icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CBI ने भोजपुर आरा में रिश्वत लेते ओवरसियर को गिरफ्तार किया

Mumbai, Maharashtra:भ्रष्टाचार के खिलाफ आजकल सरकार काफी शख्त रुख अपना जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम नजर आ रही है। तभी तो भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी बाबुओं को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है। ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से है जहाँ भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के आरा स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के ओवरसियर पुरुषोत्तम कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। CBI की इस कार्रवाई से प्रशासनिक आलाकमानों और डाक विभाग के कर्मचारियों में भारी हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम स्थित उप डाकघर में तैनात एक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से सरकारी काम कराने और फाइलों पर हस्ताक्षर करने के एवज में ओवरसियर द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित GDS हर तीन महीने पर 10 हजार रुपए की इस अवैध मांग से बेहद परेशान था।्तंग आकर उसने इस पूरे मामले की शिकायत CBI से की। शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने बेहद गोपनीय तरीके से मामले की सत्यता की जांच की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद CBI ने एक सुनियोजित ट्रैप तैयार किया। रविवार की शाम योजना के तहत शिकायतकर्ता ग्रामीण डाक सेवक आरा स्थित ओवरसियर के सरकारी आवास पर पहुंचा और निर्धारित 10 हजार रुपए उसे सौंपे। जैसे ही रुपए देने की प्रक्रिया पूरी हुई, पहले से ही आसपास मुस्तैद CBI की टीम ने मौके पर धावा बोल دیا। अचानक टीम को देखकर आरोपी ओवरसियर बुरी तरह घबरा गया और उसने घूस के पैसे को तुरंत बाहर फेंक दिया। हालांकि, सतर्क अधिकारियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के परिजनों ने कुछ देर के लिए विरोध भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद नवादा थाने की पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। चर्चा है कि पुरुषोत्तम कुमार हेड पोस्ट ऑफिस में इंस्पेक्टर कार्यालय से संबद्ध था और ग्रामीण डाक सेवकों से अवैध वसूली में संलिप्त था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी का दो दिन पहले ही प्रमोशन के बाद अरवल ट्रांसफर हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद वह आरा में ही जमा हुआ था और भ्रष्टाचार के इस खेल को अंजाम दे रहा था। फिलहाल, CBI आरोपी को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच जारी है। हालांकिर इस गिरफ्तारी पर सी बी आई के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई और तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
0
0
Report

भीलवाड़ा में बंद दुकान में आग, दमकल ने नियंत्रण पाया, कोई हताहत नहीं

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा राजस्थान Name Surendra Sagar District Bhilwara Location Suwana Bhilwara भीलवाड़ा शहर के अंदर एक बंद पड़ी दुकान में अचानक आग लगने की सूचना से आस पास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई ये बंद दुकान शहर के भोपागंज मोची मार्केट में स्थित हैं जो कि कई समय से खाली पड़ी हुई थी केवल एक पानी की मोटर राखी हुई थी नगर निकाय की दो दमकल आग की सूचना पर मौके पर पहुंची वही आग की घटना को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई दोनों दमकलों ने आग पर काबू पाया आग के चलते किसी प्रकार का नुकसान ओर जनहानि नहीं हुई । दुकान में आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा हैं मौके पर पहुंची सुभाष नगर पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही हैं
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए 7 भवनों पर बुलडोजर, दिसंबर में सड़क बनेगी

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन,भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू। चौड़ीकरण की जद में आने वाले 7 भवनों पर आखिरी चरण में आज चलाया जा रहा बुलडोजर। दालमंडी में चिह्नित किये गये 7 मकान ध्वस्तीकरण की जद में शामिल। काशी विश्वनाथ धाम के पास चौक थाने के बगल से महाराजा काशी नरेश के मकान पर चला बुलडोजर। चौड़ीकरण की जद में आए सभी भवनों के लिए कल ही करायी गयी थी मुनादी। दालमंडी क्षेत्र में मार्ग चौड़ा कर जाम की समस्या खत्म करने की के लिए बनाया जा रहा मॉडल सड़क। PWD के अधिकारी के मुताबिक अब तक 132 करोड़ दिया गया मुआवजा, 181 भवन व 6 मस्जिदों पर हुई कार्रवाई। अब आज अंतिम चरण में ध्वस्तीकरण के बाद दिसंबर में बनकर सड़क होगी तैयार।
0
0
Report

गुलदार से बचाने के लिए सेला गांव में कुत्तों पर कांटेदार बेल्ट का जुगाड़

Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --गुलदार के खौफ में बिजनौर के गांव का अनोखा जुगाड़, कुत्तों के गले में बांधी ‘कांटेदार बेल्ट’ रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --बिजनौर मे जंगल से निकलकर आबादी के आसपास पहुंच रहे गुलदारों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा खतरा उन पालतू जानवरों पर है, जो घरों के आसपास या गांव की गलियों में घूमते रहते हैं। इसी डर के बीच चांदपुर तहसील के शिवाला कलां क्षेत्र के गांव सेला में ग्रामीणों ने कुत्तों को गुलदार से बचाने के लिए एक ऐसा देसी इंतजाम किया है, जिसे देखकर हर कोई चौंक रहा है। वीओ --ग्रामीणों ने कुत्तों के गले में खास तरह की बेल्ट बांधनी शुरू की है। इस बेल्ट पर बाहर की तरफ लोहे की कई नुकीली कीलें लगी हैं। देखने में यह किसी तरह के छोटे सुरक्षा कवच जैसी लगती है। ग्रामीणों का मकसद साफ है—अगर गुलदार कुत्ते की गर्दन पकड़ने की कोशिश करे तो उसके लिए ऐसा करना आसान न रहे। दरअसल, ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार जब कुत्ते को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है तो उसकी गर्दन को निशाना बनाता है। ऐसे में लोगों ने सोचा कि अगर गर्दन के आसपास ही ऐसा इंतजाम कर दिया जाए, जिसे पकड़ना मुश्किल हो, तो शायद कुत्ते को गुलदार के हमले से बचाया जा सके। इसी सोच से तैयार हुई यह नुकीली बेल्ट अब गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। मजबूत पट्टे पर लोहे की कीलें इस तरह लगाई गई हैं कि वे बाहर की तरफ रहें। कुत्ते के गले में बेल्ट बांधने के बाद उसकी गर्दन के आसपास कीलें दिखाई देती हैं। सेला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में गुलदार की आवाजाही के कारण पालतू जानवरों को लेकर लगातार डर बना रहता है। खासकर कुत्तों के लिए खतरा ज्यादा है। इसी वजह से ग्रामीणों ने अपनी तरफ से यह तरीका अपनाया है। गांव के लोगों का कहना है कि जब तक गुलदारों की आवाजाही पूरी तरह कम नहीं होती, तब तक पालतू जानवरों को लेकर अतिरिक्त सावधानी जरूरी है। हालांकि यह देसी उपाय ग्रामीणों की अपनी कोशिश है, गुलदार से बचाव के लिए वन विभाग की सलाह और सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देना भी जरूरी है। फिलहाल, सेला गांव की यह ‘कांटेदार बेल्ट’ आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गई है। गुलदार के डर के बीच ग्रामीणों का यह देसी जुगाड़ भले ही अनोखा हो, लेकिन इसके पीछे अपने पालतू जानवरों को बचाने की चिंता साफ दिखाई देती है। बाइट --स्थानीय ग्रामीण बाइट --महेश गौतम रेंजर वन विभाग
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं लॉयंस क्लब ने 60 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं लॉयंस क्लब झुंझुनूं ने 60 वरिष्ठजनों का किया आत्मीय सम्मान 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजूर्गों को शॉल, साफा व दुपट्टा ओढ़ाया सम्मान पाकर वरिष्ठजनों के चेहरों पर दिखी खुशी और अपनापन खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित हुआ वृद्धजन सम्मान समारोह वरिष्ठजनों ने साझा किए जीवन के अनुभव, मिला सम्मान का सुख कार्यक्रम में समाज की अनमोल धरोहर वरिष्ठ नागरिकों का हुआ अभिनंदन नहीं पहुंच सके बुजुर्गों के घर जाकर क्लब देगा सम्मान पत्र केशरदेव—श्रीमोहन तुलस्यान, सीए अर्जुनलाल केडिया, रामावतार हलवाई आदि का हुआ सम्मान उम्र भले ही 75 वर्ष से अधिक हो गई हो, लेकिन जब सम्मान के साथ कोई अपना बनकर सामने आए तो चेहरे पर मुस्कान और आंखों में खुशी अपने आप उतर आती है। कुछ ऐसा ही भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला लॉयंस क्लब झुंझुनूं के वृद्धजन सम्मान समारोह में। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में सर्व समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के 60 वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान किया गया। समारोह का आयोजन श्रीमती गिन्नी देवी राधावल्लभ जी खेतान चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। समारोह में लॉयन श्यामसुंदर जालान, केशरदेव तुलस्यान, सीए अर्जुनलाल केडिया, रामावतार हलवाई, ताराचंद गुप्ता भोड़कीवाला, श्रीमोहन तुलस्यान सहित कुल 60 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। वर्षों के अनुभव और जीवन की लंबी यात्रा के साक्षी इन वरिष्ठजनों के लिए यह आयोजन सिर्फ सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनों के बीच बैठकर अपनापन महसूस करने का अवसर भी बना। लॉयंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि जो वरिष्ठजन किसी कारणवश समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। लॉयंस क्लब झुंझुनूं की टीम उनके घर पहुंचकर ससम्मान अभिनंदन पत्र भेंट करेगी। यानी सम्मान समारोह में नहीं पहुंच पाने वाले बुजुर्ग भी इस आत्मीय पहल से अछूते नहीं रहेंगे。 बाइट : डॉ. डीएन तुलस्यान, अध्यक्ष, लॉयंस क्लब, झुंझुनूं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बारापुल्ला फेज-3 खुला, घंटों जाम से लोग परेशान—ट्रैफिक बना नया सिरदर्द

New Delhi, Delhi:जाम दिखते हुए वाक्थ्रू, लोगो की बाइट दिल्ली में बारापुल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर के फेज-III के खुलने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि ट्रैफिक की समस्या कम होगी, और लोगों को पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम होने की उम्मीद थी, लेकिन अब लोगो के एलिवेटेड कॉरिडोर के फेज-III पर लोगो घंटे जाम से झूझना पड़ रहा है। बोटलनेक जाम की वजह है बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन 29 सितंबर को हुआ था, 10 सालों की देरी से बना ये कॉरिडोर दिल्ली एनसीआर के ट्रैफिक सुधार में गेमचेंजर साबित होने का दावा किया गया था बारापूला फेज-3 पूर्वी दिल्ली और साउथ दिल्ली को सीधे जोड़ता है, ये नया 3.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर ईस्ट दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 को सराय काले खां से जोड़ता है, इससे मयूर विहार फेज-1 से एम्स और आईएनए तक की कुल लंबाई 9 किमी का बिना सिग्नल वाला है। लेकिन अब सभी दावे फेल साबित हो रहे है। लोगो को घंटो जाम से जूझना पड़ रहा है। गाड़ियो की रफ़्तार इस कॉरिडोर पर आकार रुक जा रही है। सबसे बड़ी समस्या बारापुल्ला फ्लाईओवर पर बना संरचनात्मक बोटलनेक है, जिस जगह कई दिशाओं से आने वाला ट्रैफिक एक संकरी सड़क पर आकर मिल रहा है। जिसके चलते लोगो को जाम से जूझना पड़ रहा है। मयूर विहार फेज-1 से एक तरफ़ का कॉरिडोर तीन लेन का है जोकी आगे जाकर बोटलनेक में तब्दील होता है।
0
0
Report

9-10 वर्ष की बच्चियों से छेड़छाड़: बुजुर्ग हिरासत में, वीडियो वायरल

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में 9 और 10 साल की दो सहेलियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सावरी माता मंदिर में दर्शन करने गई मासूमों के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने अश्लील हरकतें कीं। घटना का पता चलते ही परिजन और स्थानीय महिलाओं ने आरोपी बुजुर्ग को मौके पर ही पकड़ कर चप्पल और डंडों से जमकर पीटा। आरोप है कि वहां मौजूद नंदकिशोर सोनी ने उन्हें प्रसाद के रूप में टॉफी दी और पास बिठा लिया। इसके बाद उसने मासूमों के साथ गलत हरकतें शुरू कर दीं। आरोपी ने एक बच्ची के फ्रॉक की चेन खोलने का प्रयास भी किया, जिससे घबराकर दोनों बच्चियां घर भाग गईं और परिजनों को पूरी बात बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण गड़िया मोहल्ला पहुंचे, जहां आरोपी छिपा हुआ था। बच्चियों ने पहचान की, जिसके बाद वहां मौजूद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने आरोपी को चप्पलों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के दौरान आरोपी रोते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर सोनी को हिरासत में ले लिया। महिला थाने में आरोपी के खिलाफ BNS, पॉक्सो एक्ट और SC/ST एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

हरियाणा में नर्सिंग स्टाफ ने ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में हड़ताल की घोषणा

Kaithal, Haryana:ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग स्टाफ, 5 से 7 अक्टूबर तक दो घंटे की हड़ताल एंकर: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग स्टाफ पर लागू की जा रही मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध शुरू हो गया है। नर्सिंग ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने इस पॉलिसी से होने वाली परेशानियों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि इस पॉलिसी के कारण कई कर्मचारियों का तबादला उनके घर से काफी दूर हो सकता है। नर्सिंग स्टाफ में बड़ी संख्या में महिलाएं काम करती हैं, जिनके ऊपर बच्चों, बुजुर्ग माता-पिता और परिवार की जिम्मेदारी भी होती है। ऐसे में दूर तबादला होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नर्सिंग कर्मचारियों का कहना है कि वे अस्पतालों में सुबह, शाम और रात की शिफ्ट में काम करते हैं। कई कर्मचारी 24 घंटे स्वास्थ्य संस्थाओं में उपलब्ध रहकर मरीजों की सेवा करते हैं। ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में ड्यूटी के दौरान उन्हें आने-जाने और सुरक्षा से जुड़ी परेशानियां भी होती हैं। एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि नर्सिंग स्टाफ की परिस्थितियों को देखते हुए मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को उन पर लागू न किया जाए। विरोध के तौर पर नर्सिंग स्टाफ ने 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी की। इसके बाद अब 5, 6 और 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। नर्सिंग स्टाफ ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। बाइट हड़ताली स्टाफ नर्स
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top