icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजियाबाद में कावड़ यात्रा के लिए 170 शराब दुकानों को कवर्ड रखने की तैयारी

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में कावड़ यात्रा को लेकर आबकारी विभाग ने भी तैयारी जोरों के साथ शुरू कर दी है। कावड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में संचालित 170 शराब की दुकानों को पूर्ण रूप से ढका जाएगा, जिससे यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। इन 170 दुकानों में देसी शराब के ठेके, भांग की दुकान और कंपोजिट मॉडल शॉप शामिल है। आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में इस समय 170 शराब की दुकानें संचालित है। सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी दुकान को पूरी तरह से कवर्ड करके रखें। कार्यों की देखरेख के लिए 6 टीम में बनाई गई हैं, जो इन दुकानों का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लेगी。
0
0
Report

SIR प्रक्रिया के लिए 15 दिन अतिरिक्त समय मांगते कांग्रेस, देवघर मेले का असर

Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार को ज्ञापन सौंपकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के लिए 15 दिन अतिरिक्त समय देने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि फिलहाल राज्य में श्रावणी मेले के कारण देवघर समेत आसपास के कई जिले प्रभावित हैं, जिससे बड़ी संख्या में मतदाताओं को सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। इसलिए मतदाताओं के हित में समयसीमा बढ़ाई जानी चाहिए। केशव महतो कमलेश ने कहा कि 29 जुलाई सत्यापन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई तक करीब 13 लाख लोगों का सत्यापन हुआ था, जो 27 जुलाई तक बढ़कर लगभग 40 लाख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर ऑनलाइन सूची भी अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है और बड़ी संख्या में मतदाता अनट्रेसेबल की श्रेणी में आ रहे हैं। ऐसे में 5 अगस्त के बाद होने वाली सुनवाई की प्रक्रिया के लिए कम-से-कम 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाना चाहिए। वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और 29 जुलाई फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। उन्होंने बताया कि लगभग 99 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है तथा शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद सभी पोलिंग स्टेशनों पर सूची प्रदर्शित की जाएगी और राजनीतिक दलों को हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे आपत्तियां दर्ज करा सकें। समय बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी आवश्यकता नहीं है। हालांकि, आगे की प्रक्रिया आयोग के निर्देशों के अनुसार होगी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पुरानी दिल्ली के सादर बाजार में कमर तक पानी, छात्र नाव से घर पहुंचे

New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली , करोल बाग , नई दिल्ली के कई इलाके पानी डूबे पुरानी दिल्ली के सदर बाजार के महावीर बाजार तेली वाडा में बारिश में चली नाव पुरानी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मानसून की बारिश में उन सभी सिविक एजेंसियों की पोल खोल कर रख दिया जो लगातार यह दावा कर रहे थे कि यहां पर मानसून से पहले सभी सीवर नाले की सफाई कर ली गई थी और मानसून में जल भरा पैदा नहीं होगा लेकिन मैं आपको नजारा दिखाना चाहता हूं यह नजारा है पुरानी दिल्ली के सदर बाजार के महावीर मार्केट का यहां पर कमर तक पानी है स्कूल के छात्र किस तरह से पानी में निकलने को मजबूर है कई छात्र के उनके माता-पिता उनको गोदी में लेकर निकल रहे हैं वहीं पर आपको यहां पर कुछ बच्चे नाव चलाते हुए भी दिखेंगे जिसमें स्कूल के छात्र को उनके घर तक पहुंचा जा रहा है हकीकत आपके सामने है कमर तक पानी है घंटो घंटो यह अपनी इस तरह रहता है गाड़ियां डूबी हुई है और जो स्थिति बनेगी है वह आप देख सकते हैं लोगों का कहना है कि यहां पर हमेशा कमर तक पानी भर जाता है और जिसकी वजह से इनको परेशानी झेलनी पड़ती है आप खुद इस नजारे को देखकर खुद ही अंदाजा लगाए
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत के बिलसंडा के अल्ट्रासाउंड सेंटर के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे में संचालित इंडियन अल्ट्रासाऊंड सेंटर में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है वहां पेट दर्द की शिकायत पर उमाशंकार उर्फ बबलू ने अल्ट्रासाउंड कराया जिसमें अल्ट्रासाउंड नॉर्मल आया। दर्द कम न होने पर जब बरेली में अल्ट्रासाउंड कराया तो गाल ब्लैडर में 23 एमएम की पथरी आई है जिसके बाद पीड़ित ने हंगामा किया और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पुलिस बुला ली मौके पर जब पुलिस पहुंची तो डॉक्टर मौजूद नहीं था और UN Trend स्टाफ ही इसको संचालित करता मिला। मामले में सीएमओ बी सी पंत का कहना है कि अल्ट्रासाउंड पंजीकृत है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। साथ ही टीम बनाकर शिकायत के बाद जांच की जाएगी। वही जिले में समस्त अल्ट्रासाउंड सैंटरो की भी जांच की जाएगी। सीएमओ के इस निर्देश के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।
0
0
Report

बांदा में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान भीषण आग, शोरूम समेत ऊपर तक फैल गया

Banda, Uttar Pradesh:बांदा में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गारमेंट्स के शोरूम कल्पना गारमेंट्स को भी चपेट में ले लिया और शोरूम जलकर धुआं धुआं हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, साथ ही शोरूम के ऊपर आवास में रह रहे लोगों का रेस्क्यू किया गया। आज सुबह शहर के प्रमुख बाजार में आग लगी बताई जा रही है, इससे पहले कहा गया कि इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान आग लगी। शोरूम के ऊपर रहने वाले परिवार समेत चार लोग फंस गए थे, जिन्हें फायर ब्रिगेड और पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। चार फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई; हालात अब नियंत्रण में हैं। CFO ने बताया कि 9:20 बजे आग की सूचना मिली थी। शोरूम के ऊपर रहने वालों का सुरक्षा ध्यान रखा गया और किसी जनहानि की सूचना नहीं है। लोग बताते हैं कि बिल्डिंग बिना परमिशन बनी थी और बेसमेंट भी था, fire सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी जिससे इतनी बड़ी घटना हुई आगे प्रशासन क्या कदम उठाएगा, यह देखना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर ग्रामीण के 7 गांवों की चोरी: तीन गिरफ्तार, रात को बनाते थे निशाना

Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) जयपुर ग्रामीण के 7 गांवों में हुई चोरी का पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बदमाश वारदात से पहले गांवों में घुमकर दिन में करते थे रेकी, रात को मकानों को बनाते थे निशाना। दूदू एएसपी शिवलाल बैरवा और फागी डीएसपी अनिल डोरिया के सुपरविजन में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। 40 दिनों के भीतर फागी और माधोराजपुरा थाना क्षेत्र के 7 गांवों में हुई चोरी की वारदात का किया पर्दाफाश। चोरी की वारदात के सरगना सोनू, मुकेश और बाबूलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार। चोरी के सरगना सोनू के खिलाफ जयपुर जिले के एक दर्जन थानों में 33 अपराधिक मुकदमें है दर्ज। जयपुर के लसाडिया, सिरस्या, चांदमाकला, पीपला, सुल्तानिया, दोसरा गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चुराने का है आरोप। आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस, बाकी आरोपियों की तलाश के लिए गठित की टीम।
0
0
Report

मंडला कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया, जब न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचा लिया। महिला का आरोप है कि जमीन विवाद में वर्षों से प्रशासन के चक्कर काटने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा का है। महिला सुषमा गुप्ता का आरोप है कि दबंगों द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा है और शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर वह जनसुनवाई में आत्मदाह का प्रयास करने पहुंची। हालांकि पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन का कहना है कि विवाद शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर है, जिसमें महिला और एक अन्य पक्ष आमने-सामने हैं। फिलहाल महाराजपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि राजस्व विभाग ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top