पंजाब में राजेश का जुनून, गांव से निकालेंगे बॉक्सिंग का ओलंपियन"
Anandpur Sahib, Punjab:राजेश ने अपने छोटे से गांव में बॉक्सिंग को एक नई पहचान दिलाई है। उनकी पत्नी सरोज भी इस मिशन में उनका साथ दे रही हैं। राजेश के मार्गदर्शन में गांव के बच्चे स्टेट, नेशनल और खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके हैं और इंटरनेशनल मैच भी खेल चुके हैं। राजेश का लक्ष्य है कि वह अपने गांव से ओलंपियन तैयार करें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
