icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
140118
Bimal KumarBimal KumarFollow13 Sept 2024, 01:16 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पटना: अनंत सिंह के सरकारी आवास खाली कराने के आदेश जारी

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग मोकामा विधायक अनंत सिंह के आवास को किया जा रहा है खाली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को सरकारी बंगला खाली करने को लेकर बीते सोमवार को भवन निर्माण विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया था पूर्व विधायक और जनता दल यूनाइटेड के नेता रही नीलम देवी को पटना के सरकारी आवास माल रोड स्थित आवास मिला हुआ था। भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर 2026 तक आवास खाली करने का निर्देश दिया है। इस आवास में नीलम देवी, विधायक अनंत सिंह अपने परिवार के साथ रहते है। इसी kड़ी में अनंत सिंह ने बयान भी दिया था कि हम आवास खाली कर देंगे आज कुछ मवेशियों को अनंत सिंह के आवास से ले जाया गया है।
0
0
Report

शिक्षकों की जीत: राहुल राज ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार को हराया

Patna, Bihar:सारण से निर्दलीय बिहार विधान परिषद के सदस्य राहुल राज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे... कहा ये शिक्षकों की जीत है। ये मेरी व्यक्तिगत जीत नहीं है, शिक्षकों की जीत है। शिक्षकों ने मुझे सदन भेजने का काम किया है। मैंने एनडीए के प्रत्याशी को नहीं हराया, मैंने कम्युनिस्ट के प्रत्याशी को हराया है। अगर कोई व्यक्ति विगत 10 दिनों के अंदर कम्युनिस्ट विचारधारा से आके एनडीए का उम्मीदवार बन जाता है, तो कार्यकर्ता उसको एक्सेप्ट नहीं कर पाते हैं। और अगर मैं आज भी पुनः अपने बयान पे कायम हूँ—अगर भाजपा-जदयू परिवार का कोई प्रत्याशी चुनावी मैदान में होता, तो जैसे मैंने 20 विधानसभा और 25 विधानसभा का परित्याग किया, पार्टी ने जिसे प्रत्याशी बनाया, उम्मीदवार बनाया, उसके साथ हमने मजबूती से खड़ा होने का काम किया, पुनः मैं यही कार्य करने का काम करता। आप इस चीज को अच्छे से समझिए और जानिए। कम्युनिस्ट... पिछले चुनाव वो कम्युनिस्ट पार्टी से चुनाव लड़े और महज 10-15 दिनों पहले कम्युनिस्ट से उन्होंने जदयू ज्वाइन करने का काम किया। तो क्या कार्यकर्ता इस चीजों को एक्सेप्ट कर पाएगा ग्राउंड स्तर पर? पार्टी की गठबंधन की मजबूरी रही होगी। मैं उस पर टिक्का-टिप्पणी करना उचित नहीं समझता हूँ, क्योंकि कई जगह गठबंधन का... मैं तो इसी घर में था, हूँ और भविष्य में भी रहूंगा। मैं इससे अलग कहाँ रहा? इस विचारधारा से मैं अलग कहाँ रहा? लेकिन शिक्षकों से मैंने बैठक करी... और उसी बातों उपरांत बड़े भाई माननीय सांसद राजीव प्रताप रूडी साहब के साथ जाकर मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलने का काम किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो आपकी बातें हैं, मांगें हैं, वो न्यायसंगत हैं। हम लोग एक-एक करके उसको पूर्ण करने का काम करेंगे, आप आश्वस्त रहिए। और उसी आश्वासन के साथ पुनः मैं अपने घर और परिवार में दिखने का काम करूंगा।"
0
0
Report

दिहौली में अवैध हथियार के मामले में 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर पंचायतीराज चुनाव 2026 की आचार संहिता के दौरान दिहौली थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि थानाधिकारी शैतान सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर राजाखेड़ा रोड से दिहौली जाने वाले नयी सड़क पर आरोपी कुमरसेन पुत्र जीतेन्द्र जाति जाटव उम्र 21 साल निवासी ढभेरा थाना दिहौली को अवैध कट्टा ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने जिसपर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया पुलिस अब हथियार कहां से लाने और किस उद्देश्य से रखा था उसको लेकर कर रही जांच को पूछताछ
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज में बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायियों से साइबर ठगी, अपर पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow3m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जनपद में बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायियों को फोन के माध्यम से ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परतावल निवासी कैलाश प्रसाद रुगटा के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि खेम पिपरा स्थित गुप्ता बिल्डिंग मैटेरियल के संचालक से गिट्टी की गाड़ी मंगवाने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को गाड़ी का मालिक बताकर संपर्क किया। आरोपी ने गाड़ी खाली होने के दौरान तत्काल 60 हजार रुपये अपने खाते में यूपीआई के माध्यम से मंगवा लिए और बाकी भुगतान ड्राइवर को देने की बात कही। बाद में पता चला कि संबंधित व्यक्ति न तो गाड़ी का मालिक था और न ही गाड़ी के वास्तविक मालिक को कोई भुगतान मिला था। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसी तरह बालू सप्लायर परवेज आलम के साथ भी 35 हजार रुपये की ठगी होने की जानकारी दी गई। व्यापारियों ने बताया कि इस मामले में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई है और संबंधित खाते पर रोक लगाए जाने की जानकारी मिली है। व्यापारियों ने मोबाइल नंबर 9005127××× और संबंधित बैंक खाते की जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कमलेश गुप्ता, राजन शर्मा, अरविंद, कृष्ण मोहन, अतुल पटेल, मोहम्मद साजिद, आत्माराम, रमजान, परवेज आलम, जितेंद्र गुप्ता, रहमान खान, बबलू प्रजापति सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
0
0
Report

महराजगंज में लाइसेंस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप, अधिवक्ताओं आज कार्य का किया बहिस्कार कल डीएम

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow4m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। वाहन लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने कल जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से शिकायत की थी । अधिवक्ता जुगल किशोर पटेल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने डीएम को पत्र सौंपकर एआरटीओ और डीटीआई की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग किया था । शिकायती पत्र में बताया गया कि एक जुलाई 2026 से लाइसेंस नवीनीकरण, परिवहन लाइसेंस और स्थायी लाइसेंस का परीक्षण डीटीआई को सौंपे जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि फाइल और परीक्षण शुल्क जमा करने के बाद भी परीक्षण में सफल होने की प्रक्रिया आरआई अपने लॉगइन से पूरी करते हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि डीटीआई की ओर से लाइसेंस के विभिन्न शुल्कों की स्पष्ट सूची उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। वहीं, कथित तौर पर बिचौलियों के माध्यम से अलग-अलग फाइलों में 5,500 से 7,500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग किया था और आज अपने काम का बहिष्कार कर दिया आज ए आरटीओ कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने अपनी कलम रोक दी कहा कि जिला अधिकारी तत्काल इस मामले की जांच कराएं
0
0
Report

महराजगंज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आप कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow6m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश प्रवक्ता पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के राष्ट्रशिल्पी थे। उन्होंने देश की राजनीतिक और भौगोलिक एकता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से एक मजबूत और एकीकृत भारत की नींव पड़ी। देश हमेशा उनके योगदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी सभी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव शिवदयाल यादव, सचिव दामोदर गोयल, नगर अध्यक्ष राममिलन चौरसिया, उद्योग प्रकोष्ठ के कृष्ण कसौधन, राजेश मोहन श्रीवास्तव, प्रमोद जायसवाल, बद्री विशाल गुप्ता, शमानंद शर्मा, महेश अग्रहरी, संतोष अग्रहरि और राधारमण गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
0
0
Report
Advertisement

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Shiv SrivastavaShiv SrivastavaFollow6m ago
Brijmanganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में बृजमनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बनकटी मोड़ के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने थाना बृजमनगंज में मु.अ.सं. 246/26 धारा 69, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और सीओ फरेंदा सुश्री दीप्तिशिखा शर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बृजमनगंज के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 30 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे बृजमनगंज-फरेंदा मार्ग पर बनकटी मोड़ के पास से आरोपी अभिषेक राज विश्वकर्मा (20) को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उप निरीक्षक आलोक यादव, कांस्टेबल अमरनाथ राय और कांस्टेबल विकास पाण्डेय शामिल रहे।
0
0
Report

जालौन में करोड़ों की MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, डकोर थाने के दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड,

AdityaAdityaFollow8m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी करोड़ों की MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, डकोर थाने के दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, जालौन में करोड़ों रुपये की MD ड्रग्स फैक्ट्री पकड़े जाने के बाद एसपी जालौन सुरेश चंद्र रावत ने की बड़ी कार्रवाई, DRI और UP ATS ने संयुक्त छापेमारी कर डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी रमपुरा गांव में संचालित MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का किया था भंडाफोड़, मौके से करोड़ों रुपये की MD ड्रग्स और ड्रग्स बनाने की लैब हुई थी बरामद, छापेमार कार्रवाई के दौरान एजेंसियों ने दो आरोपियों को मौके से किया था गिरफ्तार, फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी न होने और क्षेत्र में निगरानी में लापरवाही बरतने के मामले में एसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, निलंबित होने वालों में हल्का प्रभारी दरोगा प्रेम पाल, हेड कांस्टेबल राजेश पाल और कांस्टेबल अंकित शामिल हैं, जालौन के डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी रमपुरा गांव का मामला। बाइट:- सुरेश चंद्र रावत--एसपी जालौन
0
0
Report

आज लक्ष्मणगढ़ में पंचायतीराज चौथे चरण के लिए नामांकन शुरू

Sikar, Rajasthan:ज़िला - सीकर विधानसभा - लक्ष्मणगढ़ सीकर लोकेशन - लक्ष्मणगढ़ हैडर/हैडलाइन- पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन शुरू, पहले रोज तीन नामांकन पत्र हुए दाखिल एंकर इन्ट्रो- लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव के चौथे चरण को लेकर आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बलारां, नेछवा ओर लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति सदस्यों के लिए आज कुल तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए। नामांकन पत्र दाखिल के पहले दिन लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप तीजू देवी ने ओर वार्ड संख्या 7 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) से लक्ष्मणगढ़ उपखंड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं नेछवा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 के लिए सरिता देवी ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। हालांकि बलारां पंचायत समिति के लिए आज एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
0
0
Report
Advertisement

अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के सफाई कर्मी तीन दिन बाद लौटे

Ajmer, Rajasthan:एंकर - दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर उतरे जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर के सफाई कर्मी आखिर तीन दिन बाद पुनः काम पर लौट आए... तीन दिन से लगातार प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल में गंदगी का साम्राज्य था.. वार्डो सहित लगभग पूरे अस्पताल में जमा कचरे के कारण संक्रमण की संभावना भी बन गई थी... सुबह भी सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर रोष का इजहार किया था.. दोपहर बाद प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज डॉक्टर अनिल सांवरिया ने सफाई सुपरवाइजर को बुलाकर वार्ता की.. वार्ता सफल होने के बाद 4 बजे सफाई कर्मी अपने काम पर लौट आए..
0
0
Report

गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायत चुनावी रैली में भाजपा सरकार पर तीखा हमला

Sikar, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव: गोविंद सिंह डोटासरा ने करी चुनावी जनसभा, भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला खबर सीकर जिला के लोसल में पंचायती राज चुनाव री सरगर्मियां जोर पकड़ ली है. इण क्रम में ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जिला परिषद वार्ड नंबर 12 रा कांग्रेस प्रत्याशी अर पंचायत समिति सदस्य पद का प्रत्याशी जिताण सारू एक बड्ढी जनसभा ने संबोधित करी है.जनसभा में भारी संख्या में पूग्या कार्यकर्ता अर गांव-ढाणी रा लोगां ने संबोधित करता थकां डोटासरा सा’ब भाजपा सरकार री नीतियां पर जम’र निशाना साध्यो अर तीखा जुबानी हमला बोल्या. उण कह्यो के आज री सरकार री जनविरोधी नीतियां ऊं आम जनता त्रस्त हो चुकी है अर पंचायती राज चुनाव में जनता इणरो करारा जवाब देवैला.डोटासरा सा’ब सभा में पूरा विश्वाश जतावता थकां दावा कियो है के सीकर जिला परिषद में कांग्रेस रो ही जिला प्रमुख बणैला अर धोद पंचायत समिति में कांग्रेस रो ही प्रधान चुण्यो जावैला. उण स्थानीय मतदाता सांघा अरज करी के सगळा जणा एकजुट हो’र कांग्रेस रा अधिकृत प्रत्याशी जिताण सारू वोट देवो, ताकै इण क्षेत्र में विकास रा काम तेज गति ऊं हो सकै.
0
0
Report

ललितपुर में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

AKAshok KumarFollow10m ago
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार ललितपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के सफल संचालन हेतु अंतरविभागीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने अभियान की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सभी विभागों ने अपनी कार्ययोजना के अनुसार कार्य किया है। साफ-सफाई और लार्वानाशक दवाओं के छिड़काव के निर्देश जिला मलेरिया अधिकारी श्री अनिल क्रिस्टोफर मैसी ने विभागों द्वारा किए गए कार्यों की विभागवार विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने हाई रिस्क गांवों की सूची संबंधित विभागों को उपलब्ध कराते हुए अवगत कराया कि इन गांवों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई (जैसे गड्ढों को मिट्टी से भरना, झाड़ियों की कटाई, रुके पानी की निकासी, नालियों की सफाई) और लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव किया जाए। इसके लिए सभी ब्लॉकों और तीनों नगर पंचायतों को 10-10 लीटर लार्वानाशक दवा टेमीफॉस उपलब्ध करा दी गई है, जिसका छिड़काव पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों द्वारा कराया जाएगा। लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई, माइक्रोप्लान के अनुसार हो कार्य मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष रूप से जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए सफाई कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि संपादित किए गए सभी कार्यों की फोटोयुक्त आख्या (रिपोर्ट) मय लिस्ट अगली बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए। सभी विभाग अपनी गतिविधियों से संबंधित माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य सुनिश्चित करें, जिससे जनपद का फीडबैक और रैंकिंग राज्य स्तर पर उच्च स्थान पर बनी रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से नोडल वी.बी.डी. डॉ. आर.एन. सोनी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवप्रकाश, जिला सूचना अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी और जनपद के समस्त चिकित्सा अधीक्षक, सहायक मलेरिया अधिकारी, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक एवं मलेरिया निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

इ Indore में RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2-4 नवंबर तय

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक एंकर –राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 2, 3 और 4 नवंबर को इंदौर में आयोजित होने जा रही है। इस तीन दिवसीय बैठक बैठक को लेकर आज इंदौर में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील जी आंबेकर ने मीडिया को बैठक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस होने वाली बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत जी एवं सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी शामिल होंगे वीओ – इंदौर के डेली कॉलेज परिसर स्थित DCBM में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील जी आंबेकर ने आगामी अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक की जानकारी साझा की। यह बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में आयोजित होगी। बैठक में संघ के विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यों की समीक्षा और आगामी योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे。 पत्रकार वार्ता के दौरान बैठक के स्वरूप और इसमें होने वाली चर्चा को लेकर पत्रकारों को जानकारी दी गई।
0
0
Report

धौलपुर के बसेड़ी में मतदान रंगोली से शत प्रतिशत मतदान का आह्वान

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर बसेड़ी पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान रंगोली के जरिए मजबूत लोकतंत्र का महत्व समझाया गया। बसेड़ी पंचायत समिति के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतदान रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी सतरंगी सप्ताह स्वीप कैलेंडर 2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ एसवीईपी बसेड़ी द्वारा किया गया। विविध विभागों के समन्वयन से आयोजित इस कार्यक्रम में आगामी पंचायतीराज चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया गया। बसेड़ी क्षेत्र के सभी पीईईओ, प्रधानाचार्य, कॉलेज शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास और राजीविका के सहयोग से छात्र-छात्राओं और कार्मिकों ने मतदान रंगोली बनाकर शत-प्रतिशत और स्वस्थ मतदान का संदेश दिया।
0
0
Report

उत्तर प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को एशियाई पैरा खेल 2026 में सम्मानित किया गया

Bareilly, Uttar Pradesh:बीएल एग्रो और उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने एशियाई पैरा खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तर प्रदेश के पैरा खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से सम्मानित किया। इन खेलों का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में किया गया था। बरेली स्थित बीएल एग्रो स्टेडियम में आयोजित इस सम्मान समारोह में खिलाड़ियों के समर्पण, संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न मनाया गया। इस समारोह में उत्तर प्रदेश के 13 पैरा खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने एथलेटिक्स, हाई जंप, जैवलिन थ्रो, शॉट पुट, पैरा आर्चरी, पैरा टेबल टेनिस और पैरा बैडमिंटन जैसी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, लगन, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं। साथ ही, उन्होंने अपने-अपने जिलों और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top