चंगर इलाके के गांवों में बिजली कटौती से नाराज लोगों ने किया धरना
Anandpur Sahib, Punjab:चंगर इलाके के गांवों में बिजली की लगातार 15 दिनों से हो रही लंबी कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने धरना दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि दिन-रात बिजली की कटौती से मरीज और बच्चे गर्मी से परेशान हैं। बिजली विभाग की ओर से कटौती के कारणों के रूप में कभी परमिट तो कभी फाल्ट बताने के बाद भी समस्याएं खत्म नहीं हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों ने संघर्ष का रास्ता अपनाया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सुल्तानपुर: शहीद का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस ट्रक में घुसी, बेटे समेत चार की मौत
सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश:सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे शहीद के परिवार के लिए काल बन कर आ गया।
पंचकुला से देवरिया शहीद सुबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस हलियापुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में शहीद के बेटे, भाई और भतीजे समेत चार लोगों की मौत हो गई।
हादसा रविवार सुबह करीब 8:15 बजे अयोध्या-सुल्तानपुर सीमा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 79.6 पर हुआ। बताया गया कि एंबुलेंस पंचकुला से शहीद का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया जा रही थी। एंबुलेंस में शहीद के परिवार के सदस्य भी सवार थे।
हादसे में शहीद सुबेदार मेजर सत्यवान के बेटे गौरव सिंह, भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ और एंबुलेंस चालक जसपाल की मौत हो गई। गौरव सिंह और चालक जसपाल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजन चौधरी और राम समुझ को उपचार के लिए अयोध्या के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एंबुलेंस की रफ्तार काफी तेज थी। हलियापुर के पास अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन पिचक गया। चालक जसपाल का शव स्टेयरिंग में फंस गया।
सूचना मिलते ही हलियापुर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में फंसे शवों को निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है I
बताया गया कि देवरिया के रुद्रपुर निवासी सेना के सुबेदार मेजर सत्यवान कुछ दिन पहले पंचकुला में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर लेने के लिए परिवार से उनके भाई राजन चौधरी, भतीजे राम समुझ और बेटे गौरव सिंह पंचकुला पहुंचे थे। शनिवार देर रात तीनों एंबुलेंस से शहीद का पार्थिव शरीर लेकर देवरिया के लिए रवाना हुए थे।
लेकिन घर पहुंचने से पहले ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में परिवार के तीन सदस्यों और एंबुलेंस चालक की जान चली गई।
हादसे के बाद शहीद सुबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर सम्मान के साथ हलियापुर थाने में रखवाया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जता रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
आलोक श्रीवास्तव
सुल्तानपुर
