140118
नशे के खिलाफ पैगाम ए इंकलाब यात्रा
Anandpur Sahib, Punjab:आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और हर कोई अपने-अपने तरीके से उन शहीदों को याद कर रहा है, उन शहीदों को याद करने और समाज में फैली नशे की बुराई को खत्म करने की अलख जगाने के लिए स्थानीय पत्रकार शिव कुमार कालिया पिछले 13 वर्षों से लगातार पैगाम एक क्रांति यात्रा निकाल रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनन्त सिंह ने अनुज कुमार को समर्थन देकर मोकामा चुनाव में हलचल मचा दी
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में बेढ़ना गांव पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार की जगह अनुज कुमार का समर्थन कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। वे अपने काफिले के साथ बेधना गांव में शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के बाद पीड़ितों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। उनके साथ एमएलसी चुनाव के प्रत्याशी डॉ अनुज सिंह भी साथ थे। उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वे अनुज सिंह का साथ देंगे। जो हमारे साथ है, हम भी खुलकर उसका साथ देंगे।जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार पार्टी में रहकर भी मोकामा विधायक अनंत सिंह का खुलकर विरोध करते रहे हैं। ऐसे में अनंत सिंह ने भी साफ कह दिया है कि वे एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार का साथ नहीं देंगे। सभी 26 विधानसभा क्षेत्र में उनके जितने भी कार्यकर्ता हैं, सभी अनुज सिंह का साथ देंगे। बाइट अनंत सिंह, मोकामा विधायक0
0
Report
सेतरावा में दर्दनाक सड़क हादसा: चाचा-भतीजे की मौत
Noida, Uttar Pradesh:सेतरावा से बड़ी खबर दर्दनाक सड़क हादسا अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की हुई मौत एक घायल का सेतरावा अस्पताल में इलाज किया गया NH 125 पर खनौडी तिराहा पर देर शाम को हुआ हादसा मृतकों की पहचान कानाराम और जयंती ओर घायल चेताराम मृतक सिरोही के झरड (पिंडवाडा) निवासी सेतरावा चौकी पुलिस ने जानकारी लेकर जुटी जांच में बाबा रामदेवरा जा रहे थे बाइक सवार0
0
Report
हैदराबाद में स्टील फ्लाईओवर उद्घाटन पर रेवंत रेड्डी ने ओवैसी को पीएम मोदी जितना देशभक्त बताया
Noida, Uttar Pradesh:Chief Minister Revanth Reddy praised the MIM chief, and MP Asaduddin Owaisi at the inauguration of a steel flyover in Hyderabad, stating that Owaisi is no less patriotic than Prime Minister Narendra Modi and union Home Minister Amit Shah. Revanth Reddy criticised those who, he said, were spreading propaganda that Owaisi and the AIMIM were against the country. He recalled that the MIM leadership had attended all the programmes organised in Hyderabad during the celebrations marking the success of Operation Sindoor.0
0
Report
Advertisement
सतेंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:अरविंद केजरीवाल से मिले सतेंद्र जैन0
0
Report
दुर्ग-भिलाई में पांच मंजिला 'होटल अर्थ' की भव्य शुरुआत, 5 सितंबर को होगा उद्घाटन 5-Storey 'Hotel
Durg, Chhattisgarh:रायपुर-राजनांदगांव हाईवे पर दुर्ग-भिलाई में सर्वसुविधायुक्त पांच मंजिला 'होटल अर्थ' का भव्य शुभारंभ 5 सितंबर को होने जा रहा है। मुख्य निदेशक चरण जीत सिंह खुराना ने प्रेस वार्ता में बताया कि दो एकड़ में फैले इस होटल में 70 लग्जरी एसी कमरे, प्रेसिडेंशियल सुइट्स, 45,000 वर्ग फीट का गार्डन लॉन, स्विमिंग पूल और 24/7 कैफे उपलब्ध हैं। मल्टी-कुजीन रेस्टोरेंट के साथ यहां छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी परोसे जाएंगे। होटल में 500 से अधिक वाहनों की पार्किंग और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रबंध मौजूद हैं।0
0
Report
सिकंदरा राव में अचानक स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर, डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में पहुंचा
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- नगर के जीटी रोड पर गुरुवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क किनारे खड़ा एक ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर डिवाइडर फांदते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार दो ट्रैक्टर कासगंज रोड स्थित डेयरी से काम करके भुरका गांव की ओर जा रहे थे। जीटी रोड पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के कार्यालय के पास दोनों ट्रैक्टर कुछ देर के लिए रुके थे। इसी दौरान एक चालक दूसरे ट्रैक्टर पर सामान रख रहा था। तभी चाबी लगे होने के कारण खड़ा ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया और डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में पहुंच गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और जेसीबी मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और देर रात तक यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।0
0
Report
Advertisement
बस्ती में गोली से अधेड़ की मौत: असल वजह अभी राज, पुलिस हर एंगल से जांच
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती के छावनी थाना के बबुरहवा गांव में लगभग 50 वर्षीय रामबाहल की संदिग्ध स्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना तब हुई जब वह अपने घर पर थे और गोली लगते ही उनकी हालत गंभीर हो गई, अस्पताल ले जाते से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के पीछे की वजह और गोली चलने की परिस्थितियां अब तक स्पष्ट नहीं हैं; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। मौक़े पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि गोली अचानक चली या उसे किसी ने निशाना बनाया। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन थाना प्रशासन अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुँचा है। पुलिस मामले की पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के बाद असल वजह बताएगी।0
0
Report
श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में जन्माष्टमी से पहले भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा(उत्तर प्रदेश): श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।0
0
Report
मधुबनी: कोर्ट के पास स्मैक तस्कर फरार, 3 घंटे बाद गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी सिविल कोर्ट के पास से स्मैक तस्कर पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार। पुलिस ने स्टेडियम रोड से पुनः दबोचा। भेजा थाना पुलिस ने टेकना टोल से चार ग्राम स्मैक के साथदोनों भाई को पकड़ा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को नगर थाना के स्टेडियम रोड से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है भेजा थाना पुलिस ने टेकना टोल से दो सगे भाइयों को चार ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेंद्र यादव एवं धीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। भेजा थाना के सब इंस्पेक्टर आनंद मोहन ठाकुर दोनों अभियुक्तों को पुलिस वाहन से सिविल कोर्ट ला रहे थे। सिविल कोर्ट के समीप पहुंचने पर कैदियों को उतार कर कोर्ट ले जाया जा रहा था।इसी दौरान आरोपी धीरेंद्र यादव हाथ से हथकड़ी निकालकर भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। सिविकल कोर्ट के समीप अक्सर भीड़भाड़ रहती है, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया। पुलिस बल द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। घटना की सूचना तत्काल भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मधुबनी पहुंचे और फरार अभियुक्त की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता से 3 घण्टे बाद स्टेडियम रोड से फरार अभियुक्त धीरेंद्र यादव को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है。0
0
Report
Advertisement
कानपुर खाद्य विभाग का भारी छापा: समोसा फैक्ट्रियाँ सील, सड़ा आलू बरामद
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग कानपुर में समोसा फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का बड़ा छापा डेढ़ क्विंटल सड़ा आलू मिलने से मचा हड़कंप 3200 कच्चे समोसे और 25 किलो आलू मसाला कराया गया नष्ट एक समोसा निर्माण इकाई को किया गया सील 48 बोरियों में रखा 2384 किलो मैदा सीज रेलवे की कैंटीनों और दुकानों में होती थी समोसों की सप्लाई तीनों इकाइयों से खाद्य पदार्थों के लिए गए 6 नमूने लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई0
0
Report
SDM ने गौशाला सुधरवाने का किया वादा, ट्रैक्टर वीडियो सोशल पर वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- कच्चे रास्ते मे खुद ट्रैक्टर चला कर गौशाला पहुंचे एसडीएम, गौशाला की बदहाली की स्थिति देखने ट्रैक्टर से पहुंचे मौदहा एसडीएम कर्णवीर सिंह, गाँव पहुंचे एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, एसडीएम ने गौशाला और गाँव की सड़क को जल्दी ही दुरस्त कराने का दिया आश्वासन, एसडीएम का ट्रैक्टर चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मुस्करा विकास खण्ड क्षेत्र के गहरौली गांव का मामला।0
0
Report
Star Care Hospital में 15 माह के मासूम की मौत, आरोपों की गूंज
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:स्टार केयर हॉस्पिटल में 15 माह के मासूम की मौत कौशांबी ज़िले के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 15 माह के मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने मामले की जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बे में स्थित स्टार केयर हॉस्पिटल का है। कुरई ऊपरहार निवासी मुकेश कुमार अपने 15 माह के बेटे सूरज को गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में उपचार के दौरान बच्चे की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल की इलाज व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की गंभीर हालत के बावजूद उसे समय पर उचित उपचार नहीं मिल सका। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही मेडिकल रिकॉर्ड, दवाओं और इलाज की पूरी प्रक्रिया की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। हालांकि, इलाज में लापरवाही के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बच्चे की मौत की वास्तविक वजह और इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा。0
0
Report
Advertisement
पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के आरोपी आदिल व्हीलचेयर पर पुलिस सुरक्षा में
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी के चर्चित पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में गिरफ्तार आरोपी आदिल व्हीलचेयर पर नजर आया। पुलिस मुठभड़ के दौरान आदिल के पैर में गोली लगी थी। गिरफ्तारी के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब पुलिस सुरक्षा के बीच आदिल को व्हीलचेयर पर ले जाते हुए देखा गया। पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में पुलिस ने आरोपी आदिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में आदिल के पैर में गोली लगी थी। इसके बाद उसका उपचार कराया गया। अब सामने आए वीडियो में आरोपी आदिल व्हीलचेयर पर बैठा दिखाई दे रहा है। पुलिस सुरक्षा के बीच उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए ले जाया गया। मामले में पुलिस की जांच और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
टोडाभीम वार्ड 30 में सोनल कँवर निर्विरोध पार्षद बनकर जीता जश्न
Karauli, Rajasthan:टोडाभीम नगरपालिका के वार्ड 30 से निर्दलीय प्रत्याशी सोनल कँवर पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। शपथ दिलवाकर प्रमाण पत्र सौंपा गया। वार्ड में खुशी का माहौल है। निर्विरोध निर्वाचन के बाद जश्न का माहौल देखा गया है। नवनिर्वाचित पार्षद सोनल कँवर भाजपा युवा मोर्चा ट Todabhīm के अध्यक्ष सूरजभान सिंह राजावत की पत्नी हैं। समर्थकों ने उनका स्वागत किया और ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकला। पार्षद ने कहा कि वे वार्ड के विकास को प्राथमिकता देंगी।0
0
Report
करौली के छह नगर निकायों में 1128 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, एक निर्दलीय निर्विरोध विजयी
Karauli, Rajasthan:जिले के 6 नगर निकायों में वार्ड पार्षद के लिए 1128 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। गुरुवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद करौली, हिण्डौनसिटी नगरपरिषद तथा टोडाभीम, सपोटरा, सूरौठ और मण्डरायल के कुल 210 वार्डों में 1128 प्रत्याशी शेष रहे हैं। टोडाभीम में एक निर्दलीय प्रत्याशी निर्विरोध विजयी रहा। नामांकन वापसी के तहत 6 निकायों में से 268 प्रत्याशी नाम वापस लेकर हट गए। करौली नगरपरिषद के वार्डों में 97 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार करौली नगरपरिषद के 55 वार्डों में कुल 325 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। करौली नगरपरिषद के वार्ड संख्या 3, 6, 12, 14, 22, 24, 25, 30, 42, 44 और 47 में किसी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया।0
0
Report
Advertisement
