140118
गांव देहणी के लोगों ने पंचायती चुनावों में जताया एतराज, बोले 50 से ज्यादा बनी है जाली वोट
Anandpur Sahib, Punjab:कीरतपुर साहिब के नजदीक देहनी गांव की वोटर लिस्ट में करीब 50 वोट होने पर कुछ लोगों ने आज श्री आनंदपुर साहिब के एसडीएम दफ्तर के बाहर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में 40 से 50 लोगों की फर्जी वोट बनाई गई है, ये लोग या तो हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं या फिर दूसरे गांव के रहने वाले हैं. इस बारे में एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
हनुमान अंश फिल्म एकात्म मानववाद और समाजसेवा की प्रेरणा देती है
BHOPAL आज कार्यकर्ताओं के साथ बहुचर्चित ‘हनुमान अंश’ फिल्म को देखा। नीम करोली बाबा के जीवन चरित्र पर केंद्रित यह फिल्म हमें एकात्म मानववाद, सेवा एवं सर्वहारा वर्ग के कल्याण की प्रेरणा देती है। फिल्म की पूरी टीम को इस सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रस्तुति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।0
0
Report
गोंडा हत्या मामले में VIP नेताओं की मौजूदगी, सुरक्षा के साथ अंतिम संस्कार तैयारी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा - बर्तन व्यापारी व VIP पार्टी,निषाद समाज नेता विनोद साहनी की हत्या का मामला। पोस्टमार्टम के बाद विनोद का शव पहुंचा गोंडा। परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव पहुंचा शव। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद अंतिम संस्कार में रहेंगे मौजूद। VIP पार्टी संस्थापक मुकेश साहनी भी पहुंचेंगे गोंडा। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आएंगे गोंडा। सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप भी अंतिम संस्कार में रहेंगे मौजूद। विनोद साहनी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे तमाम नेता। गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स हुई तैनात। करनैलगंज बस स्टॉप के पास गोंडा- लखनऊ और गोंडा- परसपुर मार्ग पर बैरिकेडिंग कई थानों की भारी पुलिस फोर्स तैनात।कैबिनेट मंत्री संजय निषाद,सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पल,VIP पार्टी संस्थापक मुकेश साहनी,कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आने की सूचना पर बैरिकोडिंग।करनैलगंज,कटरा बाजार,खरगूपुर,कौड़िया, तरबगंज, नवाबगंज थानों की फोर्स तैनात।लखनऊ से परसपुर,गोंडा जिला मुख्यालय जाने वाले मार्गों पर भारी संख्या में बैरिकेडिंट।मंत्री संजय निषाद,सपा और कांग्रेस नेताओं ने दिए है जिला मुख्यालय पर शव रखकर प्रदर्शन करने की चेतावनी। ASP, CO और 5 थानों की फोर्स की गई तैनात。0
0
Report
Advertisement
बहराइच में भंडारे के दौरान पूड़ी बनाते समय महिला झुलसी, हालत गंभीर
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, भन्डारे के लिये पूड़ी बना रही महिला बुरी तरह झुलसी, पास में खड़ी स्कूटी के अचानक गिरने से हुआ हादसा, खौलते तेल की कढ़ाही पलटने से महिला बुरी तरह झुलसी, बहन के घर पर आयोजित जन्माष्टमी के भन्डारे के लिये महिला बना रही थी पूड़ी, कोतवाली नानपारा के बंजरिया में हुआ हादसा, गम्भीर हालत में महिला जिला अस्पताल में भर्ती, सन्नो देवी 35 पति विनोद निवासी परागपुरवा थाना मोतीपुर के रूप में हुई महिला की पहचान, जिला अस्पताल में चल रहा घायल महिला का इलाज0
0
Report
यूपी में 17 सितम्बर से सेवा संकल्प अभियान, मंत्रियों को जिम्मेदारियाँ मिलीं
Noida, Uttar Pradesh:मंत्रियों को सौंपी गई सेवा संकल्प अभियान की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल को लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलेगा। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतिगत सुधारों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के साथ यूपी के 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ने का लक्ष्य इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के अलग अलग मंत्रियों को जिम्मेदारियां भी दी गई है 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस-आशीर्वाद का दीया’ से अभियान की शुरुआत होगी। इसकी जिम्मेदारी धर्मवीर प्रजापति को दी गई है ‘मेरे सपनों का भारत : चित्र सेवा’ की कमान संदीप सिंह, जबकि ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ की जिम्मेदारी जयवीर सिंह को दी गई है आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ की प्रभारी बेबी रानी मौर्य होंगी। लाभार्थियों की सफलता की कहानियों वाले ‘सेवा की कहानी’ अभियान की जिम्मेदारी गिरीश चंद्र यादव और ब्रजेश सिंह को दी गई है। ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा-विकसित भारत का संकल्प’ की जिम्मेदारी जसवंत सिंह सैनी संभालेंगे। वाराणसी से वडनगर यात्रा के प्रभारी जेपीएस राठौड़ होंगे वाराणसी से 250 बाइक और 500 यात्री गंगाजल लेकर वडनगर जाएंगे। ‘सेवा मेरा योगदान’ की जिम्मेदारी एके शर्मा, ‘सेवा सेतु अभियान’ की जिम्मेदारी सोमेंद्र तोमर और ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ की जिम्मेदारी असीम अरुण को दी गई है। युवाओं के ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ की कमान कपिल देव अग्रवाल संभालेंगे। 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ अभियान का समापन होगा, जिसके प्रभारी दयाशंकर सिंह हैं। एक महीने तक यूपी में सेवा, सुशासन, विकास और जनभागीदारी का बड़ा अभियान चलेगा। सेवा से संकल्प... और संकल्प से विकसित भारत 2047।0
0
Report
मोहोबा में खरीफ बीमा सर्वे के नाम पर अवैध वसूली, किसानों ने बेंडरों को पकड़ा
Mahoba, Uttar Pradesh:यूपी के महोबा जिले में कुदरत ने एक बार फिर अन्नदाताओं पर कहर बरपाया है, बीते दिनों हुई अतिवृष्टि की चपेट में आकर जनपद के खेतों में बोयी गई खरीफ सीजन की ज्यादातर फसल बर्बाद हो गई है। खराब फसलों का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग होने पर प्रशासन के निर्देश पर पीएम फसल बीमा योजना के तहत इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सर्वे करने के दौरान किसानों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। दैवीय आपदा के बाद सिस्टम से जुड़े कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली से आक्रोशित किसानों ने बीमा कंपनी के बेंडरो को पकड़ कर लिया और दोनों को ब्लाउज, पेटीकोट, चूड़ियाँ पहनाकर होंठों पर लिपिस्टिक लगाई और जूतों की माला पहनाकर गांव में घूमाकर पुलिस के सुपुर्द कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
नगर विकास मंत्री के कोतवाली पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा
Sitapur, Uttar Pradesh:और जब देर रात योगी सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु शहर कोतवाली पहुंचे और मीडिया के सामने भावुक होकर रोने लगे नगर विकास राज्य मंत्री के साथ सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी थे। आपको बता दें अतिक्रमण के दौरान नगर पालिका प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने दो भाजपा कार्यकर्ताओं को शहर कोतवाली में लाकर बैठा दिया. नगर विकास मंत्री ने कई बार फोन किया लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नहीं छोड़ा। मंत्री ने को से लेकर एसपी तक को फोन किया फिर भी कार्यकर्ता नहीं छूटे. इसके बाद मंत्री लव लश्कर के साथ कोतवाली पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने जमकर शहर कोतवाली में हंगामा किया. नगर विकास राज्य मंत्री ने आरोप माफिया मुजीब अहमद जिस पर 32 केस दर्ज हैं पुलिस उसकी कुर्सी पर बैठी है और BJP कार्यकर्ताओं को हिरासत में बैठाया जाता है. काफी देर तक कोतवाली में BJP कार्यकर्ताओं का हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस ने जिन कार्यकर्ताओं जितेंद्र मिश्रा और सुरभ मिश्रा को ये कह कर हिरासत में लिया था कि उन्होंने पुलिस और प्रशासन से अभद्रता की छोड़ दिया गया. वही इस मामले पर ASP आलोक सिंह का कहना है जिनको हिरासत में लिया गया था मंत्री जी के आने के बाद उनको छोड़ दिया गया. दोनों पर किसी भी तरह का कोई केस रजिस्टर नहीं किया गया है. दोनों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच में प्रशासन से अभद्रता का आरोप था।0
0
Report
कोटा में वार्ड 63: शराब भरी गाड़ियों को लेकर बवाल, जाँच जारी
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर 63 में शराब से भरी गाड़ियों को लेकर बड़ा बवाल सामने आया है। पत्रिका रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी इलाके में स्थानीय लोगों ने तीन गाड़ियों को रोककर शराब होने का दावा किया, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। शुरुआत में 25 से 30 पेटी देसी और अंग्रेजी शराब होने की सूचना सामने आई थी। पकड़ी गई गाड़ियों में एक मारुति ब्रेज़ा को उपमहापौर सुनीता व्यास के नाम से जुड़ा बताया गया, जबकि इस मामले को भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र प्रजापति से जोड़ते हुए भी आरोप लगाए गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, एडिशनल एसपी सुभाष चंद्र मिश्रा के अनुसार पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर रही है। मौके पर मिली गाड़ी में प्रारंभिक तौर पर 10 पेटी शराब होने की जानकारी सामने आई है। गाड़ी किसके नाम पंजीकृत है, शराब किसकी है और इसे कहां ले जाया जा रहा था, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।0
0
Report
अजमेर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड-55 में भारी हंगामा, आचार संहिता उल्लंघन के आरोप
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में निकाय चुनाव के दौरान वार्ड-55 में भारी हंगामा, वाहन में आते के कट्टे लाकर बीपीएल परिवारों को वितरण कर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा रहे वार्ड के लोगों ने मौके पर अलवर गेट थाना पुलिस को बुलवा लिया.. लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी पर वोट खरीदने का आरोप लगाया.. वही दुसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर इसे विरोधियों और विपक्षी पार्टियों की चाल बताते हुए उसकी छवि खराब करने की साजिश बताया...फिलहाल पुलिस पूछताछ और गाड़ी में रखे आते के कट्टे की जानकारी प्राप्त करने के लिए वाहन चालक कल्लू को अपने साथ थाने लाई है..0
0
Report
Advertisement
कानपुर के डेविल हुक्का बार पर छापा, भारी मात्रा में हुक्का-चिलम बरामद
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर डेविल हुक्का बार पर क्राइम ब्रांच का छापा नीचे कोचिंग का बोर्ड लगाकर ऊपर छुपाकर चलाया जा रहा था नशे का अवैध कारोबार एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस टीम मौके से भारी मात्रा में हुक्का, चिलम, फ्लेवर और संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद कमिश्नरेट पुलिस की इस कार्रवाई से हुक्काबार संचालकों में मचा हड़कंप रिहायशी इलाके में हुक्का बार के संचालन को लेकर पुलिस ने जांच की शुरू बर्रा थाना क्षेत्र के दामोदर नगर का मामला0
0
Report
मिरज में दहीहंडी उत्सव: तासगांव के गोविंदा पथक ने भाजपाची मान फोड़ी
Sangli, Maharashtra:मिरजेत रंगाला दहीहंडीचा थरार, तासगावच्या गोविंदा पथकाने फोडली भाजपाची मानाची दहीहंडी सांगलीच्या मध्ये भाजपाच्या वतीने दहीहंडी उत्सवाचा आयोजन करण्यात आलं होतं. पालकमंत्री चंद्रकांत पाटील आणि आमदार सुरेश खाडे यांच्या उपस्थितीमध्ये दहीहंडी सोहळा पार पडला. सांगली कोल्हापूर जिल्ह्यातील सात संघांनी दहीहंडी स्पर्धेमध्ये सहभाग घेतला होता. तासगावच्या शिवाजी युवक गोविंदा पथकाने सात थरांचे मनोरे रचत थरारक पद्धतीने मानाची भाजपाची हंडी फोडत दोन लाख 22 हजारांचे बक्षीस पटकावले. या दहीहंडीचे निमित्ताने सिने अभिनेत्री भार्गवी चोरमुले तिने आपल्या बहारदार अदाकारीने मिरजकरांचे मने जिंकली. मिरज भाजपाच्यावतीने गेल्या चार वर्षांपासून दहीहंडी उत्सवाचं आयोजन करण्यात येत आहे. साऊंड बाईट - चंद्रकांत पाटील - पालकमंत्री0
0
Report
जालौन में मोमोज ठेले पर विवाद, दो पक्षों की मारपीट—घायल दो युवक
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में झांसी रोड स्थित लक्ष्मी मंदिर के पास गुरुवार देर रात मोमोज के ठेले पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो युवकों को घेरकर बेरहमी से पिटाई। मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अभिषेक पुत्र मलखान सिंह निवासी अजनारी गांव और आर्यन पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी नया रामनगर के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि करीब चार महीने पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसका बाद में समझौता हो गया था। इसके बावजूद पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया। पीड़ितों ने कथित तौर पर धारदार हथियारों से हमला किए जाने का भी आरोप लगाया है। मारपीट की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपों की पड़ताल करते हुए मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जलपाईगुड़ी जिला स्कूल में शिक्षक पर हमला: मंत्री पहुंचने की तैयारी तेज
Jalpaiguri, West Bengal:শিক্ষককে মাটিতে ফেলে মার ছাত্ররা। নিন্দার ঝড়। ঘটনায় সরব শিক্ষক-শিক্ষিকা থেকে শুরু করে সাধারণ নাগরিকেরা। লাগাতার জী ২৪ ঘন্টা সম্প্রচার। বৃহস্পতিবার বিদ্যালয় পরিদর্শনে ডি আই হায়ার সেকেন্ডারি এবং প্রাইমারী。 শনিবার জলপাইগুড়ি জেলা স্কুলে শিক্ষামন্ত্রী আসতে চলেছেন। জোর প্রস্তুতি জলপাইগুড়ি জিলা স্কুলে। ডি আই হায়ার সেকেন্ডারি এবং প্রাইমারি যৌথভাবে বিদ্যালয় পরিদর্শনে。 জলপাইগুড়ি জেলা স্কুল নিয়ে জলপাইগুড়িতে আনন্দময় বর্মনের প্রতিক্রিয়া।0
0
Report
जहानाबाद में नाबालाल चोर पकड़कर भीड़ ने धुनाई की, मोबाइल बरामद कर छोड़ दिया
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब मोबाइल चुराकर भाग रहे एक नाबालिक को लोगो ने पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। मामला नगर थाना क्षेत्र के ऊंटा सब्जी मंडी के पास की है। बताया जाता है कि सेवनन गांव के एक ग्रामीण ऊंटा सब्जी मंडी में दैनिक खरीदारी करने पहुंचे थे। मंडी में खरीदारों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर घात लगाए एक नाबालिग ने बड़ी सफाई से उनकी जेब में रखा सवा लाख रुपये मूल्य का महंगा मोबाइल फोन पार कर दिया। हालांकि, जेब हल्की होते ही पीड़ित को तुरंत अहसास हो गया। उन्होंने बिना एक पल गंवाए शोर मचाते हुए भाग रहे नाबालिग का पीछा किया और स्थानीय दुकानदारों एवं राहगीरों की मदद से उसे खदेड़कर दबोच लिया। नाबालिग के पकड़े जाते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। चोरी की बात सुनते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा और आक्रोशित भीड़ ने नाबालिग की जमकर क्लास लगाते हुए धुनाई शुरू कर दी। कड़ाई से की गई पूछताछ और पिटाई के दबाव में आकर आरोपी ने चुराया हुआ मोबाइल तुरंत निकालकर पीड़ित के हवाले कर दिया। हालांकि मोबाइल बरामद होते ही स्थानीय लोगों ने मामले में पुलिस को सूचना देना या आरोपी को कानून के हवाले करना मुनासिब नहीं समझा। लोगों ने आपसी रजामंदी से ऑन-द-स्पॉट फैसला करते हुए नाबालिग को कड़ी चेतावनी दी और मौके से छोड़ दिया। इस पूरी घटना के दौरान सब्जी मंडी परिसर में काफी देर तक गहमागहमी और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। हालांकि, भीड़ द्वारा पुलिस को इत्तिला दिए बिना आरोपी को इस तरह छोड़ देने को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
6 साल की बच्ची के दुष्कर्म-हत्या केस में सोमेश यादव को मृत्यु दंड
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के गंभीर प्रकरण में जिला विशेष न्यायालय ने आरोपी सोमेश यादव का मृत्यु दंड की सजा सुनाई है. 6 अप्रैल 2025 को थाना मोहन नगर क्षेत्र में 6 साल 3 माह की बालिका के लापता होने की सूचना मिली थी जिसके बाद मोहन नगर पुलिस ने टास्क टीम बनाकर बालिका की पताशाजी प्रारंभ की संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद साक्ष्य एवं सूचनाओं के आधार पर बालिका एक कार के अंदर मिली जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया सभी अति आवश्यक कार्रवाई करने के बाद मामले की विवेचना की गई तो सभी प्रकार के साक्ष्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट तमाम गवाहों के बयानों के आधार पर सबूत संकलित किए गए तो वही आरोपी सोमेश के कपड़े जैविक नमूने का परीक्षण कराया गया डीएनए के परीक्षण और एफएसएल की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सोमेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जिसके बाद आज जिला न्यायालय के द्वारा पाक्सो के विशेष अधिनियम और भारतीय नया संहिता के अधिनियमों के तहत आरोपी सोमेश यादव को मृत्यु दंड से दंडित किया गया मृत्युदंड की पुष्टि संबंधित प्रक्रिया उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ बिलासपुर के समक्ष विधि अनुसार होगी.0
0
Report
Advertisement
