140126
पंजाब में बेरोजगार अध्यापकों का धरना, खून से लिखा सीएम और शिक्षा मंत्री को पत्र
Naya Nangal, Punjab:ईटीटी टेट पास 5994 बेरोजगार अध्यापक यूनियन पंजाब के सदस्य शनिवार से स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के गांव में धरने पर बैठे हैं। आज इन बेरोजगार अध्यापकों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के नाम अपने खून से पत्र लिखा। उन्होंने मांग की है कि पंजाब सरकार सभी 5994 अभ्यर्थियों को 5 सितंबर से पहले स्कूलों में ज्वाइन करवाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाढ़ आकलन पर केंद्रीय टीम के कार्यक्रम पर विपक्ष कांग्रेस का निशाना
Patna, Bihar:पटना बिहार में बाढ़ क्षति आकलन को लेकर आई केंद्रीय टीम को लेकर विपक्ष ने निशाना साधा है, कांग्रेस ने कहा कि 2008 में कोसी तटबंध टूटी तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी.. पीएम मनमोहन सिंह में खुद बिहार का दौरा किया था और एक हजार करोड़ रुपए का विशेष पैकेज बाढ़ के लिए दिए साथ ही सवा लाख मैट्रिक टन अनाज बिहार को मुहैया कराया गया लेकिन दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी जी ने संवेदना के दो शब्द भी नहीं कहे और अब आकलन की ही बात कही जा रहे है, कांग्रेस काम करती थी बीजेपी जुमलाबाजी करती है बाइट 1 शिशिर कौंडिल्य, कांग्रेस प्रवक्ता आरजेडी ने भी केंद्र और राज्य सरकार पर बाढ़ के मसले पर निशाना साधा है, केंद्रीय टीम के प्रस्तावित दो दिन के कार्यक्रम में बदलाव कर एक दिन में लौट जाने पर भी आरजेडी ने निशाना साधा और कहा कि इससे उनकी गंभीरता दिखती है वह भी तब आये जब नेता प्रतिपक्ष ने चिट्ठिं लिखी .. बाढ़ क्षति और राहत का नहीं शिवराज सिंह चौहान दिया बत्ती में होने वाले खर्चा का आकलन करने आये थे बाइट 2 शक्ति यादव,आरजेडी मुख्य प्रवक्ता जेडीयू ने विपक्ष के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके समय में क्या होता था सब जानते हैं, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगते राहत और सहायता पहुंचाई जा रही है, मुख्यमंत्री खुद स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं, केंद्र और राज्य सरकार गंभीर है लेकिन विपक्ष अनर्गल बाते करती है बाइट 3 अंजुम आरा,जेडीयू प्रवक्ता बीजेपी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के खाते में पैसे भी भेजे गए है। डीबीटी के जरिए,खाना पीना ,चारा,दवा से लेकर हर तरह की राहत दी गई है,राहत बचाव अभियान चलाए गए, मुख्यमंत्री खुद बाढ़ का लगातार जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे,उनके समय कागजों पर रहता बचाव होता था,केंद्रीय टीम आयी और आकलन किया जा रहा है अब हकीकत में लोगो को राहत और सुविधा मिल रहे है यही फर्क है उनके समय में और एनडीए के समय में बाइट 4 प्रेमरंजन पटेल,बीजेपी प्रवक्ता0
0
Report
तिवारीपुर में चार किन्नरों ने घर में घुसकर लूटपाट कर दी, महिलाओं के साथ मारपीट
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के कछवां थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में बुधवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि टेम्पू पर सवार होकर आए चार किन्नरों ने घर में घुसकर दो महिलाओं के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात, नकद और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला कछवां थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव का है. पीड़िता रेनू देवी पुत्री अशोक कुमार बिंद ने तहरीर में बताया है कि बुधवार शाम करीब 6 बजे वो अपनी चाची सरिता देवी के साथ घर पर थी, परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे. इसी दौरान एक टेम्पू से चार किन्नर अचानक उनके घर पहुंच गए और जबरन घर के अंदर घुसकर दरवाजा बंद कर लिया. आरोप है कि चारों ने दोनों महिलाओं को घेरकर मारपीट शुरू कर दी. पीड़िता का आरोप है कि उसके बक्से में रखे दो मंगलसूत्र, कान के झुमके, 27 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से मोबाइल फेंकते हुए टेम्पू पर सवार होकर कछवां की तरफ भाग गए. पीड़िता के मुताबिक लूटा गया सामान करीब 2 लाख रुपये का है. घटना के बाद पीड़िता ने अपने चाचा को फोन पर सूचना दी, जो उस वक्त कछवां में सामान खरीद रहे थे. घर लौटते समय मझवां नहरा के पास चाचा को वही चारों किन्नर टेम्पू पर जाते दिखे. उन्हें रोकने पर नोकझोंक शुरू हो गई. इसी दौरान कछवां थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पीड़िता के चाचा का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें बातों में उलझाए रखा और इसी बीच चारों किन्नर सड़क पर करीब 10 मिनट तक कपड़े उतारकर हंगामा करते रहे और पुलिस के सामने से ही फरार हो गए. चाचा ने पुलिस की मिलीभगत का भी आरोप लगाया है. फिलहाल पीड़िता ने थाना कछवां में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
गांव के शौचालय बंद पर ग्रामीण ने लोटा-गला मांगपत्र के साथ ब्लॉक दफ्तर पहुंचा
Amethi, Uttar Pradesh:स्लग- हाथ मे लोटा गले मे मांग लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुँचा युवक उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गांव की एक बुनियादी समस्या को लेकर ग्रामीण ने ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि विकासखंड कार्यालय में मौजूद अधिकारियों का ध्यान उसकी शिकायत की ओर खिंच गया। संग्रामपुर विकासखंड मुख्यालय पर ग्राम सभा पुन्नपुर का एक ग्रामीण हाथ में पानी से भरा लोटा और गले में मांगपत्र लटकाकर ADO पंचायत के कार्यालय पहुंच गया। ग्रामीण का आरोप था कि गांव का सामुदायिक शौचालय करीब तीन महीने से बंद पड़ा है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण ने अधिकारियों से शौचालय को तत्काल खुलवाकर नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की0
0
Report
Advertisement
झीरम घाटी नरसंहार: NIA कोर्ट ने 10 आरोपियों को मृत्युदंड, परिवार ने कहा अधूरा न्याय
Rajnandgaon, Chhattisgarh:झीरम घाटी के बहुचर्चित नक्सली हमले के मामले में एनआईए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए हत्याकांड से जुड़े 10 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इस हमले में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनांदगांव के तत्कालीन विधायक उदय मुदलियार और उनके साथी अलनूर की भी जान चली गई थी। कोर्ट के फैसले के बाद उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार ने इसे अधूरा न्याय बताते हुए कहा है कि उनकी न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और वे सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।झीरम घाटी... छत्तीसगढ़ के इतिहास का वो काला अध्याय, जिसे आज भी याद कर लोग सिहर उठते हैं। 13 साल पहले हुए इस नक्सली हमले ने प्रदेश की राजनीति को झकझोर कर रख दिया था। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को नक्सलियों ने निशाना बनाया था।इसी हमले में राजनांदगांव के तत्कालीन पूर्व कांग्रेस विधायक उदय मुदलियार और उनके साथी अलनूर की भी मौत हो गई थी। अब इतने वर्षों बाद एनआईए कोर्ट ने मामले में 10 आरोपियों को मृत्युदण्ड की सजा सुनाई है।कोर्ट के फैसले के बाद उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि उन्हें फैसले से पूरी तरह संतोष नहीं है। उनका कहना है कि मामले में कई अन्य संदिग्धों और समर्पित नक्सलियों से पूछताछ नहीं की गई। ऐसे में उनके मुताबिक, घटना के सभी पहलुओं और जिम्मेदार लोगों तक पहुंचना अभी बाकी है।जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि उनके परिवार की न्याय की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने संकेत दिया है कि फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी की जा रही है।झीरम घाटी हमले के 13 साल बाद आया यह फैसला निश्चित तौर पर इस मामले की कानूनी लड़ाई में एक अहम पड़ाव है। लेकिन उदय मुदलियार के परिवार की ओर से सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी के ऐलान के बाद साफ है कि झीरम घाटी नरसंहार का यह मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।0
0
Report
नालंदा में 25 वर्षीय युवक की हत्या: प्रेम प्रसंग के शक पर जांच तेज
Pariaunna, Bihar:नालंदा में 25 वर्षीय युवक की हत्या: प्रेम प्रसंग के शक पर परिजनों ने आरोप लगाए। युवक का शव नहर से बरामद हुआ है; सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान गोवाल बिगहा, करायपरसुराय थाना क्षेत्र के शिवम के रूप में हुई है। घटना राढ़ील छिलका और खड्डी लोदीपुर गांव के बीच बताई जा रही है। डीएसपी रामदুলार प्रसाद द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल के सिम के जरिए मृतक की पहचान हुई है। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है ताकि मामले पर से पर्दा हट सके।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
करनाल में टोल प्लाजा के पास रोड एक्सीडेंट, बेटे की मौत के बाद पिता का निधन
Karnal, Haryana:करनाल । नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल के पास हुए रोड एक्सीडेंट में बेटे की मौत के बाद घायल बाप की भी इलाज के दौरान जान चली गई । बुधवार दोपहर को नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास हादसा हुआ था । एक स्कूटी की टक्कर दो गाड़ियों से हो गई थी । स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था । हादसे का श्रीकर हुए दोनों पिता - पुत्र मेरठ के रहने वाले थे । वे मेरठ से करनाल किसी काम से आ रहे थे उसी समय ये हादसा हुआ । पुलिस ने एक गाड़ी कब्जे में ले ली है, वहीं दूसरी गाड़ी की तलाश अभी की जा रही है ।अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मोहम्मद अर्श और मोहम्मद जफर की इस हादसे में जान गई है।0
0
Report
दिलचस्प खबर नहीं मिली, कृपया अधिक जानकारी दें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
सूरतगढ़ थर्मल में कोयला भरे वैगन का बार-बार हादसा, अधिकारी मौके पर
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ थर्मल में बेपटरी हुई मालगाड़ी एक बार फिर बेपटरी हुआ कोयले से भरा वैगन सब क्रिटिकल थर्मल के वैगन टिपलर एक के नजदीक हुआ हादसा वैगन पेलेसमेंट करते समय कांटा संख्या 21/1 के नजदीक उतरा पटरी से कोल हैंडलिंग प्लांट के अधिकारी पहुंचे मौके पर0
0
Report
Advertisement
राजस्थान के पहले सफल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट से नया जीवन मिला
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur SMS अस्पताल की बड़ी उपलब्धि राजस्थान का पहला सफल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट संपन्न 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन स्वस्थ होने पर अस्पताल से मरीज को किया गया डिस्चार्ज 9 वर्षीय ब्रेन डेड बच्ची के अंगदान से संभव हुआ ट्रांसप्लांट 29 अगस्त को जोधपुर से जयपुर ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पहुंचा था लिवर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पूरी सर्जरी निःशुल्क SMS अस्पताल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने हासिल की ऐतिहासिक सफलता राजस्थान में अब तक 86 कैडेवर अंगदान, SMS में हुए 37 अंगदान0
0
Report
राजस्थान का पहला सफल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट, 15 वर्षीय किशोर नया जीवन
Jaipur, Rajasthan:Jaipur SMS अस्पताल की बड़ी उपलब्धि राजस्थान का पहला सफल पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट संपन्न 15 वर्षीय किशोर को मिला नया जीवन स्वस्थ होने पर अस्पताल से मरीज क़ो किया गया डिस्चार्ज 9 वर्षीय ब्रेन डेड बच्ची के अंगदान से संभव हुआ ट्रांसप्लांट 29 अगस्त को जोधपुर से जयपुर ग्रीन कॉरिडोर के जरिए पहुंचा था लिवर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत पूरी सर्जरी निःशुल्क SMS अस्पताल की विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने हासिल की ऐतिहासिक सफलता राजस्थान में अब तक 86 कैडेवर अंगदान, SMS में हुए 37 अंगदान0
0
Report
धमतरी में दो दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला, पुलिस जांच शुरू
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले में दो दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला ग्राम बेलतरा खार के पास नहर का है, जहां नवागांव निवासी ऋषिकेश नेताम का शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है ऋषिकेश नेताम 15 सितंबर को घर से नहाने के लिए निकला था. परिजनों के अनुसार, नहाने के दौरान वह नहर के तेज बहाव में बह गया, जिसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. लगातार दो दिनों तक खोजबीन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका. इसी बीच 17 सितंबर को बेलतरा खार के पास नहर में युवक का शव दिखाई दिया. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही रूद्री पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव का पंचनामा सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
मोदी जन्मदिन पर कांग्रेस का हमला: महंगाई-ते Voice: बेरोजगारी पर बीजेपी पर निशाना, जानिए पूरा मामला
Begun, Rajasthan:रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर कांग्रेस ने सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.. गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में हुई प्रेसवार्ता में पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि पहली बार प्रधानमंत्री का जन्मदिन सरकारी स्तर पर मनाया जा रहा है.. उन्होंने सवाल उठाया कि ग्राम पंचायत और जनपद पंचायतों में हो रहे आयोजनों के लिए क्या शासकीय राशि खर्च की जा रही है और इसका बजट में प्रावधान है या नहीं.. कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार को घेरा.. कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने 36 लाख दीये जलाने के आयोजन पर सवालaghanते हुए कहा कि एक तरफ लोगों से खर्च कम करने की अपील की जा रही है, दूसरी ओर जन्मदिन आयोजनों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं.. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को बेरोजगारी, महंगाई और जनसमस्याओं को लेकर काला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया.. बाइट- धनेंद्र साहू, पूर्व पीसीसी चीफ बाइट- सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस संचार प्रमुख0
0
Report
करनाल: विधायक जगमोहन आनंद को धमकी देने वाले गुलाब मेहला गिरफ्तार, 4 दिन रिमांड
Karnal, Haryana:करनाल । भाजपा विधायक जगमोहन आनन्द को धमकी देने वाले आरोपी पूर्व प्रिंसिपल गुलाब मेहला को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है । देर रात पुलिस टीम आरोपी की मेडिकल जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची । आपको बता दे कि बीते दिनों करनाल में हुए हर्ष एनकाउंटर मामले के चलते रोड समाज ने पुलिस ओर विधायक जगमोहन आनन्द के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था । रोड समाज ने जगमोहन आनंद पर एनकाउंटर के बारे में आरोप लगाए थे । इसी दौरान विधायक और उनके बेटे को पत्र के जरिए दी थी जान से मारने की धमकी मिली थी । विधायक की शिकायत पर इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कल गुलाब मेहला को की रोड समाज का व्यक्ति है उसे गिरफ्तार किया । आरोपी गुलाब ने पत्र के जरिए विधायक ओर उनके परिवार को गन्दी - गन्दी गालियां और अपशब्द भी कहते हुए जान से मारने की धमकी दी थी आरोपी ने खुद को लारेंस बिश्नोई गैंग का एरिया कमांडर बताया था । अब गुलाब की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे 4 दिन के रिमांड पर लिया है । आज मेडिकल के लिए पुलिस गुलाब को अस्पताल में लेकर आई थी ।0
0
Report
खबर का स्पष्ट सार नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
