140118
श्री आनंदपुर साहिब के नगर परिषद अध्यक्ष ने हर घर हरियाली अभियान के तहत लगाए 1500 फलों के पेड़
Anandpur Sahib, Punjab:नगर परिषद श्री आनंदपुर साहिब के अध्यक्ष हरजीत सिंह जीता ने "हर घर हरियाली" अभियान के तहत अपने खर्चे से लगभग 1500 फलों के पेड़ लगाए। इनमें नींबू, आम, माल्टा, लीची, अनार, आड़ू, संतरा, और किन्नू शामिल हैं। शहर में हर घर में पौधे लगाने का अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने एक प्रस्ताव पारित किया है कि यदि कोई शहरवासी अपने घर में पौधे नहीं लगाएगा, तो उसे सभी सरकारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत।
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:सहारनपुर में थाना मिर्जापुर क्षेत्र में ग्लोकल यूनिवर्सिटी के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मिर्जापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय दोनों मोटरसाइकिलों के चालक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
जयपुर में विद्यार्थियों के लिए निर्वाचन साक्षरता पाठ से लोकतंत्र मजबूत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर लोकतंत्र की मजबूती और निर्वाचन प्रक्रिया में जागरूकता बढ़ाने के लिए अब विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और मतदाता सूची की शुद्धता का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों और महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों की पालना में होने वाली इन प्रतियोगिताओं का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है。 निबंध प्रतियोगिता के लिए 'शुद्ध मतदाता सूची की महत्ता' और 'मतदान का महत्व' विषय निर्धारित किए गए हैं। महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को 800 से 1200 शब्द तथा विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को 500 से 800 शब्दों में निबंध लिखना होगा। प्रतियोगिता 100 अंकों की होगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी。 प्रतियोगिताओं का पहला चरण 16 से 23 नवंबर तक शैक्षणिक संस्थान स्तर पर होगा। इसके बाद 8 से 12 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्र स्तर और 14 से 18 दिसंबर तक जिला स्तर पर अंतिम चरण आयोजित किया जाएगा। संस्थान स्तर पर दो श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन अगले चरण के लिए होगा। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 10 और जिला स्तर पर भी 10 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। जिला स्तर के चयनित विद्यार्थियों में पांच विद्यालय और पांच महाविद्यालय के होंगे। प्रतियोगिताओं के परिणाम 19 से 22 दिसंबर तक घोषित कर प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। 23 दिसंबर तक अनुपालना रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को सौंपेंगे।जिला निर्वाचन कार्यालय यह रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजेगा।0
0
Report
हांसी के समाधान शिविर में 30 शिकायतों के मौके पर ही निपटारे के निर्देश
Hansi, Haryana:हांसी हांसी में समाधान शिविर में पहुंची 30 शिकायतें, अधिकारियों ने मौके पर दिए समाधान के निर्देश फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने, बिजली समस्या और जमीन इंतकाल से जुड़ी शिकायतें पहुंचीं, हर सोमवार और वीरवार को लगाया जा रहा समाधान शिविर हांसी। लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के उद्देश्य से हांसी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें पहुंचीं। इनमें फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने, बिजली की समस्या, जमीन इंतकाल सहित अन्य समस्याएं शामिल रहीं। शिविर में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए गए। समाधान शिविर में गांव ढाणा कलां से पहुंचे बाली नामक ग्रामीण ने बताया फैमिली आईडी में आय ठीक करवाने को लेकर वह कई बार चक्कर लगा चुका है। आय संबंधी दिक्कत के चलते उसके कई जरूरी काम रुके हुए हैं। पिछले दो-तीन बार से वह समाधान की उम्मीद लेकर पहुंच रहा है। उसने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करवाने की मांग की। वहीं सीटीएम हिमांशु चौहान ने बताया कि आज समाधान शिविर में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई और जल्द समाधान के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रशासन का प्रयास है कि किसी भी शिकायतकर्ता को परेशानी न हो और उसकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए।0
0
Report
Advertisement
रीवा में हाईवोल्टेज ड्रामा, पूर्व डीन इंदुलकर ICU में जिंदगी और मौत के बीच
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा ब्रेकिंग रीवा में हाईवोल्टेज ड्रामा। छात्रा की शिकायत दिनभर हंगामे के बाद श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन एवं मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. इंदुलकर की हालत बिगड़ी, ICU में भर्ती जिंदगी और मौत के बीच कर रहे संघर्ष। HOD पद से भी हटेंगे डॉक्टर् इंदुलकर, दिल का दौरा पड़ने की आशंका, अधिकारिक पुष्टि नहीं, निजी अस्पताल मे जारी है उपचार...0
0
Report
55 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान जारी, मतदाताओं में तेज उत्साह
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। गांवों की सरकार चुनने को लेकर आज रायसिंहनगर पंचायत समिति की 55 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर ग्रामीण मतदाताओं में सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं। गांव की सरकार के गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पुरुषों के साथ-साथ महिला और बुजुर्ग मतदाता भी बढ़-चढ़कर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस बार पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के दावेदारों की संख्या अधिक होने के कारण मुकाबला बेहद रोचक हो गया है और कई जगहों पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू होगी और देर शाम तक सभी ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम सामने आ जाएंगे।0
0
Report
बूंदी की सात पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण मतदान, ग्रामीण सुधार की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:सात पंचायत समितियों में सरपंच-पंच पदों के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी, ग्रामीणों ने गिनाईं गांव की समस्याएं बूंदी जिले की सात पंचायत समितियों बूंदी, हिंडोली, नैनवां, केशोरायपाटन, लाखेरी, दबलाना और खटकड़ में सरपंच एवं पंच पदों के लिए सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सात पंचायत समितियों की 195 ग्राम पंचायतों में 5 लाख 93 हजार 700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। बड़ी नया गांव बूथ पर पर्यवेक्षक भावना शर्मा ने पहुंचकर निरीक्षण भी किया और मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बूंदी के बाद नयागांव अशोक फैक्ट्री बूथ पर जी मीडिया संवाददाता रामफूल मेहरा ने महिला, बुजुर्ग और युवा मतदाताओं से बातचीत कर गांव के मुद्दे जाने। ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन जीतने के बाद गांव की सुध नहीं लेते। ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा और सफाई व्यवस्था की बदहाली बताई। उनका कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त चिकित्सा कर्मी नहीं होने से बूंदी जाना पड़ता है। पेयजल भी समय पर नहीं मिलता। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार वे ऐसा सरपंच चुनना चाहते हैं, जो गांव के सुख-दुख में साथ खड़ा रहे और मूलभूत समस्याओं का समाधान करे。0
0
Report
Advertisement
भूषण बाड़ा केस ने सियासत गरमा दी, बीजेपी-जेएमएम के आरोप-प्रत्यारोप तेज
Ranchi, Jharkhand:सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े प्रकरण को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। मामले में पक्ष और विपक्ष आमने सामने हैं। एक ओर बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रही है तो दूसरी ओर जेएमएम ने पुलिस की जांच पर भरोसा रखने की नसीहत देते हुए बीजेपी पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी के आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पलटवार किया है। जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा कि पूरे मामले में पुलिस की जांच पर भरोसा रखना चाहिए और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और दोनों मामलों की जांच चल रही है। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बृजभूषण शरण सिंह, कुलदीप सेंगर और चिन्मयानंद जैसे मामलों का जिक्र किया और आरोप लगाया कि बीजेपी की राजनीति दोहरे मापदंड पर आधारित है। कांग्रेस का यह आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जांच को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। पुलिस जो जांच कर रही है उसमें बीजेपी दखलअंदाजी कर रही है। कांग्रेस ने यह भरोसा दिलाया है कि जो भी दोषी होंगे उसे पर कार्रवाई निश्चित होगी लेकिन बीजेपी के हिसाब से कानून और न्यायालय नहीं चलेगा। भारतीय जनता पार्टी की ड्रामा बाजी हमेशा हड़बड़ी में की जाती है और वह सत्य के साथ खड़े नहीं होते और उनका मुद्दा बैकफायर करता है। भूषण बाड़ा प्रकरण ने राज्य में सियासी तकरार को और तेज कर दिया है। बीजेपी जहां गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग पर अड़ी है वहीं जेएमएम ने जांच पूरी होने तक पुलिस पर भरोसा रखने की बात कही है। अब सबकी नजर पुलिस की जांच और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी है।0
0
Report
राम मंदिर के महंत ने बिहार के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी
Noida, Uttar Pradesh:राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष एवं कृष्ण जन्मभूमि न्यास के प्रमुख परम पूज्य महंत नृत्य. गोपालदास जी महाराज ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को जन्म दिवस की बधाई पत्र लिखकर दी। इस मौके पर जानकी दास जी महाराज मौजूद रहे。0
0
Report
हनुमानगढ़ के ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान, सीओ सिटी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Hanumangarh, Rajasthan:ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सीओ सिटी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण हनुमानगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों में सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में सीओ सिटी मीनाक्षी और टाउन थानाप्रभारी ने गांव अमरपुरा थेड़ी, झांबर, नंदराम की ढाणी, गुरुसर और नौरंगदेसर सहित विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान सीओ सिटी ने मतदान करने पहुंचे मतदाताओं से बातचीत की और उन्हें निर्भीक होकर निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान हनुमानगढ़ एसडीएम भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जयसमंद नहर के धोरे पर भराव, 500 बीघा से अधिक खेत सिंचाई संकट में
Udaipur, Rajasthan:जयसमंद नहर का मंगरा वाला धोरा संकट में! भू-माफिया की प्लानिंग के भराव में दबा पानी का रास्ता, 500 बीघा से अधिक जमीन की सिंचाई पर संकट सलूंबर में नवनिर्वाचित सरपंच और उपसरपंच पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। गांव की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधि सीधे किसानों के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी परेशानियां जान रहे हैं। मामला राजस्व गांव दुगावत फला का है, जहां जयसमंद नहर से जुड़े मंगरा वाला धोरे का अस्तित्व ही खतरे में आ गया है। आरोप है कि भू-माफिया द्वारा काटी गई प्लानिंग में भराव कार्य के दौरान प्राकृतिक जल निकासी और सिंचाई का धोरा बंद कर दिया गया। इससे किसानों के सामने सिंचाई का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस धोरे के माध्यम से 500 बीघा से अधिक कृषि भूमि पर सिंचाई होती थी। लेकिन प्लानिंग के दौरान किए गए भराव से पानी का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। अब किसानों की फसलों की सिंचाई पर संकट मंडरा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि एक-दो दिन में जयसमंद नहर का पानी आने वाला है। ऐसे में यदि समय रहते धोरे को पुनः चालू नहीं कराया गया तो सैकड़ों बीघा कृषि भूमि तक पानी पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। किसानों की इसी समस्या को लेकर नवनिर्वाचित सरपंच लालूराम मीणा और उपसरपंच भरतराज सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर समस्या को समझा और बंद पड़े धोरे को पुनः चालू करवाने की मांग उठाई। मामले को लेकर जब सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता मनोज जैन से बातचीत की गई तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि "मैं शीघ्र-dikhta हूं।" अब देखना होगा कि विभागीय अधिकारी मौके का निरीक्षण कर किसानों की इस गंभीर समस्या का समाधान कितनी जल्दी करवाते हैं। किसानों की मांग है कि राजस्व विभाग से मौके का सीमांकन करवाया जाए, धोरे पर हुए भराव की जांच हो और पानी के पुराने रास्ते को तत्काल बहाल कराया जाए, ताकि नहर का पानी आने पर किसानों को सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़े। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन नहर का पानी पहुंचने से पहले किसानों की इस समस्या का समाधान कर पाएगा? क्या मंगरा वाला धोरा फिर से अपने पुराने स्वरूप में लौटेगा? फिलहाल 500 बीघा से अधिक कृषि भूमि के किसानों की निगाहें प्रशासन और सिंचाई विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
बांसवाड़ा में पंचायत राज के चौथे चरण में महिला वोटरों की बड़ी भागीदारी
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले में पंचायत राज चुनाव के चौथे चरण में गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान जारी है। 276 सरपंच और 2241 वार्ड पंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। कई केंद्रों पर महिलाएं मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। अब तक छोटी सरवा पंचायत समिति में सबसे अधिक 24.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बांसवाड़ा में 22.95, डूंगरा छोटा में 23.85, सज्जनगढ़ में 21.10, अरथुना में 18.95, सरेड़ी बड़ी में 18.78, गढ़ी में 17.78 और कुशलगढ़ में 17.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे है, वही सभी मतदान केंद्रों में केमरो से निगरानी रखी जा रही है。 वीओ - मतदान0
0
Report
पंचायत चुनाव के दौरान बूथ पर फर्जी वोटिंग के आरोप पर हंगामा, मतदान दोबारा शुरू
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र के 19 एनपी स्थित मतदान बूथ पर फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी और फर्जी मतदान की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे केंद्र पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हंगामे और विवाद के चलते मतदान केंद्र पर करीब आधे घंटे तक मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से रुकी रही। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत कर मामले की जानकारी ली और निष्पक्ष मतदान का भरोसा दिलाते हुए समझाइश की। प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ और समझाइश के बाद ग्रामीण शांत हुए, जिसके पश्चात मतदान केंद्र पर दोबारा सुचारू रूप से मतदान शुरू करवाया गया।0
0
Report
Advertisement
टोंक के 38 ग्राम पंचायतों में मतदान के दौरान भारी भीड़, उत्साह कायम
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक पंचायत समिति क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायत में पंच- सरपंच मतदान को लेकर लगी कतारें ग्रामीण मतदाताओं की बढ़ने लगी बराबर संख्या, मतदान केंद्र के सीमा क्षेत्र से बाहर प्रत्याशियों व समर्थकों का जबरदस्त जमावड़ा, शांतिपूर्ण मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग के सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस की लगातार गस्त, पंचायत राज चुनाव को लेकर ग्रामीण मतदाता ले रहे उत्साह के साथ भाग0
0
Report
विराटनगर की बिलवाड़ी चौकी के बाहर डांस वीडियो वायरल
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर (कोटपूतली) की बिलवाड़ी पुलिस चौकी के बाहर एक दो युवतियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दोनों युवतियां फिल्मी गानों पर डांस करती दिख रही हैं और पीछे पुलिस चौकी की बिल्डिंग भी नजर आ रही है. बताया गया कि युवतियों ने reel बनाने के लिए चौकी के बाहर डांस किया. वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है. चौकी के बाहर reel बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग विभिन्न प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.0
0
Report
आजाद नगर के व्यापारी अब सड़कों की गड़बड़ी से परेशान, ठोस समाधान की मांग
Hisar, Haryana:हिसार के आजाद नगर के व्यापारियों का सब्र अब पूरी तरह जवाब दे चुका है, क्योंकि पिछले करीब 10 महीनों से मुख्य सड़क ड्रेनेज और मेन सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदी पड़ी है। हैरानी की बात यह है कि नलवा हलके के इस क्षेत्र से पहले कैबिनेट मंत्री रणधीर गंगवा विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में बीजेपी के रणधीर पनिहार यहां से विधायक हैं, इसके बावजूद विकास कार्यों में भारी देरी हो रही है। बीएंडआर विभाग द्वारा सड़क निर्माण का टेंडर जारी होने की बात तो कहा जा रही है, लेकिन काम शुरू होने में अभी चार से पांच महीने का वक्त लगने और दिसंबर में तारकोल का काम बंद होने के कारण लोगों को महीनों तक धूल के इस भीषण गुबार के बीच जीने को मजबूर होना पड़ेगा। व्यापारियों की मांग है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, कम से कम गड्ढों पर तारकोल की एक लेयर बिछाकर या पानी के छिड़काव जैसी कोई अस्थायी राहत दी जाए, लेकिन अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। व्यापार मंडल के प्रधान मांगूराम खीचड़ ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो व्यापारी रविवार सुबह 9 बजे मेन चौक पर बड़ी बैठक बुलाकर बाजार बंद करने और आंदोलन जैसा कोई सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे।0
0
Report
Advertisement
