140118
आनंदपुर साहिब के दुकानदारों की लापरवाही से नालियों में फंस रहे पॉलिथीन
Anandpur Sahib, Punjab:आनंदपुर साहिब के मुख्य बाजार में दुकानदार रात को दुकानें बंद करने के बाद दिनभर की गंदगी और पॉलिथीन लिफाफे खुले में फेंक देते हैं। यह लिफाफे नालियों में फंस जाते हैं जिससे बारिश के दौरान पूरे शहर में पानी भर जाता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही दुकानदारों के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुना का जलस्तर बढ़ा: हथिनीकुंड से पानी छोड़ने से दिल्ली में खतरे की घंटी बजी
New Delhi, Delhi:स्लग: यमुना का बढ़ता जलस्तर, खतरे की घंटी एंकर पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब दिल्ली की यमुना पर दिखाई देने लगा है। हथिनीकुंड बैराज से लगातार हजारों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और दिल्ली में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वीओ 1 पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश... और उसका असर अब दिल्ली में दिखाई देने लगा है।यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे करीब 9 से 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ जाने के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है।पुराने रेलवे ब्रिज यानी Old Railway Bridge पर यमुना का जलस्तर 203 के आसपास पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर ने यमुना के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वाकथरु / नसीम अहमद वीओ 2 तस्वीरें दिल्ली के वजीराबाद बैराज के पास सुरघाट की हैं...जहां यमुना का बहाव तेज नजर आ रहा है। पानी की रफ्तार देखकर यमुना किनारे रहने वाले पुजारियों ने श्रद्धालुओं से खास अपील की है।पुजारियों का कहना है कि फिलहाल कोई भी व्यक्ति यमुना में नहाने के लिए पानी के अंदर ना जाए। नदी का बहाव तेज है और ऐसे में जरा सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।श्रद्धालुओं को साफ तौर पर चेतावनी दी जा रही है—यमुना किनारे जाएं तो सावधानी बरतें और पानी के बेहद करीब जाने से बचें।खासकर बच्चों और बुजुर्गों को यमुना के किनारे ले जाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है。 बाईट / पुजारी बाईट / पुजारी वीओ 4 वहीं यमुना के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की अपील है।पहाड़ों में बारिश का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले समय में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है।यानी दिल्ली में यमुना अभी खतरे के निशान से नीचे हो सकती है, लेकिन पानी का बढ़ता स्तर और तेज बहाव खतरे की दस्तक जरूर दे रहा है। रिपोर्ट / नसीम अहमद उत्तरी दिल्ली Zee मीडिया0
0
Report
बरसाती खड्ड पार कराने के लिए बच्चों को पीठ पर उठाकर ले जाते ग्रामीण
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:पांवटा साहिब एंकर - शिलाई विकास खंड के डाहार पंचायत से व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई है। यहाँ ग्रामीण स्कूली बच्चों को पीठ पर उठा कर उफनता खड्ड पार करवा रहे हैं। यह तस्वीर कुछ दिन पहले की बताई जा रही है। इस खड्ड पर पुल न होने की वजह से हर साल यहां ऐसी स्थिति पैदा होती है। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करना पड़ता है। वीओ - यहाँ बरसात शुरू होते ही बरसाती खड्ड डाहार गांव के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन जाता है। गांव के समीप बरसाती खड्ड में बड़ी मात्रा में पानी आ जाता है। फुटब्रिज नहीं होने के कारण यहां लोगों को जान जोखिम में डालकर बरसाती खड्ड को पार करना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि गांव के बच्चे स्कूल के लिए इसी खंड को पार करके स्कूल जाते हैं मगर अभी तक यहां पर फुट ब्रिज की व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन और राजनीतिज्ञ इस तरफ कोई ध्यान नहीं देते। विगत कुछ दिन पहले की इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल के बच्चे और उनके अभिभावक शिक्षा के लिए किस तरह से जान जोखी में डालकर खड्ड पार करते हैं। वीडियो के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि जिस दिन का यह वीडियो है उसे दिन सुबह मौसम साफ था। लिहाजा बच्चों को टीकाकरण के लिए ले जाया गया मगर, जब तक बच्चे वापिस आए तब तक खड्ड में काफी मात्रा में पानी आ चुका था। ऐसे में अभिभावकों को अपनी और बच्चों की जान जोखी में डालकर उफनता खंड पर करना पड़ा। यहां हर साल ऐसी स्थिति बनती है मगर, प्रशासन और सरकार फुट ब्रिज बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है।0
0
Report
ललितपुर: 12वीं की छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर दी जान; पुलिस कर रही जांच
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में 12 वी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने घर पर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी , जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया । घटना जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तमधाना ग्राम की है । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और जांच में जुट गई है । बताया जा रहा है कि जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तमधाना ग्राम निवासी 12 वी क्लास में पढ़ने वाली नंदनी ने आज अपने घर में ही अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी । जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया ,मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतिका के पास से मिले एक सुसाईड नोट में अपनी मौत का कारण किसी को नहीं बताया गया है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता के साथ जांच में जुटी हुई है ।0
0
Report
Advertisement
योगी के तिरंगे बयान पर मौलाना बरेलवी ने किया समर्थन, अखिलेश पर तंज
Bareilly, Uttar Pradesh:योगी आदित्यनाथ ने तिरंगे पर जारी बयान का आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी ने समर्थन किया है, उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया जाता था, मौलाना ने अखलेश पर तंज करते हुए कहा कि वो विदेश में पड़े बड़े है तो उनको राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का मतलब ही नहीं पता है। बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात0
0
Report
यूपी में जीबीसी-5 से निवेश बढ़ाने के संकेत, लखनऊ में बड़े कार्यक्रम की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:यूपी की योगी सरकार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी यानी जीबीसी-5 सितंबर या नवंबर में लखनऊ में कराने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय से इन तारीखों पर हरी झंडी मिलने पर लखनऊ में भव्य कार्यक्रम कराया जाएगा। यूपी में होने वाले आगामी चुनावों के मद्देनजर ये ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमैनी भाजपा के लिए माहौल भी तैयार कर देगी। सूत्रों के अनुसार सीएम योगी और प्रधानमंत्री की दिल्ली की मुलाकात में इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर भी चर्चा हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार पांचवीं ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी में है। GBC 5.0 के लिए अलग-अलग जिलों और विभागों के लिए लक्ष्य तय किए गए है और इस आयोजन के लिए छह सदस्यों की एक आयोजन समिति बनाई गई है। इनवेस्ट यूपी तय लक्ष्य पांच लाख करोड़ से इसे बढ़ा कर छह लाख करोड़ करने की तैयारी में जुटा है। जीबीसी को लेकर बैठकें तेज कर दी गई हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के साथ दूसरे स्थान पर भी कराने को लेकर मंथन का दौर शुरू हो गया है। इस बार जीबीसी में देश के साथ कुछ विदेशी उद्योगपतियों को भी बुलाए जाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं ऐसे में इस तरह की सेरेमनी यह संदेश देगी कि उत्तर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर के चलते उद्योगपति यूपी में निवेश करने आ रहे हैं। अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा। यूपी में अब तक हुए निवेश जीबीसी-1 (29 जून 2018), ₹61,792 करोड़, 81 परियोजनाएं जीबीसी-2 (28 जुलाई 2019), ₹67,202 करोड़, 290 परियोजनाएं जीबीसी-3 (3) जून 2022), ₹80,224 करोड़, 1,406 परियोजनाएं जीबीसी-4 (19 फरवरी 2024), ₹10,01,056 करोड़, 14,701 परियोजनाएं जीबीसी-5 तय लक्ष्य ₹7.5 लाख करोड़ रुपये, सितंबर या नवंबर में कराने की है तैयारी टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, केमिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग जैसे सेक्टरों पर विशेष फोकस किया जा रहा है। यूपी में योगी सरकार आने के बाद वर्ष 2018 से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का दौर शुरू हुआ। हर साल जीबीसी के सहारे यूपी सरकार लाखों करोड़ रुपये का निवेश लाती है। इसके सहारे उत्तर प्रदेश में औद्योगिक वातावरण बनाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार दिया जाता है। राज्य सरकार ने इस बार निवेश के लिए पांच लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार चाहती है कि पर्यटन के साथ होटल, सांस्कृतिक, टैक्सटाइल के साथ आईटी क्षेत्र में बड़ा निवेश हो। कोविडकाल के दौरान मंद पड़े रियल स्टेट सेक्टर भी अब तेजी आई है। इसीलिए इस बार रियल स्टेट सेक्टर में भी अधिक से अधिक निवेश की तैयारी है लेकिन विपक्ष इसपर सवाल उठा रहा है। प्रदेश के पर्यटन खासकर धार्मिक क्षेत्रों में होटल के साथ अन्य कारोबार तेजी से बढ़ा है। इसीलिए मथुरा-वृंदावन, चित्रकूट, अयोध्या और वाराणसी में रियल स्टेट के लिए भूमि की व्यवस्था की जा रही है। इनवेस्ट यूपी ने विभागों से दिए गए लक्ष्य के आधार पर निवेश के बारे में जानकारी मांगी है। इसमें पूछा गया है कि उनके यहां निवेश के लिए अब तक कितनी योजनाएं तैयार की गई हैं और निवेश बढ़ सकता है तो उसे बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल ये कहना गलत नहीं होगा कि यूपी सरकार इस ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए अपनी जमीन मजबूत करने में कोई कमी नहीं रखेगी।0
0
Report
योगी का संदेश: तिरंगे के अपमान के विरुद्ध राष्ट्रगान जरूरी, यात्रा के दौरान बोले
Aligarh, Uttar Pradesh:इफराहीम हुसैन ( मुस्लिम धर्मगुरु ) तिरंगा यात्रा के दौरान योगी बोले- वंदे मातरम् कहना जरूरी है.. राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान नहीं चलेगा0
0
Report
Advertisement
जसपुर दौरे में मंत्री ने शराब-स्मैक पर रोक की ठोस मांग, अधिकारी निर्देशित
Jaspur, Uttarakhand:जनपद उधम सिंह नगर से सामने निकलकर आ रही है जहां राजधानी देहरादून से चलकर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री विनय कुमार रुहेला ने अनेक गांवों में बैठक की और इन बैठकों में इस बार मुख्य रूप से शराब बिक्री एवं स्मैक के नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। दरअसल आपको बताते चलें कि उत्तराखंड आपदा मंत्री विनय कुमार रुहेला ने एक दिवसीय जसपुर विधानसभा का दौरा किया तो उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांव में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनने के लिए बैठक आयोजित की हुई। इन आयोजित बैठको में इस बार मुख्यतः रूप से शराब बिक्री एवं स्मैक के नशे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है। वही ग्राम शिवराजपुर पट्टी में आयोजित हुई पहली बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया तथा उसके पश्चात गांव श्यामनगर में हुई बैठक में भी ग्रामीणों ने जल भराव, अतिक्रमण, बिजली कटौती जैसी अनेक समस्याएं माननीय मंत्री के समक्ष रखी तत्व पश्चात वहां से आगे प्रस्थान कर गांव ध्यान नगर पहुंचे जहां ग्रामीणों ने पेंशन बनाने, कूड़ा डालने के लिए स्थान नहीं होने की समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। वही इस संबंध में आपदा मंत्री विनय कुमार रुहेला ने मीडिया से रूबरू होकर बताया है कि विधानसभा में जो समस्या उनके समक्ष आई हैं उनको हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिया गये है।0
0
Report
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की चुनावी तैयारी से निकाय चुनाव में बड़े बदलाव की उम्मीद
Jodhpur, Rajasthan:एंकर प्रदेश में आगामी निकाय और पंचायत राज चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी अलर्ट मोड पर काम कर रही है। कांग्रेस का मूल संगठन और अग्रिम संगठन लगातार सक्रिय होकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग भी चुनावी तैयारियों में जुट गया है। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार रविवार को जोधपुर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी निकाय और पंचायत राज चुनाव को लेकर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए। एम.डी. चोपदार ने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करेगी। इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में पार्टी के वोट बैंक, जनाधार और जिताऊ उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी विशेष रूप से चुनाव मैदान में उतारने पर जोर रहेगा, ताकि संगठन को नई ऊर्जा मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य आगामी निकाय और पंचायत राज चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है। पार्टी अलग-अलग नगर निकायों में अपने बोर्ड बनाने के साथ पंचायत समिति और जिला परिषदों में भी कांग्रेस के बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगी। एम.डी. चोपदार ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने, जनता के बीच पहुंचने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के दम पर आगामी चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी。0
0
Report
कोटकपूरा में कांवड़ियों की सड़क हादसे में तीन मौत, घरों में मातम
Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा में कांवड़ियों के घर मातम का माहौल कोटकपूरा के तीन कांवड़ियों की सरहिंद के पास सड़क हादसे में मौत के बाद उनके घरों में मातम का माहौल है। मृतकों में शामिल महेंद्र पाल अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे। बिजली मैकेनिक का काम करने वाले महेंद्र पाल अपने पीछे पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी को छोड़ गए हैं। दूसरे मृतक जगदीश मित्तल घर में अकेले रहते थे और अविवाहित थे। उनके माता-पिता का भी पहले ही निधन हो चुका था। तीसरे मृतक दीपक कुमार तलाकशुदा थे। उनके परिवार में माता-पिता, भाई और भाभी रहते हैं。 इस मामले में कोटकपूरा के पार्षद ऐरन जोशी ने कहा कि हर साल शहर से अनेक नौजवान गंगोत्री और हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए जाते हैं। इस हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत बेहद दुखद है। उन्होंने हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार से मृतकों के परिवारों की आर्थिक मदद करने की भी गुहार लगाई।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ के बैंक में मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र में बैंक में अचानक उल्टी होने से एक मजदूर की मौत हो गई. छोटा धामनिया निवासी 47 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र धीरजी अपने बेटे रविशंकर के साथ काम से सुहागपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया था. इसी दौरान उसे अचानक उल्टियां होने लगीं और तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद बेटा रविशंकर अपने पिता को मोटरसाइकिल से जिला अस्पताल प्रतापगढ़ लेकर पहुंचा. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतक के बेटे रविशंकर ने सुहागपुरा थाने में घटना की रिपोर्ट दी. सुहागपुरा थाने के जांच अधिकारी बालूराम ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है. ओमप्रकाश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं. अचानक हुई मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है.0
0
Report
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया
Pratapgarh, Rajasthan:मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के ऐतिहासिक आदिवासी तीर्थ स्थल मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने कहा कि वर्ष 1913 में मानगढ़ धाम पर अंग्रेजी शासन की कार्रवाई में 1500 से अधिक आदिवासी शहीद हुए थे। उन्होंने मानगढ़ धाम को आदिवासी समाज के संघर्ष और बलिदान का महत्वपूर्ण प्रतीक बताते हुए इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग उठाई। रामलाल मीणा ने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना लंबे समय से आदिवासी समाज की प्रमुख मांग रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानगढ़ धाम दौरे के दौरान राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदायों की ओर से भी यह मांग प्रमुखता से रखी गई थी। उस समय मानगढ़ धाम के विकास को लेकर भरोसा दिलाया गया था। रामलाल मीणा ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किए जाने की बात सामने आने के बाद आदिवासी समाज में निराशा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के ऐतिहासिक संघर्ष, शहादत और स्वतंत्रता आंदोलन की महत्वपूर्ण विरासत है। ऐसे में इस स्थल को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देकर इसका संरक्षण और विकास किया जाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियां यहां हुए ऐतिहासिक बलिदान को जान सकें।0
0
Report
उज्जैन में सावन के दूसरे सोमवार पर महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। सावन के दूसरे सोमवार से पहले ही बाबा महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सुबह से ही महाकाल मंदिर और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आ रहे हैं। दूर-दराज से आए भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए कतारों में पहुंच रहे हैं। महाकाल मंदिर के आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तों से भरा नजर आ रहा है। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह है और बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंच रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
भोजपुर के आहर में डूबे पिता-पुत्र, घर-परिवार में मचा कोहराम
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर के आहर में डूबने से पिता व पुत्र की मौत हुई। नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेवथरा दाह गांव में शनिवार की शाम यह घटना घटी। मृतक नारायणपुर थाना क्षेत्र के सेवथरा दाह गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश राम और उसके 3 वर्षीय पुत्र अभय कुमार बताए गए हैं। परिवार के अनुसार पत्नी खेत में रोपनी करने गई थीं; रास्ते में उमेश राम अपने बेटे को कंधे पर बिठाकर पास के खेत की ओर जा रहे थे कि आहर के समीप उनका पैर फिसला और दोनों डूब गए। ग्रामीणों ने सूचना दी और पानी से बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजे गए। घटना के बाद परिवार के लोग गमगीन हैं。0
0
Report
रेलवे आंदोलन पर राधाकृष्ण विखे पाटील का ताजा बयान: पुनर्विचार समिति की रिपोर्ट जरूरी
Ahilyanagar, Maharashtra:राधाकृष्ण विखे पाटील ऑन बाळासाहेब थोरात रेल्वे आंदोलन नाशिक-पुणे रेल्वेमार्गासाठी संगमनेर येथे सुरू असलेल्या सर्वपक्षीय चक्काजाम आंदोलनावर महसूल मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील यांनी टीका केली आहे. नारायणगाव येथील 'अर्थ स्टेशन'मुळे रेल्वे विभागाने हा प्रकल्प अयोग्य ठरवला होता. मात्र, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या पुढाकाराने रेल्वे मंत्रालयाचे मतपरिवर्तन करण्यात यश आले आहे. या प्रकल्पाच्या पुनर्अभ्यासासाठी ज्येष्ठ शास्त्रज्ञ डॉ. अनिल काकोडकर यांच्या अध्यक्षतेखाली समिती स्थापन झाली असून महिनाभरात अहवाल येणे अपेक्षित आहे. मार्ग काढण्याचे प्रयत्न सुरू असताना हे आंदोलन का केले जात आहे असा सवाल विखे पाटलांनी उपस्थित केला. राधाकृष्ण विखे पाटील, जलसंपदा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील ऑन जारांगे मराठा आंदोलक मनोज जरांगे पाटील यांनी पश्चिम महाराष्ट्र दौऱ्यादरम्यान सरकार आपल्याला अटक करण्यासाठी अडथळे आणि गोंधळ निर्माण करत असल्याचा आरोप केला. यावर मराठा आरक्षण उपसमितीचे अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटील यांनी सरकारवरील सर्व आरोप फेटाळून लावले. यावेळी विखे पाटील यांनी सांगितले की, राज्यातील ५८ लाख नोंदींचा डाटा जरांगेंना पेनड्राईव्ह आणि हार्ड कॉपीद्वारे आधीच उपलब्ध करून दिला आहे. आंदोलकांच्या सुरक्षेची जबाबदारी पूर्णतः शासनाची असून न्यायमूर्ती शिंदे समितीच्या मदतीने कायदेशीर बाबींवर मार्ग काढला जात आहे. सरकार आरक्षणाबाबत अत्यंत सकारात्मक असून आपण स्वतः जरांगे पाटलांची भेट घेणार असल्याचे विखे यांनी सांगितले.0
0
Report
शिरोमणि अकाली दल फाजिल्का में प्रचार तेज, घर-घर पहुंचकर विकास का दावा दोहराएगा
Fazilka, Punjab:2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिरोमणि अकाली दल फाजिल्का की सियासत में एंट्री करने के लिए अब जमीनी स्तर पर उतरने लगा है । फाजिल्का में अब अकालीदल ने जनसंपर्क ऑफिस खोल दिया है । जहां न सिर्फ लोगों की समस्या का समाधान करने का दावा किया जा रहा है । बल्कि अब शिरोमणि अकालीदल लोगों के घर घर पहुंच करेगा । और लोगों के बीच पहुंच बताया जाएगा कि आज फाजिल्का जिस विकास के मुकाम पर है वह अकालीदल की देन है । भाजपा अकालीदल की सरकार समय फाजिल्का जिला बना था । और उसके बाद अस्पताल, डीसी ऑफिस सहित जो बड़े विकास हुए सब अकालीदल की देन है । जिसे अब लोगों के बीच लेकर जाने की जरूरत है। ताकि वोट बैंक में पिछड़े अकालीदल को फिर से मजबूत किया जा सके । इसकी अध्यक्षता शिरोमणि अकालीदल ट्रांसपोर्ट विंग के पंजाब अध्यक्ष परमजीत सिंह वैरड़ द्वारा की जा रही है ।0
0
Report
Advertisement
