैय्यद कुतबुद्दीन सखी के मुताबिक़ वीआईपी दरगाह संपर्क सड़क को बड़ी जद्दोजहद और आंदोलन के बाद हुकूमत ने बनाया था। इस सड़क को मकामियो और ज़ायरिन को सोहलियत फ़राहम कराने के लिए 1993 में बनाया गया था। लेकिन आम इंसान को इससे राहत की जगह ज़हमत उठानी पड़ रही है। आये दिन हादसे पेश आ रहे है। ऐसे में जिला इंतजामिया और हुकूमत को इस ख़स्ता हाल सड़क की तरफ खास तवज्जो देने की ज़रूरत है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMANIL MOHANIA
Oct 08, 2025 08:45:41
Nuh, Haryana:नूंह अनाज मंडी में धान व बाजरे की आवक बढ़ी, लेकिन किसानों को नहीं मिल रहा सही दाम। नूंह की अनाज मंडी इन दिनों किसानों की फसलों से भरी हुई दिखाई दे रही है। मौसम के बदलते मिजाज और बीच-बीच में हुई बरसात के कारण किसान अपनी फसल को लेकर तेजी से मंडी पहुंच रहा है। मंडी में इस समय धान के साथ-साथ बाजरे की भी अच्छी आवक हो रही है, जिससे मंडी लवा-लव नजर आ रही है। हालांकि, फसल की बढ़ती आवक के बावजूद किसानों के चेहरों पर निराशा साफ झलक रही है। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा तय किए गए समर्थन मूल्य (MSP) के अनुसार उनकी फसल की खरीद नहीं की जा रही है। सरकार ने बाजरे का समर्थन मूल्य 2775 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है और भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को प्रति क्विंटल 575 रुपए अतिरिक्त देने की बात कही गई है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य नहीं मिल रहा है। आश मोहम्मद, हमीद, रतन सिंह किसानों ने बताया कि मंडी में बाजरे में कमी बताकर रिजेक्ट किया जा रहा है और कम रेट पर खरीदा जा रहा है। वहीं, धान लेकर पहुंचे किसानों का कहना है कि बारिश की वजह से फसल में नमी आने के कारण आढ़ती धान को कम दामों में खरीद रहे हैं। जब इस विषय में महेंद्र कुमार गोयल मंडी आढ़ती से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बारिश के कारण फसल में नमी जरूर है, लेकिन फिर भी किसानों की फसल खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि नमी होने के बावजूद किसान की उपज को मंडी में खरीदा जा रहा है। वहीं मनोज कुमार मार्केट कमेटी अधिकारी ने बताया कि इस बार नूंह अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद नहीं हो रही है। धान की खरीद आढ़तियों द्वारा खुली बोली के माध्यम से की जा रही है। बाजरे की सरकारी खरीद जरूर शुरू की गई है, लेकिन लगातार हुई बरसात के कारण फसल की गुणवत्ता पर असर पड़ा है, जिसकी वजह से सरकारी खरीद नहीं की गई। अधिकारियों के अनुसार, अब तक मंडी में करीब 6000 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद हो चुकी है। भावांतर भरपाई योजना के तहत सरकार किसानों के खातों में 575 रुपए प्रति क्विंटल की दर से राशि डाली जाएंगी। कुल मिलाकर, इस बार नूंह जिले के किसानों को मौसम की मार और खरीद की सुस्त रफ्तार दोनों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर फसल तैयार होने के बाद किसान मंडी तक पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हें अपनी मेहनत की कीमत न मिलने से मायूसी झेलनी पड़ रही है。
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Oct 08, 2025 08:34:27
Cooch Behar, West Bengal:কোচবিহার -ভয়াবহ বন্যায় বহু বন্যপ্রাণী নদীর জলে চলে এসেছে মাথাভাঙা ২ ব্লকের বিভিন্ন এলাকায়। এরকমই বন্য শূকরের আক্রমণে গতকাল একজন মারা যায়। ফের আজ ঘোকসাডাঙ্গা একই এলাকার আরেক ব্যক্তি নিহত হয়। বনদপ্তরের রেসকিউ টিম কুনকি হাতি, ড্রোন, ঘুমপাড়ানি বন্দুক সহ বিশষ প্রশিক্ষিত টিম বন্যপ্রাণীগুলিকে আয়ত্তে আনার চেষ্টা করছে। গতকাল রাতে নদীতে মাছ ধরতে গিয়ে হিংস্র বন্য শূকরের আক্রমণে প্রাণ হারায় কাশিকান্ত বর্মন। স্থানীয় পঞ্চায়েত সদস্য স্বপন বর্মনের বাবা। আর পরশु রাতের নিহত ছিলেন ধীরেন বর্মন । বনদপ্তর এর আধিকারিকরা ঘটনার স্থলে রয়েছেন । ঘটনার খবর পেয়ে ঘটনার স্থলে ছুটে যান তৃণমূল নেতা পার্থপ্রতিম রায়।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Oct 08, 2025 08:34:16
Jamui, Bihar:जमुई: मंगलवार की देर रात करीब एक बजे झाझा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित एक घर के दूसरे तल्ले की खिड़की पर अज्ञात बदमाशों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया। घटना में खिड़की के शीशे चकनाचूर होकर चारों ओर बिखर गए। बताया जाता है कि बदमाशों ने घर पर दो बम फेंके थे।अचानक हुए धमाके से घर के सभी सदस्य नींद से जाग गए और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गृहस्वामी को थाने में आवेदन देने की सलाह दी। बुधवार की सुबह गृहस्वामी जितेंद्र कुमार बरनवाल उर्फ पिंटू झाझा थाना पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका पुरानी बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। घटना के वक्त पूरा परिवार घर में सोया हुआ था, तभी खिड़की पर एक के बाद एक दो बम फेंके गए, जिससे खिड़की टूट गई और कमरे में बारूद की गंध फैल गई। गृहस्वामी ने कहा की मैं एक व्यवसायी हूं और मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। घर पर बमबाजी के बाद पूरा परिवार भयभीत है। आसपास के लोग भी डर के साए में हैं। इधर झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है लेकिन बमबाजी की बात झूठी है जबकि पटाखा छूटने की बातें सामने आ रही है आपसी विवाद के कारण बम चलने की बात कही जा रही है ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
0
comment0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
Oct 08, 2025 08:33:27
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को मजदूरों से पंगा लेना भारी पड़ गया है. बुधवार को रोजगार पर निकले मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को परडीह चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया और कागजात की मांग की. नहीं दिखाने पर चालक के साथ मारपीट भी की गईं, जिससे मजदूर आक्रोषित हो उठे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. मजदूरों का आरोप है कि कागजात को लेकर आए दिन ट्रैफिक पुलिस आम लोगों को परेशान करती है. किसी भी वाहन से जब वह रोजगार के लिए शहर की ओर आते हैं ओवरलोड का हवाला देकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालक को पकड़ लिया जाता है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है जिससे हर दिन उनका काम छूट जाता है. सभी मजदूर चांडिल से जमशेदपुर के बावनगोड़ा जा रहे थे. मजदूरों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी हाजिरी नहीं मिलेगी तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा. उधर जब पुलिस से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो कैमरे के सामने आने से बचते रहे. काफी देर समझाने पर मजदूरों का गुस्सा शांत हुआ, और जाम को खाली करवाया गया।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Oct 08, 2025 08:32:27
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला 1 दिन के दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वे नागपुर अस्पताल में भर्ती बच्चों से मिले हैं। उनके मुताबिक 4 बच्चों की हालत अभी भी नाजुक है, जबकि 1 बच्चे की तबीयत में सुधार देखने को मिला है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि अब तक 20 बच्चों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं बाकी बच्चों को 24 घंटे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। आईएमए की हड़ताल की चेतावनी पर उन्होंने कहा कि उन्होंने डॉक्टर समुदाय से बात की है और उन्हें हड़ताल पर न जाने की अपील की है। हालांकि डॉक्टर समुदाय ने 1 घंटे का समय मांगा है और कहा है कि वे अपने प्रांतीय और राष्ट्रीय अध्यक्षों से चर्चा के बाद निर्णय लेंगे。
0
comment0
Report
SYSHRIPAL YADAV
Oct 08, 2025 08:32:07
Raigarh, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, आरकेएम पावर प्लांट हादसा सक्ती जिले के डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट का चैन टूटने से ऊपर जा रहे मजदूर नीचे गिरे, हादसे में चार मजदूरों की मौत, छह गंभीर रूप से घायल, सभी घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल लाया गया, डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित किया, छह की हालत नाजुक, हादसा किलन की सफाई के लिफ्ट में चढ़कर जा रहे थे तार टूटने से हुआ हादसा, 60 मीटर ऊपर जाना था मजदूरों को लेकिन 40 से 50 मीटर ऊपर पहुंचाने के बाद हुआ हादसा, मरने वाले मजदूर उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिला के निवासी बताए जा रहे हैं, रायगढ़ जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए जिंदल हॉस्पिटल से लेने की है तैयारी, बाइट 01 रामविलाश गुप्ता मजदूर बाइट 02 हीरालाल खरवार , प्रत्यक्षदर्शी परिजन
0
comment0
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
Oct 08, 2025 08:31:43
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर के एरोड्रम इलाके में हिंदूवादियों ने एक सेक्स रैकेट पर दबिश दी। यहां 4 महिलाएं और 2 युवक मिले, जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सभी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अब पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।हिंदूवादी संगठन को रहवासियों ने जानकारी दी की छोटा बांगड़दा इलाके में एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। इसके बाद टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। यहां एक युवक और युवती बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पूछताछ करने पर दो युवतियों ने बताया कि दो महिलाएं यहां सेक्स रैकेट संचालित कर रही हैं, जो उन्हें पीथमपुर से इंदौर काम के लिए बुलाती थीं。 जब संबंधित महिला से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसने कई जगह शुलभ शौचालय में अपना नंबर लिखा है। नंबर के साथ उसने यह भी लिखा था कि जिसे भी लड़कियां चाहिए, उससे संपर्क करे। इसी के जरिए वह अपना काम संचालित करती थी。 यहां हिंदूवादियों ने महिला संचालक के मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो और वॉट्सऐप चैट भी पुलिस को सौंपे हैं, जिन्हें वह कस्टमर को बुलाने के लिए भेजती थी। सूत्रों के मुताबिक, एरोड्रम थाने के खुफिया पुलिसकर्मियों को यहां अवैध देह व्यापार के अड्डे के बारे में जानकारी थी, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने इसके लिए हिंदूवादियों को जानकारी दी。 बाईट- नरेंद्र रघुवंशी ( उपनिरीक्षक थाना एरोड्रम)
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top