icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उदयपुर: सायरा पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, डंपर-ट्रैक्टर जब्त

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में अवैध बजरी परिवहन और खनन के खिलाफ सायरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डंपर और एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने पर खड़ा करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बजरी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन एवं अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सायरा थाना क्षेत्र के कोविया रोड पर ढीकोड़ा में हेड कांस्टेबल सुखाराम मय टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डंपर को रोककर जांच की। पुलिस ने डंपर चालक ढोलाराम बेकरिया को गिरफ्तार कर डंपर जब्त कर लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में ढोल चौकी प्रभारी एएसआई शंभू सिंह मय टीम ने नांदेशमा क्षेत्र के तिरोल में अवैध बजरी से भरे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक कालू को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया।
0
0
Report

सहरसा: मानसिक रोगी बेटे के पिता ने बहू-ससुराल पर प्रताड़ना- जमीन हथियाने का आरोप

Saharsa, Bihar:आपने अक्सर पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए देखा होगा लेकिन सहरसा से जो खबर सामने आई है वो बिल्कुल अलग हटकर है, दरअशल यहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी, ससुर और साले पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है इतना ही नही पीड़ित पति अब अपनी और अपने बूढ़ी मां के जान के डर से खुद का घर छोड़कर अपने पुस्तैनी गांव में शरण लिए हुए है. यह मामला सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड का जहाँ मानसिक रूप से बीमार जयंत चौहान की माँ जया देवी ने अपनी बहू और समाधि सहित कई अन्य लोगों पर सदर थाने में मामला दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़ित जया देवी का कहना है कि लगभग 3 साल पूर्व उन्होंने अपने बेटे जयंत चौहान की शादी राजीव सिंह उर्फ फेकन सिंह की पुत्री अंतरा चोहान से करवाई थी. लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही उनकी बहू और उसके परिवार के लोगों की नजर उनके पैतृक जमीन पर टिकी हुई थी, इस बीच मानसिक रूप से बीमार उनके बेटे से जमीन के कागजात लेकर फर्जी तरीके से कुछ जमीन को बेच डाला जबकि कुछ जमीन को फर्जी तरीके से बेचने की तैयारी में थे जब इसकी भनक लगी तो बेटे ने इसका विरोध किया जिसके बहु और उसके परिवार के लोगों द्वारा उनके मानसिक रूप से बीमार पुत्र को बंधक बना लिया और जबरन जमीन के अन्य कागजात पर दस्तखत कराने की कोशिश की विरोध करने पर उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई, इस बीच उनका पुत्र किसी तरह से वहाँ से भागकर अपने पुस्तैनी गाँव पहुंचा जहाँ बहु और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा अभी भी मारने की धमकी दी जा रही इस घटना से पुत्र और उसकी बूढ़ी मां सहित पूरा परिवार दहशत में पीड़ित जया देवी ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है, वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जाँच में जुटी हुई है.
0
0
Report
Advertisement

नालंदा के नेहुसा गांव के कुएं से 20 वर्षीय युवती का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Pariaunna, Bihar:स्लग: कुएं में शव न्यूज नालंदा लोकेशन: नालंदा एंकर: हरनौत थाना क्षेत्र के नेहुसा गांव में 48 घंटे से लापता 20 वर्षीय युवती का शव ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर स्थित कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान संजय कुमार की 20 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, खुशबू शुक्रवार को घर से बिना बताए निकली थी और उसके बाद से लापता थी। शुक्रवार को गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई। रविवार को स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखा, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हरनौत थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। ऋषिकेश संवाददाता, नालंदा
0
0
Report
Advertisement

गोपाला में सड़क पर बह रहे नाले के गंदे पानी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, समाधान न होने से नाराजगी

AJAnurag JaiswalFollow11m ago
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:सिसवा विकास खंड के गोपाला गांव में सड़क पर बह रहे नालियों के गंदे पानी से परेशान ग्रामीणों का रविवार को आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग के किनारे प्रदर्शन कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष 10 जनवरी 2025 की शाम भागवत जायसवाल के मकान के पास सड़क पर फैले पानी के किनारे से गुजर रहे सीताराम उर्फ मोछू साहनी को एक बाइक ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल मोछू साहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के अगले दिन ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया था। उस समय प्रशासन ने स्थायी समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को आकाश, चांदमती, आरती, विन्द्रवती, गुजजी, मैना, शनिचरा और जिउति समेत कई ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण दुर्गावती ने बताया कि सड़क पर फैले पानी के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। वह स्वयं भी फिसलकर गिर चुकी हैं। वहीं आकाश जायसवाल ने कहा कि आईजीआरएस सहित कई माध्यमों से शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
0
0
Report

सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, दोनों ड्राइवर गंभीर घायल

Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट: सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में सुबह सवेरे एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में पांवटा साहिब से देहरादून की तरफ जाते कंटेनर के साथ मुख्य मार्ग से सिडकुल एरिया में दाखिल होते हुए एक ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनियंत्रित होकर कंटेनर एक पेड़ से जा टकराया. हादसे में दोनों वाहनों के चालक बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं दोनों वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को मुख्य मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारु कराया.
0
0
Report

मकराना के बोरावड़ में वेस्ट पत्थर ढेर से गिरकर मजदूर की मौत

Didwana, Rajasthan:मकराना थाना क्षेत्र के बोरावड़ स्थित छापर कॉलोनी में रविवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मकान निर्माण के लिए वेस्ट पत्थर तोड़ रहे एक व्यक्ति की ऊंचाई से असंतुलित होकर गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बोरावड़ की छापर कॉलोनी निवासी बनवारी पुत्र गोपालराम बावरी रविवार सुबह लगभग 5:30 बजे अपने घर पर चल रहे मकान निर्माण कार्य के सिलसिले में बोरावड़-कुम्हारी खानों के पास पड़े मलबे के ढेर से वेस्ट पत्थर निकालकर तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल नीचे आ गिरा। ऊंचाई से गिरते ही सिर में गंभीर चोट आने के कारण बनवारी लहूलुहान और अचेत हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल मकराना पहुंचाया गया, लेकिन सिर में अत्यधिक गंभीर चोटें लगने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के छोटे भाई लक्ष्मण पुत्र गोपालराम बावरी ने मकराना पुलिस थानाधिकारी को लिखित रिपोर्ट दी है। लक्ष्मण ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि उसके भाई की मृत्यु मलबे के ढेर पर ऊंचाई से असंतुलित होकर गिरने और सिर पर गंभीर चोटें आने से हुई है तथा परिजनों को घटना पर किसी भी प्रकार का कोई शक-शुबा नहीं है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपूर्द भी कर दिया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी-करहल में BSF जवान ने पत्नी की हत्या,मायके पक्ष का आरोप अवैध संबंधों के विरोध पर की हत्या ।

Ajay KumarAjay KumarFollow12m ago
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में एक बार फिर पारिवारिक विवाद खूनी हो गया। जम्मू-कश्मीर में तैनात BSF जवान ने पत्नी के सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । घटना करहल थाना क्षेत्र के ग्राम भूरेपुर की है,मृतका की पहचान नीतू के रूप में हुई है। आरोपी पति संजेश कुमार यादव BSF में तैनात है और 10 दिन पहले छुट्टी पर घर आया था। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ । आरोप है कि नशे में धुत संजेश ने पत्नी नीतू के सिर पर फावड़ा मार दिया। रविवार सुबह बेटे निखिल ने मां को लहूलुहान अवस्था में देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, मायके पक्ष ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर हत्या का आरोप लगाया है। करहल पुलिस ने आरोपी संजेश को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडे ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

पांडव लौट आए: विपक्ष का तीखा प्रहार, 12 साल के कौरवी शासन के बाद

Noida, Uttar Pradesh:"मोदी सरकार के कौरवी शासन का अंत और विपक्ष के रूप में पांडवों का उदय." राज्यसभा में उपनेता विपक्ष श्री प्रमोद तिवारी जी का केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार: " आज का सूरज एक नई रोशनी लेकर आया है। 12 साल के कौरवी शासन के बाद अब पांडवों की वापसी हो चुकी है— युवाओं के रूप में, राहुल गांधी जी के रूप में और एक मजबूत विपक्ष के रूप में।" चाहे दिल्ली की सड़कों पर बेटियों और नारी शक्ति का अपमान हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो या तानाशाही लाठियों का प्रहार— जब-जब नारी और जनता का अपमान होता है, तब-तब इतिहास बदलता है। कुरुक्षेत्र का मैदान सज चुका है। देश को बेचने वाली और तानाशाही चलाने वाली इस बर्बर सरकार का अंत निश्चित है। पांडव लौट आए हैं, और जीत सच की होगी!
0
0
Report

कारगिल विजय दिवस पर गोपेश्वर में शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धांजलि

Karnaprayag, Uttarakhand:कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विजय दिवस में अमर शहीदों को याद कर इस विशेष दिन को जिले में 'शौर्य दिवस' के रूप में मनाते हुए भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को याद किया गया। जिलाअधिकारी चमोली गौरव कुमार ने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोपेश्वर स्थित जिला पंचायत सभागार एवं शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, अन्य प्रशासनिक कर्मचारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। स्कूली बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अमर शहीदों को याद किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम: अधिकारियों और नागरिकों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जनपद के जांबाज सैनिकों के परिजनों और वीर नारियों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत की सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमारे वीर जवानों ने शून्य से नीचे के तापमान और दुर्गम पहाड़ियों पर जो अदम्य साहस दिखाया, वह सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। चमोली जिले का सैन्य इतिहास हमेशा से गौरवशाली रहा है, और यहाँ के लालों ने देश की रक्षा के लिए कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें.
0
0
Report
Advertisement

निहालगंज थाना प्रभारी के एक्शन: अतिक्रमण पर सख्ती शुरू

Dholpur, Rajasthan:निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा का एक्शन, ज्वाइन करते ही टीम के साथ उतरे सड़कों पर धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र में अपराध और अवैध अतिक्रमण पर नकेल कसने के लिए नए थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने पदभार ग्रहण करते ही सक्रियता दिखानी शुरू कर दी। देवेंद्र शर्मा थाना पुलिस के अन्य अधिकारियों व कांस्टेबलों के साथ शहर के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्गों में पैदल गश्त पर निकले। गश्त के दौरान उन्होंने बीच सड़क, फुटपाथ और नो-पार्किंग जोन में खड़ी रेहड़ियों, ठेलों को तुरंत हटवाया। रेहड़ी-पटरी संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण मिला तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानदारों को भी निर्देश दिए कि वे अपना सामान दुकान के अंदर ही रखें。 थानाधिकारी शर्मा ने पुलिस टीम को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित रूप से पैदल व वाहन गश्त की जाए, संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की नियमित गश्त से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। अपराध के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। गश्त के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कानून व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई।
0
0
Report

ग्वालियर में पटाखा कारोबारी फ्रॉड: लाखों की साइबर ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में व्यापार की आड़ में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। फुलझड़ी कारोबारी फैजान खान और उनके चाचा अकील खान से एक ठग ने सस्ते दाम पर आतिशबाजी का कच्चा माल दिलाने का झांसा देकर ₹5.59 लाख की ठगी कर ली। दरअसल फरियादी फैजान खान ने पुलिस को बताया कि 10 सितंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को हरदा के एक बड़े पटाखा कारोबारी का बेटा बताया। उसने बाजार से कम कीमत पर तार-फुलझड़ी का कच्चा माल उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। त्योहार का सीजन होने के कारण उन्होंने सौदा तय कर लिया। आरोपी ने एडवांस बुकिंग और माल लोडिंग के नाम पर रुपए मांगे। फैजान ने 11 और 12 सितंबर को आरोपी के बताए एक्सिस बैंक के दो खातों में कुल ₹5,59,700 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने एक-दो दिन में माल भेजने का भरोसा दिया। काफी इंतजार के बाद भी माल नहीं पहुंचा तो फैजान और उनके चाचा हरदा पहुंचे। वहां पता चला कि जिस फैक्ट्री के नाम पर सौदा हुआ था, वह पिछले दो साल से बंद है। स्थानीय व्यापारियों ने भी बताया कि किसी ठग ने फैक्ट्री का नाम इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की है। ठगी का पता चलने पर पीड़ितों ने ग्वालियर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस बैंक खातों के ट्रांजैक्शन और मोबाइल नंबरों की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top