ऐतिहासिक मंदिर माता जालफा मंदिर में हुई चोरी, माता के गहने, नथ और झुमका लेकर दो चोर हुए फरार
Anandpur Sahib, Punjab:मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह मंदिर के अंदर मां की पूजा कर रहे थे, जबकि बाहर लोग दर्शन करने के लिए बैठे थे। इनमें से एक व्यक्ति काफी देर से मंदिर के दरवाजे के पास बैठा था, जिसे पुजारी ने माता के दरबार में मत्था टेकने आया समझा। जब पुजारी एक मिनट के लिए मंदिर से बाहर गए, तो वही व्यक्ति माता के आभूषण और बालियां उतारकर मंदिर से बाहर चला गया। लोगों का कहना है कि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था जो मोटरसाइकिल पर मंदिर के नीचे खड़ा था। दोनों आभूषण लेकर फरार हो गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
