icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
140118
Bimal KumarBimal KumarFollow2 Sept 2024, 06:21 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कसारवाड़ी में लाखों के गहने गायब, नौकर पर पुलिस ने शक जताया

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा\nविधानसभा- बांसवाड़ा\nलोकेशन - बांसवाड़ा\nबांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र में लाखों रुपये कीमत के जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। अलमारी में रखे 10 से 12 लाख रुपये के जेवरात नहीं मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। मामले में परिवार ने दुकान पर काम करने वाले नौकर पर संदेह जताते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।\nजानकारी के अनुसार, घटना 11 अक्टूबर 2026 की है। परिवार के सदस्य शादी समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अलमारी में रखे जेवरात गायब मिले। घर में अन्य स्थानों पर तलाश करने के बावजूद जेवरात का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को डिटेन किया है। कसारवाड़ी थानाधिकारी राजवीरसिंह के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच और पूछताछ कर रही है। जेवरात किन परिस्थितियों में गायब हुए और उनकी बरामदगी हो पाती है या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा。
0
0
Report

मेदता रोड में ब्रह्माणी माता के प्रसाद के लिए भक्तों की कतार

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड मां ब्रह्माणी को रामगोपाल देवेरा के घर का प्रथम प्रसाद भोग लगने के साथ ही माता को प्रसाद चढ़ाने का सिलसिला आरंभ हो गया। माता को प्रसाद चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी कतारें और सवेरे से ही लगने लगी। आपको बता दें कि मेड़ता रोड मां ब्रह्माणी मंदिर में अमावस्या से लेकर छठ तक मां ब्रह्माणी को किसी प्रकार का प्रसाद भोग नहीं लगाया जाता। दुआ प्रथा के दौरान उच्चारित्र नाम के परिवार का प्रथम प्रसाद भोग लगने के पश्चात श्रद्धालु माता को प्रसाद भोग चढ़ाते हैं। मान्यता है कि मां ब्रह्माणी भी निराहार नवरात्रि व्रत कर भक्तों को शक्ति प्रदान करती है।
0
0
Report
Advertisement

सिरहिरा गांव में गोली से अधेड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Khajuria Khurd, Bihar:चांद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिरहिरा गांव में गोली लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सिरहिरा गांव निवासी स्वर्गीय पारसनाथ पांडेय के 45 वर्षीय पुत्र शशिकांत पांडेय उर्फ शशिकांत तिवारी के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, शशिकांत का शव उनके घर के बाहर हाता के पास पड़ा हुआ मिला। गोली उनके सिर के दाहिने हिस्से में लगी थी। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को शव के दाहिने हाथ के पास से एक देसी कट्टा और बाएं हाथ के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। चांद थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा के अनुसार, घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह मामला देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। वहीं, सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के करीबी व परिवार के सदस्य चंचल मिश्रा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि सिरहिरा गांव में उनके करीबी ने अपने ऊपर खुद से गोली चला ली है, जिससे उनकी मृत्यु हो गई है। उन्होंने भी बताया कि प्राथमिक तौर पर यही सुनने में आया है कि उन्होंने अपने से ही गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जामताड़ा में दुर्गोत्सव की धूम: मां दुर्गा के दर्शन से भक्तों में उमंग

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में बेलबरण की रस्म के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। मंदिरों के पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के बाजार दुर्गा मंदिर, गांधी मैदान, कोर्ट रोड, कायस्थपाड़ा समेत विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के आगमन को लेकर भक्तिमय माहौल है। बेलबरण की धार्मिक परंपरा के साथ पूजा की शुरुआत होते ही श्रद्धालु मां के दर्शन और आराधना में जुट गए हैं। विभिन्न पूजा पंडालों में मां के स्वागत को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। मंदिरों और पूजा स्थलों में पूजा-अर्चना के बीच पूरा शहर भक्तिरस में डूबा नजर आ रहा है। दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खास उमंग है। अब आने वाले दिनों में पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। मां दुर्गा की आराधना और दर्शन के साथ जामताड़ा में दुर्गोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है।
0
0
Report

पटना में दुर्गापूजा के लिए ट्रैफिक प्लान लागू, कई प्रमुख मार्ग नो-एंट्री

Patna, Bihar:दुर्गापूजा के दौरान पटना में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। आज यानी 17 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे से 20 अक्टूबर की रात 10 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। पटना यातायात पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। डाकबंगला चौराहे से भट्टाचार्य चौराहा, जंक्शन और स्वामी नंदन तिराहे की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वहीं, डाकबंगला चौराहे से कोतवाली टी तक दोनों फ्लैंक में गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। गोविंद मित्रा रोड, सब्जीबाग रोड, बाकरगंज से मखनियां कुआं रोड सहित कई मार्गों पर भी नो एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान गांधी मैदान के आसपास, एसपी वर्मा रोड, बुद्धमार्ग और पटना म्यूजियम के आसपास नो-पार्किंग जोन बनाया गया है। जंक्शन से गांधी मैदान जाने वाले छोटे वाहन गोरियाटोली चौक से एक्सीबिशन रोड होकर जा सकेंगे। वहीं, भारी और व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर भी रोक रहेगी। 17 से 20 अक्टूबर तक पटना नगर निगम क्षेत्र में मालवाहक और भारी यात्री वाहनों की नो एंट्री रहेगी, जबकि मेट्रो और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े भारी वाहनों पर 15 से 21 अक्टूबर तक प्रतिबन्ध लागू है। वाहनों की पार्किंग के लिए फ्रेजर रोड, वीरचंद पटेल पथ, मल्टी मॉडल हब, पटना साइंस कॉलेज और पटना कॉलेज के मैदान में व्यवस्था की गई है। हालांकि, आपातकालीन वाहनों, जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहनों के साथ पासधारकों को छूट दी जाएगी। ऐसे में दुर्गापूजा के दौरान पटना में निकलने से पहले लोगों को ट्रैफिक प्लान देखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।
0
0
Report
Advertisement

पटना में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: 1200 महिला सीटें भरने को लेकर ड्राइवर भर्ती बड़ा मुद्दा

Patna, Bihar:बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में रिक्त सीटों को भरने की मांग को लेकर कल पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर अभ्यर्थियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पीली धोती पहनकर अभ्यर्थियों ने छठ पूजा की परंपरा के अनुसार हाथों में सूप और कलश लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान तिरंगा झंडा लेकर भी विरोध जताया गया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका आंदोलन 35 दिनों से अधिक समय से जारी है लेकिन अब तक सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। अभ्यर्थियों की मुख्य मांग भर्ती प्रक्रिया में रिक्त रह गई 1200 से अधिक महिला सीटों को संबंधित श्रेणी के योग्य पुरुष अभ्यर्थियों से भरने पर विचार करने की है। उनका कहना है कि इससे रिक्त सीटों पर योग्य उम्मीदवारों को मौका मिल सकेगा।
0
0
Report

जांजगीर-चांपा की बेटी ने नीदरलैंड के युवक से शादी, चारों ओर चर्चा

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा सात समंदर पार से आया दूल्हा, भुईगांव की बेटी बनी नीदरलैंड की बहू! यूरोपीय युवक संग विवाह के बाद जिले में चर्चा तेज। पामगढ़ ब्लॉक के भुईगांव के वार्ड क्रमांक 07, नालापारा की रहने वाली क्रिस्टीना नथेनियल ने नीदरलैंड के युवक को चुना अपना जीवनसाथी। भुईगांव की 25 वर्षीय क्रिस्टीना नथेनियल और नीदरलैंड के 32 वर्षीय क्रिस्टियान एन्ड्रीयश वरबूम विवाह बंधन में बंधे। 16 अक्टूबर को अपर कलेक्टर एवं विवाह अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता के समक्ष विवाह की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। तीन गवाहों की मौजूदगी में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी हुआ विवाह प्रमाण-पत्र। छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव भुईगांव से नीदरलैंड तक जुड़ा यह रिश्ता अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर कहां हुई दोनों की पहली मुलाकात? कैसे शुरू हुई भुईगांव की बेटी और यूरोपीय युवक की प्रेम कहानी? इन सवालों के जवाब फिलहाल सामने नहीं आए हैं। विदेशी दूल्हे और छत्तीसगढ़ की बेटी के इस अनोखे रिश्ते को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। गांव में जीवनसाथी तलाशने की परंपरा के बीच भुईगांव की बेटी का हमसफर सात समंदर पार नीदरलैंड में मिला। भुईगांव से नीदरलैंड तक पहुंचा प्यार का रिश्ता, अब हर जुबान पर एक ही सवाल—आखिर कैसे मिले दोनों दिल!
0
0
Report

सिंहस्थ आरक्षित क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में हरियाणा आश्रम का भवन गिरा

Ujjain, Madhya Pradesh:ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी बिल्डिंग... उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच सिंहस्थ के लिए आरक्षित क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को सिंहस्थ क्षेत्र में बने हरियाणा आश्रम के भवन को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तीन मंजिला भवन देखते ही देखते भरभराकर गिर गया। भवन गिरने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इमारत के अचानक ढहने का दृश्य दिखाई दे रहा है। नगर निगम के मुताबिक, हरियाणा आश्रम का निर्माण करीब 4 हजार वर्गफीट क्षेत्र में किया गया था। यह जी+3 स्ट्रक्चर था। नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि संबंधित निर्माण को लेकर पहले भी नोटिस जारी किए गए थे। सिंहस्थ के लिए आरक्षित क्षेत्र में बने स्थायी निर्माणों को हटाने के क्रम में यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम तीन पोकलेन मशीन और एक जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन का अमला भी मौजूद रहा। सिंहस्थ 2028 के आयोजन को देखते हुए आरक्षित क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम की इस कार्रवाई के दौरान भवन के भरभराकर गिरने का वीडियो अब चर्चा में है।
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन में गरबा सुरक्षा के लिए पुलिस सतर्क, तीन युवतियों को सुरक्षित घर पहुंचाया

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क रही। पुलिस टीम ने सांस्कृतिक वेशभूषा में विभिन्न गरबा पंडालों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। वहीं, नानाखेड़ा क्षेत्र में गरबा कार्यक्रम के बाद कुछ युवकों द्वारा पीछा किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीन युवतियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दीपिका शिंदे, उप पुलिस अधीक्षक आरती रघुवंशी और पुलिस टीम ने सांस्कृतिक वेशभूषा में गरबा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान आम लोगों के बीच रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। वहीं, रात करीब 11:45 बजे नानाखेड़ा क्षेत्र में गरबा कार्यक्रम के बाद तीन युवतियों ने डायल 112 पर सूचना दी कि कुछ युवक उनका पीछा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एफआरवी-24 नानाखेड़ा और शक्ति स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के पांच मिनट के भीतर टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर कोई युवक नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवतियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया, उज्जैन पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा तथा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है.
0
0
Report

मैनपुरी-करहल में धूमधाम से निकली भव्य राम विवाह शोभा यात्रा,भक्तिमय माहौल बना रहा।

Ajay KumarAjay KumarFollow10m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल मैनपुरी। करहल नगर में भगवान श्रीराम की भव्य विवाह शोभा यात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। करहल में आयोजित श्रीराम विवाह शोभायात्रा के दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साह,ग्रामीण एसपी अभिषेक तिवारी,रामलीला समिति के सचिव नितिन चतुर्वेदी एवं न्यायिक एसडीएम केशव प्रसाद व क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। भगवान श्रीराम की आरती के साथ धार्मिक आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा। भगवान श्री राम विवाह शोभा यात्रा को देखने के लिए नगर में जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा नगर भक्तिमय माहौल में नजर आया और जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा भव्य राम विवाह शोभा यात्रा का शुभारंभ मोटामल महाराज मंदिर से हुआ,इसके बाद बारात अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए सुभाष गेट पहुंची। यहां से किशनी चौराहे होते हुए रामलीला मैदान होते हुए राम बारात वापस जानकी जनकपुरी के लिए प्रस्थान कर गई। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम विवाह शोभा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया राम विवाह का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम, माता सीता और अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां रहीं। राम बारात में लगभग आठ दर्जन आकर्षक झांकियों ने हिस्सा लिया। इन झांकियों को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी रही। झांकियों की सुंदर सजावट और धार्मिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया नगर में निकली भव्य राम बारात ने धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में राम विवाह शोभा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला,पूरे आयोजन के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।
0
0
Report

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ICU में भर्ती, हालत में धीरे-धीरे सुधार

Durg, Chhattisgarh:दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह पेट में संक्रमण इंफेक्शन के कारण जिला अस्पताल में भर्ती हैं उन्हें आइसीयू में रखा गया है जहां उनका इलाज जारी है चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति पहले की तुलना में अब बेहतर है सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज ने बताया कि कलेक्टर अभिजीत सिंह को बीते कुछ दिनों से पेट दर्द, चक्कर और पेट में संक्रमण जैसी शिकायत थी शुरुआती उपचार के बाद भी बुखार आने के कारण एहतियात के तौर पर उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है कलेक्टर के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार रहा है और उनकी स्थिति पहले से अच्छी है फिलहाल चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top